लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और वोसरा की लड़ाई

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और वोसरा की लड़ाई के बीच अंतर

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध vs. वोसरा की लड़ाई

उमय्यदों के समय, 661–750 अरब-बेंजाटाइन युध्द: 634 से 750 ईस्वी के मध्य इस्लामी धर्मलम्बीयो और पूर्वी रोमन साम्राज्य के विरुध्द लड़े गये युद्ध अरब - बेंजाटाइन युद्ध कहलाते हैं। इस्लाम पूर्व अरब पर पूर्वी रोमन का शासन था लेकिन पैग्मबर हजरत मुहम्मद (SAW) के जीवन काल में ही अरबो ने अरब प्रायद्दीप को रोमन शासकों से स्वतन्त्र करा लिया था पैगंबर हजरत मुहम्मद की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों (खलीफाओं) से पूर्वी रोमन शासकों के युद्ध जारी रहे सात वीं शताब्दी तक अरब मुस्लिमों ने रोमन शासकों को कई लड़ाई युध्दो में पराजित किया जिसके परिणाम स्वरुप रोमनो को अरब क्षेत्र को छोड़ कर जाना पड़ा और सीरिया, ईरान, इराक, मेसोपोटामिया, फिलिस्तीन, तुर्की, मिस्त्र आदि अरब क्षेत्र पर अरब मुस्लिमों ने इस्लामी शासन स्थापित किया। . वोसरा की लड़ाई; Battle of Bosra: सन् 634 ईस्वी में सीरिया के वोसरा नामक शहर में लड़ी गयी थी जो रोमन शासकों का एक प्रमुख केन्द्र था रशीदुन खलीफा हजरत अबू वकर ने इस लड़ाई का नेत्वृव कमांडर अम्र इब्न अल आश, को शोपा था जिसमें मुस्लिम सेना को अभियान में कोई खास सफलता नहीं मिली उसी ही के उपरान्त दुसरे प्रयास के लिए खालिद इब्न अल वालिद को सौपा गया जो मेसोपोटामिया, इराक के सफल विजय अभियानो का नेत्वृत कर चुके थे जो चार हजार मुस्लिम सेना के साथ वोसरा के अभियान का नेत्वृत करते हुए वोसरा की घेरावंदी कर लेते हैं मुस्लिम सेना वोसरा पर विजय प्राप्त कर लेती है इस लड़ाई में रोमन सेना के 8000 सैनिक मारे गये थे। इतिहास में मुस्लिम सेना और रोमन शासकों के विरुध्द यह प्रथम लड़ाई थी जो सात वीं सदी से अधिक समय तक अनेक लड़ाईया जारी रही जिसमें रोमनो की शक्ति क्षीण होती गयी 750 ईस्वी में रोमनो का लेवन्त क्षेत्र का पतन हो गया। .

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और वोसरा की लड़ाई के बीच समानता

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और वोसरा की लड़ाई आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): बाइज़ेंटाइन साम्राज्य, मेसोपोटामिया, सीरिया, इराक़

बाइज़ेंटाइन साम्राज्य

समय के साथ बाईज़न्टाइन साम्राज्य के क्षेत्र में परिवर्तन बाईज़न्टाइन साम्राज्य (या 'पूर्वी रोमन साम्राज्य') मध्य युग के दौरान रोमन साम्राज्य को दिया गया नाम था। इसकी राजधानी क़ुस्तुंतुनिया (कॉन्स्टैन्टिनोप्ल) थी, जोकि वर्तमान में तुर्की में स्थित है, और अब इसे इस्तांबुल के नाम से जाना जाता है। पश्चिमी रोमन साम्राज्य के विपरीत, इसके लोग यूनानी बोलते थे, नाकि लैटिन और यूनानी संस्कृति और पहचान का प्रभुत्व था। यह साम्राज्य लगभग ३२४ ई से १४५३ ई तक (एक हजार वर्षों से अधिक) अस्तित्व में रहा। 'बाइजेंटाइन साम्राज्य' या 'बाइजेंटियम' का इस्तेमाल १९वीं सदी से मध्यकाल के ग्रीक भाषा बोलने वाले रोमन साम्राज्य के लिए किया जाता था जो की वहां की राजधानी क़ुस्तुंतुनिया के आसपास बसा था। इस साम्राज्य को पूर्वी रोमन साम्राज्य के नाम से भी जाना जाता था। इस राज्य के रहने वालों के लिए ये सिर्फ रोमन साम्राज्य के नाम से जान जाता था और यहाँ से शासकों ने रोमन शाशकों पर बहुत कब्ज़े किये। इस्लाम की दुनिया में ये 'रोमानिया' के नाम से जाना जाता था। राज्य की शुरुआत के बारे में कुछ भी निश्चित जानकारी नहीं है। बहुत लोग सम्राट कोन्स्तान्तिन प्रथम (306–337 ई.) को पहला बीजान्टिन शासक मानते हैं। जिन्होंने 330 ई. में अपनी राजधानी रोम से स्थानांतरित कर बिजिन्तिऊम नामक एक क़स्बे में कर दिया और इन्होंने इसका पुनर्निर्माण कराया और इसे कोंस्तान्तिनोपाल या फिर 'नया रोम' नाम दिया। कुछ लोग इस साम्राज्य की शुरुआत को थेओदोस्सिस (379–395) के राज्य की शुरुआत के वक्त को मानते हैं। साम्राज्य के गिरने की शुरुआत तब मानी जाती है जब ओट्टोमन तुर्कों ने कोंस्तान्तिनोपाल पर 1453 में कब्ज़ा कर लिया, पर ग्रीकों का राज साम्राज्य के दुसरे हिस्सों में कुछ और सालों तक चलता रहा जब तक मिस्त्रास 1460 में और ट्रेबिजोंद 1461 में गिर गए। .

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और बाइज़ेंटाइन साम्राज्य · बाइज़ेंटाइन साम्राज्य और वोसरा की लड़ाई · और देखें »

मेसोपोटामिया

मेसोपोटामिया के विस्तार को दर्शाता मानचित्र मेसोपोटामिया का यूनानी अर्थ है "दो नदियों के बीच"। यह इलाका दजला (टिगरिस) और फ़ुरात (इयुफ़्रेटीस) नदियों के बीच के क्षेत्र में पड़ता है। इसमें आधुनिक इराक़ बाबिल ज़िला, उत्तरपूर्वी सीरिया, दक्षिणपूर्वी तुर्की तथा ईरान का क़ुज़ेस्तान प्रांत के क्षेत्र शामिल हैं। यह कांस्ययुगीन सभ्यता का उद्गम स्थल माना जाता है। यहाँ सुमेर, अक्कदी सभ्यता, बेबीलोन तथा असीरिया के साम्राज्य अलग-अलग समय में स्थापित हुए थे। हड़प्पा सभ्यता में मेसोपोटामिया को 'मेलुहा' कहा गया है। .

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और मेसोपोटामिया · मेसोपोटामिया और वोसरा की लड़ाई · और देखें »

सीरिया

सीरिया ('''سوريّة'''. or), आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य (अरबी: الجمهورية العربية السورية), दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है। इसके पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल, दक्षिण में ज़ॉर्डन, पूरब में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की है। इसराइल तथा इराक़ के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमास्कस है जो उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है। अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहाँ के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है। 1963 से यहाँ आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहाँ के शासक असद परिवार के लोग होते हैं। .

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और सीरिया · वोसरा की लड़ाई और सीरिया · और देखें »

इराक़

इराक़ पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० साल पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था। इराक़ के इतिहास में असीरिया के पतन के बाद विदेशी शक्तियों का प्रभुत्व रहा है। ईसापूर्व छठी सदी के बाद से फ़ारसी शासन में रहने के बाद (सातवीं सदी तक) इसपर अरबों का प्रभुत्व बना। अरब शासन के समय यहाँ इस्लाम धर्म आया और बगदाद अब्बासी खिलाफत की राजधानी रहा। तेरहवीं सदी में मंगोल आक्रमण से बगदाद का पतन हो गया और उसके बाद की अराजकता के सालों बाद तुर्कों (उस्मानी साम्राज्य) का प्रभुत्व यहाँ पर बन गया २००३ से दिसम्बर २०११ तक अमेरिका के नेतृत्व में नैटो की सेना की यहाँ उपस्थिति बनी हुई थी जिसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है। .

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और इराक़ · इराक़ और वोसरा की लड़ाई · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और वोसरा की लड़ाई के बीच तुलना

अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध 8 संबंध है और वोसरा की लड़ाई 11 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 21.05% है = 4 / (8 + 11)।

संदर्भ

यह लेख अरब-बाइज़ेन्टाइन युद्ध और वोसरा की लड़ाई के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »