लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची

सूची १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची

श्रेणी:गगनचुम्बी इमारतें श्रेणी:सिविल अभियान्त्रिकी.

16 संबंधों: एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, ताइपे, दुबई, न्यूयॉर्क नगर, बुर्ज ख़लीफ़ा, बुर्ज अल आलम, मक्का, मुम्बई, शिकागो, शंघाई, शंघाई विश्व वित्तीय केन्द्र, हॉन्ग कॉन्ग, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, वर्ल्ड वन, विलिस टावर, इण्डिया टावर

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यूयार्क शहर के पांचवें एवेन्यू और पश्चिम 34वें मार्ग के बीच खड़ी एक 102 मंजिली गगनचुंबी इमारत है। इसका नाम न्यूयॉर्क राज्य के उपनाम से लिया गया है। सन् 1931 में इस इमारत के निर्माण पूर्ण होने से लेकर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टॉवर के 1972 में निर्माण तक चालीस सालों की अवधि में यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनी रही। 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तबाही के बाद के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग एक बार फिर न्यूयॉर्क शहर और न्यूयॉर्क राज्य की सबसे ऊंची इमारत बन गई। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग अमरीका की दूसरी सबसे बड़ी इमारत और (केवल शिकागो के शियर्स टॉवर से छोटी) और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इमारत है। यह अमरीका की चौंथी सबसे बड़ी स्वतंत्र रूप से खड़ी इमारत है। इस इमारत के मालिक और व्यवस्थापक डब्ल्यू एवं एच प्रापर्टी्स हैं। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और एम्पायर स्टेट बिल्डिंग · और देखें »

ताइपे

ताइपे शहर का दृश्य ताइपे शहर का झण्डा ताइवान में ताइपे की स्थिति ताइपे, चीन गणराज्य (जिसे ताइवान के नाम से ज्यादा जाना जाता है) की राजधानी है। ताइपे ताइवान द्वीप के सबसे बड़े मेट्रोपोलिटन क्षेत्र का केंद्रीय शहर है। यह द्वीप के उत्तरी छोर पर, तम्सुई नदी के किनारे पर स्थित है। ताइपे शहर की आबादी २६,१८,७७२ है। ताइपे, नया ताइपे और कीलूंग मिलकर "ताइपे मेट्रोपोलिटन क्षेत्र" बनाते हैं, जिसकी कुल आबादी ६९,००,२७३ है। केवल "ताइपे" शब्द का प्रयोग मुख्यतः मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लिए और "ताइपे शहर" शब्द का प्रयोग सिर्फ शहर के लिए किया जाता है। ताइपे शहर चारों और से नया ताइपे से घिरा हुआ है। ताइपे ताइवान की राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्रबिंदु है। यह शहर मध्य-पूर्वी एशिया के प्रमुख शहरों में से एक है। यहाँ दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत है, जिसका नाम ताइपे १०१ है। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और ताइपे · और देखें »

दुबई

दुबई '''دبيّ'''. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सात अमीरातों में से एक है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है। दुबई नगर पालिका को अमीरात से अलग बताने के लिए कभी कभी दुबई राज्य बुलाया जाता है। दुबई, मध्य पूर्व के एक वैश्विक नगर तथा व्यापार केन्द्र के रूप में उभर कर सामने आया है। लिखित दस्तावेजों में इस शहर का अस्तित्व संयुक्त अरब अमीरात के गठन से 150 साल पहले होने का जिक्र है। दुबई अन्य अमीरातों के साथ कानून, राजनीति, सैनिक और आर्थिक कार्य एक संघीय ढांचे के भीतर साझा करता है। हालांकि प्रत्येक अमीरात में नागरिक कानून लागू करने और व्यवस्था और स्थानीय सुविधाओं के रखरखाव जैसे कुछ कार्यों पर क्षेत्राधिकार है। दुबई की आबादी सबसे ज्यादा है और यह क्षेत्रफल में अबू धाबी के बाद दूसरी सबसे बड़ी अमीरात है। दुबई और अबू धाबी ही सिर्फ दो अमीरात है जिनके पास देश की विधायिका अनुसार राष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मामलों पर प्रत्यादेश शक्ति का अधिकार है। ^ मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका की सरकर और राजनीति डी लांग, बी रेक.

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और दुबई · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

बुर्ज ख़लीफ़ा

बुर्ज ख़लीफ़ा दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित ८२८ मीटर ऊँची १६८ मंज़िला दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है (जनवरी, सन् २०१० में)। इसका लोकार्पण ४ जनवरी, २०१० को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ किया गया। इसमें तैराकी का स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़्तर, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसकी ७६ वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनायी गयी है। इसे ९६ किलोमीटर दूर से भी साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसमें लगायी गयी लिफ़्ट दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली लिफ़्ट है। “ऐट द टॉप” नामक एक दरवाज़े के बाहर अवलोकन डेक, 124 वीं मंजिल पर, 5 जनवरी 2010 पर खुला। यह 452 मीटर (1,483 फुट) पर, दुनिया में तीसरे सर्वोच्च अवलोकन डेक और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा दरवाज़े के बाहर अवलोकन डेक है। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और बुर्ज ख़लीफ़ा · और देखें »

बुर्ज अल आलम

बुर्ज अल आलम एक गगनचुम्बी इमारत बननी निश्चित हुई थी। फिल्हाल इसका निर्माण कार्य स्थगित है। श्रेणी:सर्वोच्च गगनचुम्बी.

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और बुर्ज अल आलम · और देखें »

मक्का

*मक्का (शहर)- सउदी अरब पवित्र शहर.

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और मक्का · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और मुम्बई · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और शिकागो · और देखें »

शंघाई

शंघाई (चीनी: 上海; पिनयिन) चीनी जनवादी गणराज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह देश के पूर्वी भाग में यांग्त्ज़े नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से चीन का सबसे बड़ा नगर है। यह देश की चार नगरपालिकाओं में से एक है और उसी स्तर पर है जिसपर कि चीन का कोई अन्य प्रान्त। नगर सीमा के भीतर की जनसंख्या ९३ लाख है और पूरी नगरपालिका में १ करोड़ ८१ लाख लोग रहते हैं। १ जनवरी, २००६ की स्थिति तक यहां १ करोड़ ३७ लाख स्थाई निवासी और ४४ लाख अस्थाई निवासी थे जिनके पास रहने का वैध परमिट था। इसके अतिरिक्त यहां ३० लाख लोग अवैध रूप से भी रहते है। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और शंघाई · और देखें »

शंघाई विश्व वित्तीय केन्द्र

शंघाई विश्व वित्तीय केन्द्र (चीनी: 上海环球金融中心) चीन के शंघाई नगर के पुडौंग जिले में स्थित एक गगनचुम्बी इमारत है। यह एक मिश्रित उपयोग की इमारत है जिसके भीतर होटल, कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, प्रेक्षण डॅक और शॉपिंग मॉल इत्यादी हैं। १४ सितम्बर २००७ के दिन इस इमारत ने अपनी ४९२ मीटर की ऊँचाई प्राप्त कर ली थी और उस समय यह विश्व की दूसरी सबसे ऊँची इमारत थी। इस इमारत में कुल १०१ तल हैं और यह अभी भी (८ जनवरी, २०१२ तक) चीन की सबसे ऊँची इमारत है। यह इमारत २८ अगस्त २००८ को दैनिक कामकाज के लिए खोल दी गई थी और इसका प्रेक्षण डॅक दो दिन बाद खोला गया। अपने डिज़ाइन के लिए इस इमारत को बहुत सराहा गया है और वास्तुकारों द्वारा इसे वर्ष २००८ की सर्वश्रेष्ठ पूर्णनिर्मित इमारत स्वीकृत किया गया था। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और शंघाई विश्व वित्तीय केन्द्र · और देखें »

हॉन्ग कॉन्ग

हाँग काँग, आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं। एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हाँग काँग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। 1983 में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाति के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मील) जमीन के साथ हांग कांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र श्रेणी:हाँगकाँग.

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और हॉन्ग कॉन्ग · और देखें »

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर न्यू यॉर्क के मैनहैटन में बने दो टावर रूपी इमारतों का जोड़ा था, जिसे आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने ११ सितंबर, २००१ को नष्ट कर दिया था। श्रेणी:सर्वोच्च गगनचुम्बी fi:World Trade Center.

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर · और देखें »

वर्ल्ड वन

विश्व एक (World One) एक निर्माणाधिन गगन चुंबी इमारत है। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और वर्ल्ड वन · और देखें »

विलिस टावर

विलिस टॉवर (पूर्व नामः सीयर्स टॉवर) संयुक्त राज्य अमरीका के शिकागो इलिनोइस शहर में स्थित एक गगनचुंबी इमारत है। इस इमारत के निर्माण के लिए अगस्त 1970 में सीयर्स, रोईबुक एण्ड कंपनी को नियुक्त किया गया। इस भवन का निर्माण कार्य 1974 में पूर्ण हुआ। यह टॉवर उत्तरी अमरीका की सबसे ऊंची इमारत होने के साथ-साथ 1974 से 1996 के बीच से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। इस 108 मंजिली इमारत की ऊंचाई आधार से लेकर छत तक 442 मीटर (1451 फुट) है। दुनिया के गगनचुंबी इमारतों की तुलना इस टॉवर के निर्माण से पहले विश्व व्यापार केंद्र दुनिया की सबसे ऊंची थी। 1996 में कुआलालम्पुर, मलेशिया में स्थित पेट्रोनास ट्विन टावर्स दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन गई। इमारत के शिखर पर लगे दो टेलीविजन एंटीना की बदौलत शियर्स टॉवर अभी भी जमीन से लेकर शिखर तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। जमीन से लेकर एंटीना तक की ऊंचाई 527 मीटर (1730 फुट) है। खबर के अनुसार, इंश्योरेंस सेवाओं के लिए जाने जानी वाली लंदन की कंपनी विलिस ग्रुप ने वर्ष 2009 के शुरू में टावर के नामकरण का अधिकार सीयर्स प्रबंधन से जीत लिया था। टावर की मुख्य किराएदार सीयर्स रोइब्यूक एंड कंपनी थी, जो वर्ष 1992 में यहां से चली गई थी। वर्तमान में इस इमारत का मालिकाना हक अमेरिकन लैंडमार्क प्रापर्टीज ऑफ स्कोकी के पास है। विलिस ग्रुप की योजना यहां 50 मंजिली होटल खोलने की है। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और विलिस टावर · और देखें »

इण्डिया टावर

भारत टॉवर (India Tower) एक 126 मंज़िला इमारत है जिसका निर्माण मुम्बई में 2010 आरंभ हुआ। निर्माण कार्य को 2011 में रोक दिया गया है। 2016 में निर्माण पुरा होने पर यह दुबई स्थित बुर्ज ख़लीफ़ा के बाद विश्व की दुसरी सबसे उंची इमारत होगी। .

नई!!: १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची और इण्डिया टावर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

100 या उससे अधिक मंज़िलो वाली इमारतों की सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »