लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आभासी कुंजीपटल और इनपुट विधि

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आभासी कुंजीपटल और इनपुट विधि के बीच अंतर

आभासी कुंजीपटल vs. इनपुट विधि

आईपैड के आभासी कुंजीपटल की सहायता से लिखते हुए स्वरचक्र ऐप एंड्रॉइड पर आभासी कुंजीपटल (वर्चुअल कीबोर्ड) एक सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर कम्पोनेण्ट होता है जो कि एक प्रयोक्ता को सम्बंधित डिवाइस में विभिन्न भाषाओं के चिह्न टंकित करने की सुविधा प्रदान करता है। वर्चुअल कीबोर्ड को एकाधिक इनपुट डिवाइसों से चलाया जा सकता है जिनमें असली (भौतिक) कीबोर्ड़, कम्प्यूटर का माउस, मोबाइल फोन की जॉयस्टिक आदि शामिल है। भारतीय भाषाओं यथा हिन्दी आदि के मामले में वर्चुअल कीबोर्ड का उपयोग इनपुट मॅथड ऍडीटर के तौर पर किया जाता है यानि इसके द्वारा विभिन्न भारतीय भाषी चिह्न जो कि असली कीबोर्ड पर उपस्थित नहीं हैं, टाइप किये जाते हैं। विंडोज़ में इनस्क्रिप्ट लेआउट के वर्चुअल कीबोर्ड अन्तर्निमित होते हैं। अन्य टाइपिंग विधियों यथा फोनेटिक ट्राँसलिट्रेशन, रेमिंगटन आदि हेतु अलग से थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर इंस्टाल कर वर्चुअल कीबोर्ड जोड़े जा सकते हैं। . इनपुट विधि को इनपुट मेथड या इनपुट मेथड ऍडीटर (आइऍमई) भी कहा जाता है। कम्प्यूटर एवं अन्य डिजिटल युक्तियों के सन्दर्भ में इनपुट विधि या निवेश विधि वह प्रोग्राम है जो प्रचालन तंत्र का एक भाग होता है तथा उन वर्णों एवं संकेतों को भी लिखने में मदद करता है जो कम्प्यूटर के कुंजीपटल पर उपलब्ध नहीं होतीं। उदाहरण के लिये हिन्दी या चीनी भाषा में कम्प्यूटर पर कुछ लिखने में यह सहायक होता है। .

आभासी कुंजीपटल और इनपुट विधि के बीच समानता

आभासी कुंजीपटल और इनपुट विधि आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): बरह आइऍमई, रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल), आइऍसऍम, इण्डिक आइऍमई, इन्स्क्रिप्ट

बरह आइऍमई

बरह आइऍमई बरह नामक भारतीय भाषी टाइपिंग सॉफ्टवेयर वालों का एक टाइपिंग औजार है। यह एक वर्चुअल कीबोर्ड है जो कि बिना कॉपी-पेस्ट के झंझट के विंडोज़ में किसी भी ऍप्लीकेशन में सीधे हिन्दी में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। पुराने संस्करणों में यह बरह के साथ ही बरह डायरॅक्ट नामक यूटिलिटी के नाम से आता था, बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे एक अलग औजार के तौर पर उपलब्ध करवाया जाने लगा। .

आभासी कुंजीपटल और बरह आइऍमई · इनपुट विधि और बरह आइऍमई · और देखें »

रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल)

रेमिंगटन (Remington) एक टच टाइपिंग प्रणाली है। यह हिन्दी टाइपिंग की सबसे पुरानी विधि है। इसके लिए पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी होनी चाहिए। कंप्यूटर पर इस प्रणाली से टाइपिंग सीखना मुश्किल कार्य है। यह सिर्फ उनके लिए उपयोगी है जिन्होंने पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी हो तथा इसके अभ्यस्त हों। हाँ यदि आप पहले से रेमिंगटन टाइपिंग जानते हों तब यह आपके लिए एकदम सही है। यह विधि अब काफी हद तक समयातीत (आउटडेटेड) हो चुकी है तथा नए सिरे से हिन्दी टाइपिंग सीखने वालों के लिए उपयोगी नहीं है। आजकल इसका प्रयोग मुख्य रूप से नॉन-यूनिकोड ग्राफिक्स तथा डीटीपी (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) प्रोग्रामों में किया जाता है। कृतिदेव एक प्रसिद्ध तथा प्रचलित रेमिंगटन फॉण्ट है। .

आभासी कुंजीपटल और रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल) · इनपुट विधि और रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल) · और देखें »

आइऍसऍम

आइऍसऍम (Intelligent Script Manager / ISM) भारत के सी-डैक द्वारा निर्मित एक भाषायी कम्प्यूटर प्रोग्राम है। जो भारतीय भाषाओं को कम्प्यूटर पर लिखनपढ़ने एवं अन्य भाषायी कार्यों में उपयोगी है। यह दो प्रकार का है-.

आइऍसऍम और आभासी कुंजीपटल · आइऍसऍम और इनपुट विधि · और देखें »

इण्डिक आइऍमई

इण्डिक आइऍमई(नया नाम: इण्डिक इनपुट १ तथा २) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा वेबदुनिया के सहयोग से विकसित एक आइऍमई है। यह हिन्दी समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं के लिये उपलब्ध है। यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर पर देवनागरी आदि भारतीय लिपियाँ में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। इण्डिक आइऍमई विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीप की लिपियों को ध्यान में रखकर निर्मित किया गया है। इस समय इण्डिक आईऍमई के कई संस्करण उपलब्ध हैं जिन्हें इंस्टाल कर लेने के बाद अन्तर्जाल से जुड़कर या बिना जुड़े भारतीय भाषाओं में कार्य किया जा सकता है। संस्करण २.० है जो कि नवम्बर २००६ में जारी किया गया। नवीनतम संस्करण का नाम बदलकर इण्डिक इनपुट कर दिया गया है। संस्करण ५.x से बाद के नये संस्करणों में स्पेसबार वाला एक बग है जिसमें स्पेस देने के लिये दो बार स्पेस कुंजी दबानी पड़ती है। इस कारण अब भी लोग अधिकतर पुराना संस्करण ही प्रयोग कर रहे हैं। .

आभासी कुंजीपटल और इण्डिक आइऍमई · इण्डिक आइऍमई और इनपुट विधि · और देखें »

इन्स्क्रिप्ट

इन्स्क्रिप्ट (इण्डियन स्क्रिप्ट का लघुरूप) भारतीय भाषी लिपियों का मानक कीबोर्ड है। यह कम्यूटर हेतु एक टच टाइपिंग कुंजीपटल खाका है। यह कुंजीपटल खाका भारत सरकार द्वारा भारतीय लिपियों के लिये मानक के रूप में स्वीकृत है। यह भारत की भाषायी सॉफ्टवेयर के लिये नामी कम्पनी सी-डैक द्वारा विकसित है। यह देवनागरी, बंगाली, गुजराती, गुरुमुखी, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, तमिल तथा तेलुगू आदि सहित १२ भारतीय लिपियों का मानक कीबोर्ड है। .

आभासी कुंजीपटल और इन्स्क्रिप्ट · इनपुट विधि और इन्स्क्रिप्ट · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आभासी कुंजीपटल और इनपुट विधि के बीच तुलना

आभासी कुंजीपटल 13 संबंध है और इनपुट विधि 14 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 18.52% है = 5 / (13 + 14)।

संदर्भ

यह लेख आभासी कुंजीपटल और इनपुट विधि के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »