लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची

सूची १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची

निम्नलिखित १९७७ में रिलीज़ मलयालम फिल्म की एक सूची है। .

10 संबंधों: एम॰बी॰ राजेश, प्रमिला नेसार्गी, प्रेम नज़ीर, पी भास्करण, फ़िल्म, मलयालम भाषा, लक्ष्मी (अभिनेत्री), सलिल चौधरी, वी दक्षिणामूर्ति, कमल हासन

एम॰बी॰ राजेश

एम॰बी॰ राजेश भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने केरल की पलक्काड सीट से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से भाग लिया। .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और एम॰बी॰ राजेश · और देखें »

प्रमिला नेसार्गी

प्रमिला नेसार्गी (जन्म-२५ मार्च,१९३८), एक भारतीय वकील, शिक्षाविद्, एक प्रसिद्ध महिला कार्यकर्त्ता, और कई कंपनियों के निदेशक हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में कानून की डिग्री प्राप्त करके कानून का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। वह अंग्रेजी-कन्नड़ अनुवाद के लिए शब्दकोश समिति की सदस्य रही है। वह पिछले ५० वर्षों में बार असोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कर्नाटक बार काउंसिल में निर्वाचित होने वाली पहली महिला है। उन्होंने उच्च प्रोफ़ाइल से लेकर विवादास्पद मामलों तक एक व्यापक केस का प्रतिनिधित्व किया है जिसके लिए उन्हें अक्सर गंभीर आलोचना का सामना करना पड़ा है। .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और प्रमिला नेसार्गी · और देखें »

प्रेम नज़ीर

अब्दुल खादिर (7 अप्रैल 1926 - 16 जनवरी 1989), जिन्हें उनके सिनेमाई नाम प्रेम नज़ीर (मलयालम: നസീര് പ്രേം) से बेहतर जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता थे। इन्हें मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक माना जाता है, साथ ही इन्हें नित्य हरित नायकन यानि सदाबहार नायक कह कर भी पुकारा जाता है। नज़ीर के नाम चार गिनीज रिकॉर्ड दर्ज है; पहला: 610 फिल्मों में नायक की भूमिका निभाने का कीर्तिमान, दूसरा: 107 फिल्मों में एक ही नायिका (शीला के साथ) नायक की भूमिका निभाने का कीर्तिमान, तीसरा: एक साल में प्रदर्शित अधिकतम फिल्मों का कीर्तिमान (1979 में उनतालीस फिल्में) और चौथा: 80 नायिकाओं के साथ नायक की भूमिका निभाने का कीर्तिमान। इन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। भारत सरकार द्वारा नज़ीर को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान को देखते हुए तीसरे और चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान क्रमशः पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और प्रेम नज़ीर · और देखें »

पी भास्करण

पी भास्करण एक भारतीय मलयालम कवि हैं। यह अब तक 250 फिल्मों में 3000 से अधिक गाने लिख चुके हैं। यह आल इंडिया रेडियो में कार्य करते थे। जिसके बाद यह फिल्मों में आए। यह 44 मलयालम फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं और 6 फिल्मों का निर्माण भी किया है। यह कुछ फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। इन्हे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और पी भास्करण · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और फ़िल्म · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और मलयालम भाषा · और देखें »

लक्ष्मी (अभिनेत्री)

लक्ष्मी नारायण हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और लक्ष्मी (अभिनेत्री) · और देखें »

सलिल चौधरी

सलिल चौधरी (সলিল চৌধুরী; बंगाली उचारण 'सोलिल चौधरी', 19 नवंबर 1923 – 5 सितंबर 1995) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। उन्होंने प्रमुख रूप से बंगाली, हिन्दी और मलयालम फ़िल्मों के लिए संगीत दिया था। फ़िल्म जगत में 'सलिल दा' के नाम से मशहूर सलिल चौधरी को 'मधुमती', 'दो बीघा जमीन', 'आनंद', 'मेरे अपने' जैसी फ़िल्मों को दिए संगीत के लिए जाना जाता है। .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और सलिल चौधरी · और देखें »

वी दक्षिणामूर्ति

वेंकटेश्वरन दक्षिणमूर्ति (വി ദക്ഷിണാമൂര്‍ത്തി.; 9 दिसम्बर 1919 – 2 अगस्त 2013) मलयाली, तमिल एवं हिन्दी सिनेमा के एक अनुभवी कर्नाटक संगीतकार एवं संगीत निर्देशक थे जो मुख्यतः मलयाली सिनेमा में काम करते थे। उन्होंने लगभग 125 फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने अपने ५० वर्ष के कार्यकाल में 859 गानों पर का निर्माण किया। .

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और वी दक्षिणामूर्ति · और देखें »

कमल हासन

कमल हासन (जन्म 7 नवम्बर 1954 को परमकुडी, मद्रास राज्य, भारत में) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और फ़िल्म निर्माता, भारतीय सिनेमा के प्रमुख, किरदार को जीने वाले अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। कमल हासन, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सहित कई भारतीय फ़िल्म पुरस्कारों के विजेता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार प्रतियोगिता में भारत द्वारा प्रस्तुत सर्वाधिक फिल्मों वाले अभिनेता होने का गौरव प्राप्त है। अभिनय और निर्देशन के अलावा, वे एक पटकथा लेखक, गीतकार, पार्श्वगायक और कोरियोग्राफर हैं। उनकी फ़िल्म निर्माण कंपनी, राजकमल इंटरनेशनल ने उनकी कई फ़िल्मों का निर्माण किया। कमल हासन ने अपने 63वें जन्मदिन पर एक ऐप लॉन्च किया, जिसका नाम है 'मय्यम व्हिसल'.

नई!!: १९७७ में मलयालम फिल्मों की सूची और कमल हासन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »