लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हौण्डुरस

सूची हौण्डुरस

हौन्डुरस मध्य अमेरिका में स्थित देश है। पूर्व में ब्रिटिश हौन्डुरस (अब बेलीज़) से अलग पहचान के लिए इसे स्पेनी हौन्डुरस के नाम से जाना जाता था। देश की सीमा पश्चिम में ग्वाटेमाला, दक्षिण पश्चिम में अल साल्वाडोर, दक्षिणपूर्व में निकारागुआ, दक्षिण में प्रशांत महासागर से फोंसेका की खाड़ी और उत्तर में हॉण्डुरास की खाडी से कैरेबियन सागर से मिलती है। इसकी राजधानी टेगुसिगलपा है। .

13 संबंधों: टेगुसिगलपा, निकारागुआ, प्रशान्त महासागर, बेलीज़, मध्य अमेरिका, स्पेन, स्पेनी भाषा, स्वतन्त्रता, हॉण्डुरन लेम्पीरा, गणराज्य, ग्वाटेमाला, कॅरीबियाई सागर, अल साल्वाडोर

टेगुसिगलपा

टेगुसिगलपा हॉण्डुरास का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। श्रेणी:हॉण्डुरास के शहर.

नई!!: हौण्डुरस और टेगुसिगलपा · और देखें »

निकारागुआ

निकारागुआ, आधिकारिक तौर पर निकारागुआ गणतंत्र एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणतंत्र है। यह १३०,३७३ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। देश की सीमा उत्तर में हॉण्डुरास और दक्षिण में कोस्टा रिका से मिलती है। देश के पश्चिम में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरेबियन सागर स्थित है। उष्णकटिबंधीय में आने वाला निकारागुआ भूमध्य रेखा के उत्तर में ११ अंश और १४ अंश के बीच उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। निकारागुआ की राजधानी मनागुआ है, यहां लगभग एक चौथाई निकारागुअन रहते हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:मध्य अमेरिका श्रेणी:निकरागुआ श्रेणी:स्पेनी-भाषी देश व क्षेत्र.

नई!!: हौण्डुरस और निकारागुआ · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: हौण्डुरस और प्रशान्त महासागर · और देखें »

बेलीज़

बेलीज़, पहले ब्रिटिश होंडुरास, मध्य अमेरिका के पूर्वी तट पर एक स्वतंत्र देश है। बेलीज के उत्तर में मैक्सिको, दक्षिण और पश्चिम में ग्वाटेमाला, और पूर्व में कैरेबियन सागर है। इसकी मुख्य भूमि लगभग 290 किमी (180 मील) लंबी और 110 किमी (68 मील) चौड़ी है। बेलीज का क्षेत्रफल 22,800 वर्ग किलोमीटर (8,800 वर्ग मील) तथा आबादी 368,310 (2015) है। यह मध्य अमेरिका में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला देश है। देश की जनसंख्या वृद्धि दर 1.87% प्रति वर्ष (2015) इस क्षेत्र के अलावा पश्चिमी गोलार्ध में सबसे ऊंची है। बेलीज की स्थलीय और समुद्री प्रजातियों की बहुतायत और इसके पारिस्थितिक तंत्र की विविधता के कारण इसे विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण मेसोअमेरिकन जैविक कॉरिडोर में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। बेलीज़ में एक विविध समाज है, जो कई समृद्ध संस्कृतियों और भाषाओं से मिलकर बना है जो कि उसके समृद्ध इतिहास को प्रतिबिंबित करते हैं। अंग्रेजी बेलीज की आधिकारिक भाषा है, जबकि बेलीज़ियन क्रियोल अनौपचारिक भाषा है। आबादी में अधिकतर लोग बहुभाषी है, स्पैनिश दूसरी बोली जाने वाली सबसे आम भाषा है। बेलीज के लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र दोनों के साथ मजबूत संबंध होने के कारण इसे सेंट्रल अमेरिकन और कैरेबियन राष्ट्र दोनों में माना जाता है। यह कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम), लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन राज्यों (सीईएलएसी) का समुदाय, और केंद्रीय अमेरिकी एकीकरण प्रणाली (एसआईसीए) तीनों क्षेत्रीय संगठनों में पूर्ण सदस्यता रखने वाले एकमात्र देश है। बेलीज एक राष्ट्रमंडल क्षेत्र है, सम्राट और राज्य के प्रमुख के रूप में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। बेलिज अपने सितंबर समारोह, इसके व्यापक प्रवाल भित्तियों और पेंटा संगीत के लिए जाना जाता है। बेलीज़ .

नई!!: हौण्डुरस और बेलीज़ · और देखें »

मध्य अमेरिका

मध्य अमेरिका Map of Central America मध्य अमेरिका अमेरिका का केंद्रीय भौगोलिक क्षेत्र है। यह उत्तर अमेरिकी महाद्वीप का सबसे दक्षिणी हिस्सा है, जो दक्षिण में दक्षिण अमेरिका के साथ जोड़ता है। श्रेणी:भौगोलिक क्षेत्र.

नई!!: हौण्डुरस और मध्य अमेरिका · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: हौण्डुरस और स्पेन · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: हौण्डुरस और स्पेनी भाषा · और देखें »

स्वतन्त्रता

स्वतंत्रता आधुनिक काल का प्रमुख राजनैतिक दर्शन है। यह उस दशा का बोध कराती है जिसमें कोई राष्ट्र, देश या राज्य द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने पर किसी दूसरे व्यक्ति/ समाज/ देश का किसी प्रकार का प्रतिबन्ध या मनाही नहीं होती। अर्थात स्वतंत्र देश/ राष्ट्र/ राज्य के सदस्य स्वशासन (सेल्फ-गवर्नमेन्ट) से शासित होते हैं। स्वतंत्रता का विलोम शब्द 'परतंत्रता' है। जरूरी नहीं कि 'स्वतंत्रता' का अर्थ 'आजादी' (freedom) भी हो। .

नई!!: हौण्डुरस और स्वतन्त्रता · और देखें »

हॉण्डुरन लेम्पीरा

लेम्पीरा (आईएसओ 4217 कोड: HNL) हॉण्डुरास की मुद्रा है। इसे सौ सेंतावोस से समविभाजित किया जाता है। लेम्पीरा हॉण्डुरास के 16 वीं शताब्दी के स्थानीय लेन्का लोगों के शासक कासिकुए लेम्पीरा के नाम पर रखा गया है, जो हॉण्डुरन लोककथाओं में स्थानीय लोगों के साथ स्पेनी आताताईयों से लोहा लेने (असफल) के लिए जाना जाता है। लेम्पीरा हॉण्डुरास के लोकनायक हैं। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: हौण्डुरस और हॉण्डुरन लेम्पीरा · और देखें »

गणराज्य

एक गणराज्य या गणतंत्र (रेस पब्लिका) सरकार का एक रूप है जिसमें देश को एक "सार्वजनिक मामला" माना जाता है, न कि शासकों की निजी संस्था या सम्पत्ति। एक गणराज्य के भीतर सत्ता के प्राथमिक पद विरासत में नहीं मिलते हैं। यह सरकार का एक रूप है जिसके अंतर्गत राज्य का प्रमुख राजा नहीं होता। गणराज्य की परिभाषा का विशेष रूप से सन्दर्भ सरकार के एक ऐसे रूप से है जिसमें व्यक्ति नागरिक निकाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और किसी संविधान के तहत विधि के नियम के अनुसार शक्ति का प्रयोग करते हैं, और जिसमें निर्वाचित राज्य के प्रमुख के साथ शक्तियों का पृथक्करण शामिल होता हैं, व जिस राज्य का सन्दर्भ संवैधानिक गणराज्य या प्रतिनिधि लोकतंत्र से हैं। 2017 तक, दुनिया के 206 सम्प्रभु राज्यों में से 159 अपने आधिकारिक नाम के हिस्से में "रिपब्लिक" शब्द का उपयोग करते हैं - निर्वाचित सरकारों के अर्थ से ये सभी गणराज्य नहीं हैं, ना ही निर्वाचित सरकार वाले सभी राष्ट्रों के नामों में "गणराज्य" शब्द का उपयोग किया गया हैं। भले राज्यप्रमुख अक्सर यह दावा करते हैं कि वे "शासितों की सहमति" से ही शासन करते हैं, नागरिकों को अपने स्वयं के नेताओं को चुनने की वास्तविक क्षमता को उपलब्ध कराने के असली उद्देश्य के बदले कुछ देशों में चुनाव "शो" के उद्देश्य से अधिक पाया गया है। गणराज्य (संस्कृत से; "गण": जनता, "राज्य": रियासत/देश) एक ऐसा देश होता है जहां के शासनतन्त्र में सैद्धान्तिक रूप से देश का सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। इस तरह के शासनतन्त्र को गणतन्त्र(संस्कृत; गण:पूरी जनता, तंत्र:प्रणाली; जनता द्वारा नियंत्रित प्रणाली) कहा जाता है। "लोकतंत्र" या "प्रजातंत्र" इससे अलग होता है। लोकतन्त्र वो शासनतन्त्र होता है जहाँ वास्तव में सामान्य जनता या उसके बहुमत की इच्छा से शासन चलता है। आज विश्व के अधिकान्श देश गणराज्य हैं और इसके साथ-साथ लोकतान्त्रिक भी। भारत स्वयः एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। .

नई!!: हौण्डुरस और गणराज्य · और देखें »

ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है, जिसके उत्तर-पश्चिम में मेक्सिको, दक्षिण पश्चिम में प्रशांत महासागर, उत्तर-पूर्व में बेलीज़, पूर्व में कैरेबियन और दक्षिण पूर्व में होंडुरास और अल साल्वाडोर स्थित है। महज १,१०,००० वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की जनसंख्या करीबन १,४०,००,००० है। इस प्रतिनिधि लोकतंत्रिक देश की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी है। ग्वाटेमाला की समृद्ध जैविकी और अद्वितीय पारिस्थितिकी इसे जैव विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाती है। .

नई!!: हौण्डुरस और ग्वाटेमाला · और देखें »

कॅरीबियाई सागर

कैरिबियाई सागर दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं। इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है। इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है। .

नई!!: हौण्डुरस और कॅरीबियाई सागर · और देखें »

अल साल्वाडोर

एल साल्वाडोर (स्पैनिश:República de El Salvador) मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश है। ग्वाटेमाला और हॉण्डुरास के बीच इसकी सीमाएं प्रशांत महासागर से मिलती है। यह फोंसेका खाड़ी पर स्थित है, जिस तरह निकारागुआ दक्षिण की ओर मिलती है। 21,000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले इस देश की आबादी लगभग 68 लाख (जुलाई 2008 की जनगणना) है। राजधानी सान साल्वाडोर देश का सबसे महत्वपूर्ण महानगर है। एल साल्वाडोर ने अपनी मुद्रा कोलोन को खत्म कर वर्ष 2001 में अमेरिकी डॉलर को अपना लिया है। देश की एक चौथाई आबादी $ 2 एक दिन से भी कम पर गुजर-बसर करती है। .

नई!!: हौण्डुरस और अल साल्वाडोर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हौन्डुरस, हौंडुरस, हॉण्डुरास, हॉण्डूरास, होंडुरास

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »