लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट

सूची १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट

दिल्ली में १३ सितंबर २००८ के बम विस्फोट स्थलशनिवार, १३ सितंबर की शाम दिल्ली में तीन स्थानों पर ३० मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें १९ लोगों के मृत्यु और ९० से अधिक के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने दिल्‍ली के कई इलाकों में जिंदा बम बरामद किये हैं। दो जिंदा बम गफ्फार मार्केट में, एक लीगल बिल्डिंग में और एक कनाट प्‍लेस पर बरामद हुए हैं। इन सभी को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया जारी है। समाचारों में कहा गया है कि धमाकों से पहले इंडियन मुजाहिदीन की ओर से एक ई-मेल भी भेजा गया था। इस ई-मेल में कहा गया था कि पाँच मिनट में दिल्ली में धमाके होने वाले हैं, रोक सको तो रोक लो। हालांकि पुलिस का कहना है कि बिना जाँच किए इस धमाके के लिए किसी संगठन को जल्दबाजी में जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सभी धमाके घनी आबादी वाले स्थानों पर हुए हैं। आतंकियों ने दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनाट प्लेस में धमाका किया। साथ ही, करोल बाग इलाके में गफ्फार मार्केट और ग्रेटर कैलाश-१ में भी बम विस्फोट किए गए। इन तीनों इलाकों में सुबह से ही देर रात तक काफी भीड़ रहती है। पहला धमाका करोल बाग इलाके में इलेक्ट्रानिक सामान के लिए मशहूर गफ्फार मार्केट में शाम ६.१० बजे हुआ। आशंका है कि विस्फोटक एक आटो में रखा था। इस धमाके में कम से कम २० लोग जख्मी हुए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पास के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही देर बाद कनाट प्लेस में दो धमाके हुए। इनमें दस लोगों के घायल होने की खबर है। दो और धमाके ग्रेटर कैलाश-१ के एम ब्लाक में हुए। यहां बताया जाता है कि विस्फोटक कूड़ेदान में रखे गए थे। धमाकों के बाद दिल्ली में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्य उत्त्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। .

9 संबंधों: दिल्ली, प-पत्र, शनिवार, ग्रेटर कैलाश, इण्डियन मुजाहिदीन, कनॉट प्लेस, करोल बाग, १३ सितम्बर, २००८

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और दिल्ली · और देखें »

प-पत्र

एक ई-मेल परमाणु पत्र (प-पत्र) ईमेल इलॅक्ट्रॉनिक मेल का संक्षिप्त रूप है। यह संगणक द्वारा अंतरजाल के माध्यम से पत्र भेजने का एक तरीका है। एक ईमेल को भेजने के लिए एक ईमेल पते की आवश्यकता होती है जो यूजर-नेम आैर डोमेन नेम से मिल कर बना होता है | आमतौर इण्टरनेट पर कई मुफ्त ईमेल सेवायें उपलब्ध हैं और जिस प्रकार एक ईमेल को कंप्यूटर से भेजा जाता है उसी प्रकार से एक ईमेल को स्मार्टफ़ोन से भी भेजा जा सकता है | .

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और प-पत्र · और देखें »

शनिवार

शनिवार सप्ताह का आखिरी या सातवां दिन है। यह शुक्रवार के बाद और रविवार के पहले आता है। यह नाम शनि से आया है जो एक हिन्दू देवता को इंगित करता है। इसी नाम से एक ग्रह भी है। कई कार्यालयों में इस दिन पूर्ण या अर्ध अवकाश रहता है। .

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और शनिवार · और देखें »

ग्रेटर कैलाश

इस नाम के अनेक क्षेत्र हैं:-.

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और ग्रेटर कैलाश · और देखें »

इण्डियन मुजाहिदीन

इंडियन मुजाहिदीन के एक आतंकवादी समूह है।इसका गठन 2010 अब्दुल सुभान कुरैशी द्वारा किया गया था। 4 जून 2010 को इंडियन मुजाहिदीन को भारत सरकार द्वारा आतंकी संगठन घोषित कर प्रतिबंधित कर दिया गया था। .

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और इण्डियन मुजाहिदीन · और देखें »

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस (आधिकारिक रूप से राजीव चौक) दिल्ली का सबसे बड़ा व्यवसायिक एवं व्यापारिक केन्द्र है। इसका नाम ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य ड्यूक ऑफ कनॉट के नाम पर रखा गया था। इस मार्केट का डिजाइन डब्यू एच निकोल और टॉर रसेल ने बनाया था। यह मार्केट अपने समय की भारत की सबसे बड़ी मार्केट थी। अपनी स्थापना के ६५ वर्षों बाद भी यह दिल्ली में खरीदारी का प्रमुख केंद्र है। यहां के इनर सर्किल में लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड के कपड़ों के शोरूम, रेस्त्रां और बार हैं। यहां किताबों की दुकानें भी हैं, जहां आपको भारत के बारे में जानकारी देने वाली बहुत अच्छी किताबें मिल जाएंगी। .

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और कनॉट प्लेस · और देखें »

करोल बाग

करोल बाग (कभी-कभी क़रोल बाग) पश्चिम दिल्ली का एक बड़ा बाजार एवं आवासीय क्षेत्र है। श्रेणी:दिल्ली के आवासीय क्षेत्र श्रेणी:दिल्ली के सड़क मार्ग.

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और करोल बाग · और देखें »

१३ सितम्बर

13 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 256वॉ (लीप वर्ष में 257 वॉ) दिन है। साल में अभी और 109 दिन बाकी है। .

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और १३ सितम्बर · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १३ सितम्बर २००८ के दिल्ली बम विस्फोट और २००८ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2008 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट, दिल्ली में बम विस्फोट, २००८ के दिल्ली बम विस्फोट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »