लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अहमद तृतीय और महमद चतुर्थ

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अहमद तृतीय और महमद चतुर्थ के बीच अंतर

अहमद तृतीय vs. महमद चतुर्थ

अहमद तृतीय (उस्मानी तुर्कीयाई: احمد ثالث, अहमद-इ सालिस, 30/31 दिसंबर 16731 जुलाई 1736) उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे थे। वे महमद चतुर्थ (शासनकाल. 1648–87) के बेटे थे। उनकी माँ अमतुल्लाह राबिया गुलनुश सुल्तान थीं, जिनका मूल नाम एवमानिया वोरिया था, उनकी नस्ल यूनानी थी। उनका जन्म हाजीओलु पाज़ारजक, दोब्रुजा में हुआ था। वे 1703 में तख़्तनशीन हो गए, जब उनके भाई मुस्तफ़ा द्वितीय (1695–1703) ने तख़्त को त्याग दिया था। वज़ीर-ए-आज़म नौशहरी दामाद इब्राहीम पाशा और सुल्तान की बेटी फ़ातिमा सुल्तान (जो नौशहरी की बीवी भी थी) ने 1718 से 1730 तक असल हकूमत संभाली, यह दौर ट्यूलिप युग कहा जाता है। . सुल्तान महमद चतुर्थ महमद चतुर्थ (उस्मानी तुर्कीयाई: محمد رابع महमद-इ राबीʿ; आधुनिक तुर्कीयाई: IV. Mehmet; 2 जनवरी 1642 – 6 जनवरी 1693) 1648 से 1687 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। एक तख़्तापलट में उनके पिता सुल्तान इब्राहीम को तख़्त से निकाला गया था और छह साल की उम्र में महमद तख़्त पर आसीन हो गए। महमद उस्मानी इतिहास के दूसरे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सुल्तान हैं। उनके शासनकाल के शुरुआती दौर में साम्राज्य की स्थिति सैन्य पराजय और राजनीतिक अस्थिरता से चिह्नित थी, लेकिन उनके मध्यवर्ती दौर में काफ़ी सुधार हुए। महमद चतुर्थ एक बहुत धर्मनिष्ठ शासक माने जाते हैं, और उनके लंबे शासनकाल में हुए सैन्य विजयों में उनकी भूमिका हेतु उन्हें ग़ाज़ी या "पवित्र योद्धा" कहा जाता था। उनके दौर में यूरोप में उस्मानी साम्राज्य का क्षेत्रीय विस्तार सबसे बड़ा था। छोटी उम्र से उन्हें शिकारी करने का शौक़ था, इसलिए उन्हें अवज (avcı - "शिकारी करने वाला") कहा जाता था। 1687 में, पवित्र लीग के ख़िलाफ़ चालू युद्ध के दौरान महमद अपने सैनिकों द्वारा तख़्त से उतारा गया था। बाद में वे आदरना (एदिर्ने) में सेवानिवृत्त हो गए, जहाँ 1693 में उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई। .

अहमद तृतीय और महमद चतुर्थ के बीच समानता

अहमद तृतीय और महमद चतुर्थ आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): उस्मानी साम्राज्य

उस्मानी साम्राज्य

उस्मानी सलतनत (१२९९ - १९२३) (या उस्मानी साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य, उर्दू में सल्तनत-ए-उस्मानिया, उस्मानी तुर्कीयाई:دَوْلَتِ عَلِيّهٔ عُثمَانِیّه देव्लेत-इ-आलीय्ये-इ-ऑस्मानिय्ये) १२९९ में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। महमद द्वितीय द्वारा १४९३ में क़ुस्तुंतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य में बदल गया। प्रथम विश्वयुद्ध में १९१९ में पराजित होने पर इसका विभाजन करके इस पर अधिकार कर लिया गया। स्वतंत्रता के लिये संघर्ष के बाद २९ अक्तुबर सन् १९२३ में तुर्की गणराज्य की स्थापना पर इसे समाप्त माना जाता है। उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था। अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ़्रीका के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था। इसने १४५३ में क़ुस्तुन्तुनिया (आधुनिक इस्ताम्बुल) को जीतकर बीज़ान्टिन साम्राज्य का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में पुनर्जागरण को प्रोत्साहित किया था। .

अहमद तृतीय और उस्मानी साम्राज्य · उस्मानी साम्राज्य और महमद चतुर्थ · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अहमद तृतीय और महमद चतुर्थ के बीच तुलना

अहमद तृतीय 20 संबंध है और महमद चतुर्थ 5 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.00% है = 1 / (20 + 5)।

संदर्भ

यह लेख अहमद तृतीय और महमद चतुर्थ के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »