लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२ फ़रवरी

सूची २ फ़रवरी

2 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 33वॉ दिन है। साल मे अभी और 332 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 333)। .

7 संबंधों: डेल थॉमस मोर्तेन्सेन, तेलेराँ, खुशवन्त सिंह, ग्रेगोरी कैलेंडर, गेम्मा आर्टरटन, आयन रैंड, अधिवर्ष

डेल थॉमस मोर्तेन्सेन

डेल थॉमस मोर्तेन्सेन (फ़रवरी २, १९३९ – जनवरी ९, २०१४) २०१० का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री थे। .

नई!!: २ फ़रवरी और डेल थॉमस मोर्तेन्सेन · और देखें »

तेलेराँ

तेलेराँ का चित्र तेलेराँ (Charles-Maurice de Talleyrand-Périgord; 2 फ़रवरी 1754 - 17 मई 1838) फ्रांस का प्रसिद्ध राजनयिक था। फ्रांस में उत्पन्न अग्रणी चतुर व्यक्तियों में तेलेराँ का स्थान प्रथम पक्ति में आता है। वह क्रान्तिकाल (1788 - 99) में बहुचर्चित प्रमुख व्यक्तित्व था। वह नेपोलियन के राज्य में तथा सम्राट् के आसीन होने पर किसी न किसी पद पर काम करता ही रहा। वह सामन्त वर्ग का था और चर्च का सदस्य भी था। एबे सिकार ने जिस निष्पक्षता से 1789 के पदासीन 134 बिशपों का मूल्यांकन किया है उनमें से केवल 15 को उसने सदाचारी धर्माधिकारियों में गिनाया है और रोहन, ब्रीएन तथा तेलेराँ जैसे बड़े-बड़े धर्माधिकारियों की उसने निन्दा की है। अनेक निष्पक्ष लेखकों ने एबे सिकार के मूल्यांकन से सहमति व्यक्त की। .

नई!!: २ फ़रवरी और तेलेराँ · और देखें »

खुशवन्त सिंह

खुशवन्त सिंह (जन्म: 2 फ़रवरी 1915, मृत्यु: 20 मार्च 2014) भारत के एक प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार थे। एक पत्रकार के रूप में उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। उन्होंने पारम्परिक तरीका छोड़ नये तरीके की पत्रकारिता शुरू की। भारत सरकार के विदेश मन्त्रालय में भी उन्होंने काम किया। 1980 से 1986 तक वे राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे। खुशवन्त सिंह जितने भारत में लोकप्रिय थे उतने ही पाकिस्तान में भी लोकप्रिय थे। उनकी किताब ट्रेन टू पाकिस्तान बेहद लोकप्रिय हुई। इस पर फिल्म भी बन चुकी है। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन एक जिन्दादिल इंसान की तरह पूरी कर्मठता के साथ जिया। .

नई!!: २ फ़रवरी और खुशवन्त सिंह · और देखें »

ग्रेगोरी कैलेंडर

ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar), दुनिया में लगभग हर जगह उपयोग किया जाने वाला कालदर्शक या तिथिपत्रक है। यह जूलियन कालदर्शक (Julian calendar) का रूपान्तरण है। इसे पोप ग्रेगोरी (Pope Gregory XIII) ने लागू किया था। इससे पहले जूलियन कालदर्शक प्रचलन में था, लेकिन उसमें अनेक त्रुटियाँ थीं, जिन्हें ग्रेगोरी कालदर्शक में दूर कर दिया गया। .

नई!!: २ फ़रवरी और ग्रेगोरी कैलेंडर · और देखें »

गेम्मा आर्टरटन

1986 में जन्मी बॉड गर्ल के नाम से प्रसिद्ध ब्रिटिश अभिनेत्री। उनका जन्म डडब्रिटेन के निम्न वर्गीए परिवार में हुआ था। उनकी मां सफाईकर्मी थी तथा उनके पिता वेल्डर का काम करते थे। गेम्मा को बचपन में राजकुमारी बनने का शौक था। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह राजा रानी का उपन्यास पढ़ती थी। बाद में उन्होंने इस शौक को डडप्रिंस ऑफ पर्शिया और डडद सेंडम ऑफ टाइम में राजकुमारी की भूमिका निभा कर पूरा किया। .

नई!!: २ फ़रवरी और गेम्मा आर्टरटन · और देखें »

आयन रैंड

आयन रैंड (Ayn Rand; मूल नाम: Alisa Zinov'yevna Rosenbaum) (०२ जनवरी १९०५ - ०६ मार्च १९८२) रूसी-अमेरिकी उपन्यासकार, दार्शनिक, नाटककार थी। .

नई!!: २ फ़रवरी और आयन रैंड · और देखें »

अधिवर्ष

अधिवर्ष (अंग्रेजी:लीप वर्ष), हर चार वर्ष बाद आने वाला वर्ष है जिसमें साल में 366 दिन होते हैं। दरअसल पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन और करीब 6 घंटे लगाती है। ऐसा होने से हर चार साल में एक दिन अधिक हो जाता है, अतः प्रत्येक चार साल बाद फरवरी माह में एक दिन अतिरिक्त जोड़ संतुलन बनाये रखने की कोशिश की जाती है। अधिवर्ष संख्या 4 से भाज्य होते है, 2004 अधिवर्ष था। मगर '00' से अंत होने वाले वर्ष, अधिवर्ष नहीं होते, 2000 अधिवर्ष था। 2000, 400 से भाज्य है इसी प्रकार 1900, 1800, 1700 अधिवर्ष नहीं हैजबकि 2000, 1600, 1200 अधिवर्ष था। अधिवर्ष.

नई!!: २ फ़रवरी और अधिवर्ष · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2 फरवरी, २ फरवरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »