लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२ दिसंबर असम रेल धमाका

सूची २ दिसंबर असम रेल धमाका

असम में 2 दिसम्बर, २००८, मंगलवार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर गुवाहाटी से तिनसुकिया जा रही पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके में तीन लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। दीफू स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में हुए इस हादसे के बाद स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। स्टेशन पर ट्रेन खाली कराकर उसकी तलाशी ली जा रही है। धमाका सुबह 8.10 बजे हुआ है। दिफू एक संवेदनशील इलाका है। दीफू एसपी ने बताया कि यह धमाका आतंकियों ने टाइमर लगाकर किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 3 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। आशंका जताई जा रहीं है कि यह धमाका के एल एन एफ आतंकियों ने किया है। दिफू रेलवे स्टेशन के आगे दकमोका नामक जगह पर दो जिंदा बम मिले। ये बम रेलवे ट्रेक पर ही रखा था। .

6 संबंधों: तिनसुकिया, दीफू, मंगलवार, गुवाहाटी, असम, २००८

तिनसुकिया

तिनसुकिया भारत के असम प्रदेश का एक छोटा सा शहर, तिनसुकिया जिले का प्रशासनिक मुख्यालय तथा नगर निगम बोर्ड है। यह असम राज्य का एक प्रमुख क्षेत्रीय व्यापारिक केंद्र भी है। यह असम कि राजधानी गुवाहाटी से 486 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पूर्व में और अरुणाचल प्रदेश की सीमा से 84 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। असम के व्यापारिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध इस नगर में असमिया और अन्य भाषाई विशेषकर हिंदीभाषी, बंगाली, नेपाली और सिख लोग रहते हैं। कई नए मॉल और भवनों के निर्माण के साथ शहर एक आधुनिक शहर का रूप लेता जा रहा है। तिनसुकिया एक औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है जहाँ कृषि उत्पादों जैसे चाय, संतरे, अदरक और धान के भारी पैदावार के साथ साथ अनेक उद्यम भी प्रतिष्ठित हैं। तिनसुकिया में असम का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है और यह जिले को देश के कई महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ता है। .

नई!!: २ दिसंबर असम रेल धमाका और तिनसुकिया · और देखें »

दीफू

डिफु असम राज्य के कार्बी आंगलोंग जिले का मुख्यालय है। .

नई!!: २ दिसंबर असम रेल धमाका और दीफू · और देखें »

मंगलवार

मंगलवार सप्ताह का तीसरा दिन है। यह सोमवार के बाद और बुधवार से पहले आता है। मंगलवार का यह नाम मंगल से पड़ा है जिसका अर्थ कुशल या शुभ होता है, मंगल का अर्थ भगवान हनुमान से भी लगाया जाता है। .

नई!!: २ दिसंबर असम रेल धमाका और मंगलवार · और देखें »

गुवाहाटी

गुवाहाटी असम राज्य की राजधानी शहर है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। इस आधुनिक संसार में, जहां सभी कुछ हाइटैक है, वहाँ पिकॉक आइलैंड में बने सुंदर शिव मंदिर में छेनी की धार और हाथ के कौशल से वास्तुकला के आश्चर्यजनक काम की तुलना करना एक कठिन काम है। प्राचीन काल में इस महानगर् को प्राग्ज्योतिस्पुर के नाम से जाना जाता था, जो की प्राचीन असम (कामरूप) की राजधानी थी। .

नई!!: २ दिसंबर असम रेल धमाका और गुवाहाटी · और देखें »

असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १' उ॰अ॰-२७° ५५' उ॰अ॰ तथा ८९° ४४' पू॰दे॰-९६° २' पू॰दे॰) पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल ७८,४६६ वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है। .

नई!!: २ दिसंबर असम रेल धमाका और असम · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २ दिसंबर असम रेल धमाका और २००८ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »