लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१६ अक्टूबर

सूची १६ अक्टूबर

16 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 289वॉ (लीप वर्ष मे 290 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 76 दिन बाकी है। .

11 संबंधों: डेव्हिड बेन-गुरियन, भरतनाट्यम्, मेक्सिको की खाड़ी, मोशे शॅरेड, हेमा मालिनी, ग्रेगोरी कैलेंडर, अधिवर्ष, १८८६, १८९४, १९२३, १९४८

डेव्हिड बेन-गुरियन

डेव्हिड बेन-गुरियन (१६ अक्टूबर १८८६ - १ दिसंबर १९७३) इज़राइल राज्य के प्राथमिक संस्थापक और इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री थे। वे एक कट्टर यहूदी राष्ट्रवादि थे और उन्होने फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र में १४ मई १९४८ को इज़राइल को स्वतंत्र घोषीत किया और उस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ती बने। तेल अविव के बेन गुरियन हवाई अड्डे का नाम इनके नाम पर है। श्रेणी:इज़राइल के प्रधानमन्त्री श्रेणी:१८८६ में जन्मे लोग श्रेणी:१९७३ में निधन.

नई!!: १६ अक्टूबर और डेव्हिड बेन-गुरियन · और देखें »

भरतनाट्यम्

भरतनाट्यम् नृत्य पर डाक टिकटभरतनाट्यम् या चधिर अट्टम मुख्य रूप से दक्षिण भारत की शास्त्रीय नृत्य शैली है। यह भरत मुनि के नाट्य शास्त्र (जो ४०० ईपू का है) पर आधारित है। वर्तमान समय में इस नृत्य शैली का मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अभ्यास किया जाता है। इस नृत्य शैली के प्रेरणास्त्रोत चिदंबरम के प्राचीन मंदिर की मूर्तियों से आते हैं। भरतनाट्यम् को सबसे प्राचीन नृत्य माना जाता है। इस नृत्य को तमिलनाडु में देवदासियों द्वारा विकसित व प्रसारित किया गया था। शुरू शुरू में इस नृत्य को देवदासियों के द्वारा विकसित होने के कारण उचित सम्मान नहीं मिल पाया| लेकिन बीसवी सदी के शुरू में ई. कृष्ण अय्यर और रुकीमणि देवी के प्रयासों से इस नृत्य को दुबारा स्थापित किया गया। भरत नाट्यम के दो भाग होते हैं इसे साधारणत दो अंशों में सम्पन्न किया जाता है पहला नृत्य और दुसरा अभिनय| नृत्य शरीर के अंगों से उत्पन्न होता है इसमें रस, भाव और काल्पनिक अभिव्यक्ति जरूरी है। भरतनाट्यम् में शारीरिक प्रक्रिया को तीन भागों में बांटा जाता है -: समभंग, अभंग, त्रिभंग भरत नाट्यम में नृत्य क्रम इस प्रकार होता है। आलारिपु - इस अंश में कविता(सोल्लू कुट्टू) रहती है। इसी की छंद में आवृति होती है। तिश्र या मिश्र छंद तथा करताल और मृदंग के साथ यह अंश अनुष्ठित होता है, इसे इस नृत्यानुष्ठान कि भूमिका कहा जाता है। जातीस्वरम - यह अंश कला ज्ञान का परिचय देने का होता है इसमें नर्तक अपने कला ज्ञान का परिचय देते हैं। इस अंश में स्वर मालिका के साथ राग रूप प्रदर्शित होता होता है जो कि उच्च कला कि मांग करता है। शब्दम - ये तीसरे नम्बर का अंश होता है। सभी अंशों में यह अंश सबसे आकर्षक अंश होता है। शब्दम में नाट्यभावों का वर्णन किया जाता है। इसके लिए बहुविचित्र तथा लावण्यमय नृत्य पेश करेक नाट्यभावों का वर्णन किया जाता है। वर्णम - इस अंश में नृत्य कला के अलग अलग वर्णों को प्रस्तुत किया जाता है। वर्णम में भाव, ताल और राग तीनों कि प्रस्तुति होती है। भरतनाट्यम् के सभी अंशों में यह अंश भरतनाट्यम् का सबसे चुनौती पूर्ण अंश होता है। पदम - इस अंश में सात पन्क्तियुक्त वन्दना होती है। यह वन्दना संस्कृत, तेलुगु, तमिल भाषा में होती है। इसी अंश में नर्तक के अभिनय की मजबूती का पता चलता है। तिल्लाना - यह अंश भरतनाट्यम् का सबसे आखिरी अंश होता है। इस अंश में बहुविचित्र नृत्य भंगिमाओं के साथ साथ नारी के सौन्दर्य के अलग अलग लावणयों को दिखाया जाता है। .

नई!!: १६ अक्टूबर और भरतनाट्यम् · और देखें »

मेक्सिको की खाड़ी

मेक्सिको की खाड़ी का नक़्शा मेक्सिको की खाड़ी (स्पेनी: Golfo de México, गोल्फ़ो दे मेहिको) पश्चिमी अंध महासागर का एक समुद्र है। यह उत्तर अमेरिका और क्यूबा से घिरा हुआ है और कैरिबियाई सागर के पश्चिम में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग १६ लाख वर्ग किमी है और इसका सबसे गहरा स्थान सतह से १४,३८३ फ़ुट (४,३८४ मीटर) की गहराई पर स्थित सिग्स्बी खाई है। माना जाता है के इस सागर की द्रोणी का निर्माण आक्ज से लगभग ३० करोड़ वर्ष पूर्व इसके फ़र्श के नीचे धंसने से हुआ। उस से पहले यह एक ज़मीनी क्षेत्र था। इस समुद्र में विलय होने वाली सबसे बड़ी नदी मिसिसिप्पी नदी है। इसके पश्चिमोत्तर छोर पर संयुक्त राज्य अमेरिका का फ़्लोरिडा राज्य और उत्तर में अमिका के ही अलाबामा, मिसिसिप्पी, लुइज़ियैना और टॅक्सस राज्य हैं। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको के तामाउलिपास, वेराक्रूस, ताबास्को, काम्पेचे, यूकातान और किन्ताना रू राज्य हैं। इसके दक्षिण-पूर्व में क्यूबा पड़ता है। इस समुद्र में मछलियों, झींगों और अन्य समुद्री जीवों की भरमार है और अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा के मछुआरे उद्योग यहाँ पर बहुत पनपे हैं। .

नई!!: १६ अक्टूबर और मेक्सिको की खाड़ी · और देखें »

मोशे शॅरेड

मोशे शॅरेड (१६ अक्टूबर १८९४ - ७ जुलाई १९६५) इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री थे। उनका कार्यकाल लगभग दो सालोंका था; २६ जनवरी १९५४ से २९ जून १९५५ तक और फिर से २९ जून १९५५ से ३ नवम्बर १९५५ तक। .

नई!!: १६ अक्टूबर और मोशे शॅरेड · और देखें »

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी हेमा मालिनी हिन्दी फ़िल्मजगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने फ़िल्म कैरियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फ़िल्मसपनों का सौदागर से की। 1981 में इन्होंने अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया। ये अब भी फ़िल्मों में सक्रिय हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्यसभा की सांसद चुनी गईं हैं। हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा की सांसद हे प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी बालीवुड की उन गिनी, चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। लगभग चार दशक के कैरियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन कैरियर के शुरुआती दौर में उन्हें वह दिन भी देखना पड़ा था। जब एक निर्माता-निर्देशक ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि उनमें स्टार अपील नहीं है। (ड्रीमगर्ल) हेमा मालिनी ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ही था तब एक तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि उनमें स्टार अपील नहीं है। बाद में सत्तर के दशक में इसी निर्माता-निर्देशक ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें लेकर 1973 में (गहरी चाल) फिल्म का निर्माण किया। हेमा मालिनी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए 1968 तक संघर्ष करती रहीं लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। वह साल उनके सिने कैरियर का सुनहरा वर्ष साबित हुआ जब उन्हें सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राजकपूर की फिल्म (सपनों का सौदागर) में पहली बार नायिका के रूप में काम करने का मौका मिला। फिल्म के प्रचार के दौरान हेमा मालिनी को। ड्रीम गर्ल.

नई!!: १६ अक्टूबर और हेमा मालिनी · और देखें »

ग्रेगोरी कैलेंडर

ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar), दुनिया में लगभग हर जगह उपयोग किया जाने वाला कालदर्शक या तिथिपत्रक है। यह जूलियन कालदर्शक (Julian calendar) का रूपान्तरण है। इसे पोप ग्रेगोरी (Pope Gregory XIII) ने लागू किया था। इससे पहले जूलियन कालदर्शक प्रचलन में था, लेकिन उसमें अनेक त्रुटियाँ थीं, जिन्हें ग्रेगोरी कालदर्शक में दूर कर दिया गया। .

नई!!: १६ अक्टूबर और ग्रेगोरी कैलेंडर · और देखें »

अधिवर्ष

अधिवर्ष (अंग्रेजी:लीप वर्ष), हर चार वर्ष बाद आने वाला वर्ष है जिसमें साल में 366 दिन होते हैं। दरअसल पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन और करीब 6 घंटे लगाती है। ऐसा होने से हर चार साल में एक दिन अधिक हो जाता है, अतः प्रत्येक चार साल बाद फरवरी माह में एक दिन अतिरिक्त जोड़ संतुलन बनाये रखने की कोशिश की जाती है। अधिवर्ष संख्या 4 से भाज्य होते है, 2004 अधिवर्ष था। मगर '00' से अंत होने वाले वर्ष, अधिवर्ष नहीं होते, 2000 अधिवर्ष था। 2000, 400 से भाज्य है इसी प्रकार 1900, 1800, 1700 अधिवर्ष नहीं हैजबकि 2000, 1600, 1200 अधिवर्ष था। अधिवर्ष.

नई!!: १६ अक्टूबर और अधिवर्ष · और देखें »

१८८६

1886 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १६ अक्टूबर और १८८६ · और देखें »

१८९४

1894 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १६ अक्टूबर और १८९४ · और देखें »

१९२३

कोई विवरण नहीं।

नई!!: १६ अक्टूबर और १९२३ · और देखें »

१९४८

1948 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: १६ अक्टूबर और १९४८ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

16 अक्तूबर, 16 अक्टूबर, १६ अक्तूबर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »