लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अरुण (ग्रह) और युग (खगोलशास्त्र)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अरुण (ग्रह) और युग (खगोलशास्त्र) के बीच अंतर

अरुण (ग्रह) vs. युग (खगोलशास्त्र)

अरुण (Uranus), या यूरेनस हमारे सौर मण्डल में सूर्य से सातवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है। द्रव्यमान में यह पृथ्वी से १४.५ गुना अधिक भारी और अकार में पृथ्वी से ६३ गुना अधिक बड़ा है। औसत रूप में देखा जाए तो पृथ्वी से बहुत कम घना है - क्योंकि पृथ्वी पर पत्थर और अन्य भारी पदार्थ अधिक प्रतिशत में हैं जबकि अरुण पर गैस अधिक है। इसीलिए पृथ्वी से तिरेसठ गुना बड़ा अकार रखने के बाद भी यह पृथ्वी से केवल साढ़े चौदह गुना भारी है। हालांकि अरुण को बिना दूरबीन के आँख से भी देखा जा सकता है, यह इतना दूर है और इतनी माध्यम रोशनी का प्रतीत होता है के प्राचीन विद्वानों ने कभी भी इसे ग्रह का दर्जा नहीं दिया और इसे एक दूर टिमटिमाता तारा ही समझा। १३ मार्च १७८१ में विलियम हरशल ने इसकी खोज की घोषणा करी। अरुण दूरबीन द्वारा पाए जाने वाला पहला ग्रह था। हमारे सौर मण्डल में चार ग्रहों को गैस दानव कहा जाता है, क्योंकि इनमें मिटटी-पत्थर की बजाय अधिकतर गैस है और इनका आकार बहुत ही विशाल है। अरुण इनमे से एक है - बाकी तीन बृहस्पति, शनि और वरुण (नॅप्टयून) हैं। इनमें से अरुण की बनावट वरुण से बहुत मिलती-जुलती है। अरुण और वरुण के वातावरण में बृहस्पति और शनि के तुलना में बर्फ़ अधिक है - पानी की बर्फ़ के अतिरिक्त इनमें जमी हुई अमोनिया और मीथेन गैसों की बर्फ़ भी है। इसलिए कभी-कभी खगोलशास्त्री इन दोनों को "बर्फ़ीले गैस दानव" नाम की श्रेणी में डाल देते हैं। सौर मण्डल के सारे ग्रहों में से अरुण का वायुमण्डल सब से ठण्डा पाया गया है और उसका न्यूनतम तापमान -४९ कैल्विन (यानी -२२४° सेण्टीग्रेड) देखा गया है। इस ग्रह में बादलों की कई तहें देखी गई हैं। मानना है के सब से नीचे पानी के बादल हैं और सब से ऊपर मीथेन गैस के बादल हैं। यह भी माना जाता है कि यदि किसी प्रकार अरुण के बिलकुल बीच जाकर इसका केन्द्र देखा जा सकता तो वहाँ बर्फ़ और पत्थर पाए जाते। . यह बाहरी सौर मंडल की वस्तुओं की स्थिति का चित्रण है (हरी बिन्दुएँ काइपर घेरे की वस्तुएँ हैं)। यह J2000.0 खगोलीय युग पर आधारित है - यानि १ जनवरी २००० को यह वस्तुएँ इन स्थानों पर थीं लेकिन तब से ज़रा-बहुत हिल चुकी होंगी खगोलशास्त्र में युग (epoch) समय के किसी एक आम सहमती से चुने हुए क्षण को बोलते हैं जिसपर आधारित किसी खगोलीय वस्तु या प्रक्रिया की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाए। ब्रह्माण्ड में लगभग सभी वस्तुओं में लगातार परिवर्तन आते रहते हैं - तारों की हमसे दूसरी बदलती है, तारों की रौशनी उतरती-चढ़ती है, ग्रहों का अक्षीय झुकाव बदलता है, इत्यादि - इसलिए यह आवश्यक है कि जब भी किसी वास्तु का कोई माप दिया जाए तो यह स्पष्ट कर दिया जाए कि वह माप किस समय के लिए सत्य था। इसलिए जब पंचांग बनाए जाते हैं जो खगोलीय वस्तुओं की भिन्न समयों पर दशा बताते हैं तो उन्हें किसी खगोलीय युग पर आधारित करना ज़रूरी होता है। खगोलशास्त्रियों के समुदाय समय-समय पर एक दिनांक को नया खगोलीय युग घोषित कर देते हैं और फिर उसका प्रयोग करते हैं। समय गुज़रने के साथ ब्रह्माण्ड बदलता है और एक समय आता है जब उस खगोलीय युग पर जो वस्तुओं की स्थिति थी वह वर्तमान स्थिति से बहुत अलग हो जाती है। ऐसा होने पर आपसी सहमती बनाकर फिर एक नया खगोलीय युग घोषित किया जाता है और सभी वस्तुओं की स्थिति का उस नए युग के लिए अद्यतन किया जाता है। .

अरुण (ग्रह) और युग (खगोलशास्त्र) के बीच समानता

अरुण (ग्रह) और युग (खगोलशास्त्र) आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): तारा, अक्षीय झुकाव

तारा

तारे (Stars) स्वयंप्रकाशित (self-luminous) उष्ण गैस की द्रव्यमात्रा से भरपूर विशाल, खगोलीय पिंड हैं। इनका निजी गुरुत्वाकर्षण (gravitation) इनके द्रव्य को संघटित रखता है। मेघरहित आकाश में रात्रि के समय प्रकाश के बिंदुओं की तरह बिखरे हुए, टिमटिमाते प्रकाशवाले बहुत से तारे दिखलाई देते हैं। .

अरुण (ग्रह) और तारा · तारा और युग (खगोलशास्त्र) · और देखें »

अक्षीय झुकाव

पृथ्वी का अक्षीय झुकाव २३.४४° है अक्षीय झुकाव (अंग्रेजी: Axial tilt) खगोलशास्त्र में किसी कक्षा (ऑरबिट) में परिक्रमा करती खगोलीय वस्तु के घूर्णन अक्ष (एक्सिस) और उसकी कक्षा पर खड़े किसी काल्पनिक लम्ब (परपॅन्डीक्यूलर) के बीच बने कोण (ऐंगल) को कहते हैं। अगर किसी पृथ्वी जैसी गोल वस्तु की दोनों मुख हिलावाटों को देखा जाए - अपने अक्ष पर घूर्णन (रोटेशन) और सूरज के इर्द-गिर्द परिक्रमा - तो अक्षीय झुकाव होने से उसके ध्रुव कक्षा (ऑरबिट) के मार्ग के ठीक ऊपर या नीचे नहीं होते। एक ध्रुव कक्षा से ज़रा अन्दर सूरज के थोड़ा अधिक समीप होता है और दूसरा कक्षा से ज़रा बाहर सूरज से थोड़ा दूर। परिक्रमा करते हुए कुछ देर बाद अन्दर वाला ध्रुव बाहर आ जाता है और दूसरा वाला अन्दर। यही मौसम बदलने का मुख्य कारण है - जब दक्षिणी ध्रुव अन्दर को होता है तो दक्षिणी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) में गर्मी का मौसम चलता है और उत्तरी में सर्दी का। छह महीने बाद जब पृथ्वी अपनी कक्षा के दूसरी पार होती है तो पासा पलट जाता है - दक्षिणी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) में सर्दियाँ होती हैं और उत्तरी में गर्मियाँ।, William F. Ruddiman, Macmillan, 2001, ISBN 978-0-7167-3741-4,...

अक्षीय झुकाव और अरुण (ग्रह) · अक्षीय झुकाव और युग (खगोलशास्त्र) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अरुण (ग्रह) और युग (खगोलशास्त्र) के बीच तुलना

अरुण (ग्रह) 46 संबंध है और युग (खगोलशास्त्र) 10 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 3.57% है = 2 / (46 + 10)।

संदर्भ

यह लेख अरुण (ग्रह) और युग (खगोलशास्त्र) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »