लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२००१ में निधन

सूची २००१ में निधन

निम्नलिखित सूची २००१ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

14 संबंधों: देवी लाल, ब्रज कुमार नेहरू, मालती बेडेकर, रामस्वामी वेंकटरमण, रविन्दर कुमार, सगत सिंह, विल्लुपुरम चिन्नैया गणेशन, वुलिमिरि रामालिंगेस्वामी, इंद्रजीत सिंह गिल, करुणा बनर्जी, अमृत नाहटा, अशोक कुमार (अभिनेता), २०००, २००२ में निधन

देवी लाल

चौधरी देवी लाल (25 सितम्बर 1915 - 6 अप्रैल 2001) जो कि हरियाणा में "ताऊ देवी लाल" के नाम से भी प्रसिद्ध हैं, हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थे जो कि 19 अक्टूबर 1989 21 जून 1991तक भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे। वे दो बार (21 जून 1977 से 28 जून 1979, तथा 17 जुलाई 1987 से 2 दिसम्बर 1989) हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे। समाधि-संघर्ष घाट दिल्ली में है .

नई!!: २००१ में निधन और देवी लाल · और देखें »

ब्रज कुमार नेहरू

ब्रज कुमार नेहरू, आयसीएस (4 सितम्बर 1909 – 31 अक्टूबर 2001) एक भारतीय राजनयिक और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत (1961-1968) थे। वो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे। .

नई!!: २००१ में निधन और ब्रज कुमार नेहरू · और देखें »

मालती बेडेकर

मालती बेडेकर (अन्य नाम: विभावरी शिरूरकर, मालती विश्राम बेडेकर) (18 मार्च 1905 - 7 मई 2001) एक भारतीय मराठी लेखिका थीं। वह मराठी साहित्य में पहली प्रमुख नारीवादी लेखिका के रूप में जानी जाती हैं। बालुताई खरे (मराठी: बाळुताई खरे) उनके मायके का नाम था। वे अनंतराव और इंदिराबाई खरे की बेटी थी। उनकी 1938 में विश्राम बेडेकर से मुलाकात हुई और शादी भी, तत्पश्चात उन्होने अपना नाम मालती विश्राम बेडेकर रख लिया। .

नई!!: २००१ में निधन और मालती बेडेकर · और देखें »

रामस्वामी वेंकटरमण

रामस्वामी वेंकटरमण, (रामास्वामी वेंकटरमन, रामास्वामी वेंकटरामण या रामास्वामी वेंकटरमण)(४ दिसंबर १९१०-२७ जनवरी २००९) भारत के ८वें राष्ट्रपति थे। वे १९८७ से १९९२ तक इस पद पर रहे। राष्ट्रपति बनने के पहले वे ४ वर्षों तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे। मंगलवार को २७ जनवरी को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे ९८ वर्ष के थे। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देश भर के अनेक राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने २:३० बजे दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में अंतिम साँस ली। उन्हें मूत्राशय में संक्रमण (यूरोसेप्सिस) की शिकायत के बाद विगत १२ जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे साँस संबंधी बीमारी से भी पीड़ित थे। उनका कार्यकाल १९८७ से १९९२ तक रहा। राष्ट्रपति पद पर आसीन होने से पूर्व वेंकटरमन करीब चार साल तक देश के उपराष्ट्रपति भी रहे। .

नई!!: २००१ में निधन और रामस्वामी वेंकटरमण · और देखें »

रविन्दर कुमार

रविन्दर कुमार अथवा रविन्द्र कुमार (१९३३-६ अप्रैल २००१) कश्मीर से भारत के अग्रणी इतिहासकार थे, उन्होंने विभिन्न पुस्तकों की रचना की। .

नई!!: २००१ में निधन और रविन्दर कुमार · और देखें »

सगत सिंह

पाकिस्तानी जनरल नियाजी, जगदीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण के प्रपत्र पर हस्ताक्षर करते हुए। इनके ठीक पीछे खड़े हैं (बायें से दायें) नीलकान्त कृष्णन, हरि चन्द दीवान, ले जनरल सगत सिंह, तथा जनरल जैकब लेफ्टिनेन्ट जनरल सगत सिंह (परम विशिष्ट सेवा मेडल) (14 जुलाई 1918 – 26 सितम्बर, 2001) भारतीय सेना के तीन-सितारा रैंक वाले जनरल थे। वे गोवा मुक्ति संग्राम और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में अपनी विशिष्ट भूमिका के लिये प्रसिद्ध हैं। अपने सैन्य जीवन में उन्होने अनेकों सम्मनिति पदों की शोभा बढ़ाई। सगत सिंह को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: २००१ में निधन और सगत सिंह · और देखें »

विल्लुपुरम चिन्नैया गणेशन

शिवाजी गणेशन (சிவாஜி கணேசன்) (जन्म:विल्लुपुरम चिन्नैया पिल्लई गणेशन, १ अक्टूबर, १९२८ - २१ जुलाई, २००१)) एक भारतीय फिल्म अभिनेता थे। ये बीसवीं शताब्दी के परार्ध में सक्रिय रहे। इनको भारत सरकार द्वारा सन १९८४ में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये तमिलनाडु राज्य से हैं। .

नई!!: २००१ में निधन और विल्लुपुरम चिन्नैया गणेशन · और देखें »

वुलिमिरि रामालिंगेस्वामी

वुलिमिरि रामालिंगेस्वामी (८ अगस्त १९२१ – २८ मई २००१) को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा, सन १९७१ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये तमिलनाडु राज्य से थे। .

नई!!: २००१ में निधन और वुलिमिरि रामालिंगेस्वामी · और देखें »

इंद्रजीत सिंह गिल

इंद्रजीत सिंह गिल को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये महाराष्ट्र से थे। श्रेणी:१९७२ पद्म भूषण श्रेणी:1919 में जन्मे लोग श्रेणी:२००१ में निधन.

नई!!: २००१ में निधन और इंद्रजीत सिंह गिल · और देखें »

करुणा बनर्जी

करुणा बनर्जी (করুণা ব্যানার্জী) (25 दिसम्बर 1919 – 13 नवम्बर 2001) बांग्ला सिनेमा की एक अभिनेत्री थीं। .

नई!!: २००१ में निधन और करुणा बनर्जी · और देखें »

अमृत नाहटा

अमृत नाहटा (16 मई 1928 – 26 अप्रैल 2001) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, जो तीन बार लोक सभा के लिए चुने गये, तथा फ़िल्म निर्माता थे। वो दो बार बाड़मेर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। यद्दपि उन्होंने आपातकाल के पश्चात कांग्रेस को छोड़ दिया और 1977 में विवादास्पद फ़िल्म किस्सा कुर्सी का बनाने चले गये। उन्होंने एक बार दुबारा जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पाली निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरा और लोकसभा में अपनी सेवायें दी। .

नई!!: २००१ में निधन और अमृत नाहटा · और देखें »

अशोक कुमार (अभिनेता)

अशोक कुमार (অশোক কুমার; १३ अक्टूबर १९११, भागलपुर, कुमुद कुमार गांगुली - १० दिसम्बर २००१, मुंबई) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। सन् १९९९ में भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। ये महाराष्ट्र राज्य से थे। .

नई!!: २००१ में निधन और अशोक कुमार (अभिनेता) · और देखें »

२०००

2000 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २००१ में निधन और २००० · और देखें »

२००२ में निधन

निम्नलिखित सूची २००२ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २००१ में निधन और २००२ में निधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »