लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला)

सूची हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला)

हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्म श्रृंखला ब्रिटिश लेखक जे. के. रोलिंग द्वारा सात हैरी पॉटर (उपन्यास) पर आधारित है। यह श्रृंखला आठ कल्पना साहसिक फ़िल्मे है क्यूंकी आखरी किताब को दो हिस्सों मे प्रदर्शित किया गया है। .

18 संबंधों: एमा वॉटसन, ऐल्बस डम्बल्डोर, डैनियल रैड्क्लिफ़, रॉन वीज़्ली, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, सिरियस ब्लैक, सेवेरस स्नेप, हर्माइनी ग्रेंजर, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर और पारस पत्थर, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, हॉग्वार्ट्स, जादूगर, जुरासिक पार्क फ्रैंचाइजी, जे॰ के॰ रोलिंग, कॉर्नेलियस फ़ज, अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन, अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर

एमा वॉटसन

एमा चारलॉट डुएरे वॉटसन (जन्म 15 अप्रैल 1990) एक ब्रिटिश अभिनेत्री है जो ''हैरी पॉटर'' फिल्म श्रृंखला की तीन स्टार भूमिकाओं में से एक, हरमाइन ग्रेनजर की भूमिका में उभर कर सामने आई.

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और एमा वॉटसन · और देखें »

ऐल्बस डम्बल्डोर

प्रोफेसर ऐल्बस पर्सिवल वुल्फ्रिक ब्रायन डम्बलडोर (Professor Albus Percival Wulfric Brian Dumbledore) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) श्रृंखला में एक जादूगर हैं। वे इस श्रृंखला के प्रमुख किरदार हैरी पॉटर के दोस्त और शुभचिन्तक है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू के विद्यालय हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य हैं। डम्बलडोर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) इंसानों से प्रेम और सहानुभूति भी रखते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में डम्बलडोर ने हैरी की कई बार मदद की है। ज़्यादातर जादूगर डम्बलडोर को दुनिया का महानतम और शक्तिशाली जादूगर मानते हैं। यहाँ तक कि ख़ुद लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट भी उनसे डरता है। वह फीयनिक्स की फौज के संस्थापक और नेता है। यह समूव इस श्रृंखला में अनिष्ट देव वोल्डेमॉर्ट से लड़ने के लिए समर्पित है। रोलिंग का कहना है कि डम्बल्डोर का अंग्रेज़ी शब्दकोश का अर्थ मधुमक्खी है। रोलिंग के अनुसार डम्बलडोर 1881 में पैदा हुए थे और उनकी मौत 1997 में हुयी थी। उनकी मौत 115 - 116 वर्ष की उम्र में हुई थी। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और ऐल्बस डम्बल्डोर · और देखें »

डैनियल रैड्क्लिफ़

डैनियल जैकब रैडक्लिफ (जन्म-23 जुलाई 1989) एक अंग्रेज़ अभिनेता हैं एवं इन्हें लोकप्रिय पुस्तक श्रृंखला पर आधारित फीचर फिल्म श्रृंखला में हैरी पॉटर का किरदार निभाने के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। रैडक्लिफ मंच-प्रस्तुतियों एवं कई TV कार्यक्रमों व फिल्मों में भी नज़र आये हैं, जिनमें ITV की फिल्म माई बॉय जैक एवं ऐकव्स नामक मंच-प्रस्तुति शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें ड्रामा डेस्क अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और डैनियल रैड्क्लिफ़ · और देखें »

रॉन वीज़्ली

रॉन वीज़्ली (en:Ron Weasley) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में एक जादूगर है। वो इसके प्रमुख किरदार हैरी पॉटर का ख़ास दोस्त है। वो भी तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ता है। उसके माँ-बाप (श्रीमती मॉली वीज़्ली और श्री आर्थर वीज़्ली) दोनो ही जादूगर हैं -- रॉन एक शुद्ध रक्त जादूगरी ख़ानदान से है। अन्य जादूगरी ख़ानदानों के मुक़ाबले उनका परिवार ग़रीब है, मगर वो लोग दिल के बड़े अच्छे हैं। उसके परिवार में उसको मिलाकर सात भाई बहन हैं। पढ़ाई में रॉन ठीक-ठाक है। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में हर्माइनी (और रॉन) ने हैरी की कई बार मदद की है। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और रॉन वीज़्ली · और देखें »

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

सिरियस ब्लैक

सिरियस ब्लैक (en:Sirius Black) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक मुख्य पात्र है। वो हैरी पॉटर का धर्म-पिता है और उसके पिता जेम्स पॉटर का जिगरी दोस्त था। एक ग़लत इल्ज़ाम के चलते उसे जादूगरों के जेल अज़्काबान में डाल दिया गया था, जिससे वो बाद में भाग निकला। श्रेणी:हैरी पॉटर de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Sirius Black en:Order of the Phoenix (fiction)#Sirius Black fi:Feeniksin kilta#Sirius Musta ka:ფენიქსის ორდენი#სირიუს ბლექი lt:Fenikso brolija (organizacija)#Sirijus Blekas tr:Zümrüdüanka Yoldaşlığı#Sirius Black vi:Hội Phượng Hoàng#Sirius Black.

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और सिरियस ब्लैक · और देखें »

सेवेरस स्नेप

सेवेरस स्नेप (Severus Snape) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक मुख्य पात्र है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय में प्रोफ़ेसर है। वैसे तो वो जादुई काढ़े का विषय पढ़ता था, लेकिन उपन्यास की छठी कड़ी में वो काली कलाओं से आत्मरक्षा का अध्यापक बन गया। उपन्यास की कहानी में स्नेप का किरदार बहुत विवादास्पद है। वो हैरी पॉटर से बहुत चिढ़ता है और उसको हमेशा तंग करता रहता है। वो पहले दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के गिरोह का सदस्य था, पर बाद में (डम्बल्डोर के अनुसार) अपनी जान पर खेलकर वोल्डेमॉर्ट के ख़िलाफ हो गया और डम्बल्डोर के साथ हो लिया। डम्बल्डोर उसपर बहुत अधिक भरोसा करता है, लेकिन स्नेप वोल्डेमॉर्ट और उसके साथियों के सम्पर्क में भी है। उपन्यास की छठी कड़ी में स्नेप डम्बल्डोर की हत्या कर देता है। श्रेणी:हैरी पॉटर de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Severus Snape.

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और सेवेरस स्नेप · और देखें »

हर्माइनी ग्रेंजर

हर्माइनी ग्रेंजर जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में एक जादूगरनी है। वो इसके प्रमुख किरदार हैरी पॉटर की ख़ास दोस्त है। वो भी तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ती है। उसके माँ-बाप दोनो ही सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) हैं। इसके बावजूद भी हर्माइनी हर विषय में अपनी क्लास में अव्वल आती है (वो एक पढ़ाकू लड़की है)। उस सभी मन्त्र और जादूगरी हमेशा याद रहती है, कई ऐसी चीज़ें भी जो पहले से नहीं पढ़ाई गयी हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में हर्माइनी (और रॉन) ने हैरी की कई बार मदद की है। हर्माइनी ग्रेंजर का चरित्र फिल्म में एम्मा वाटसन ने निभाया है। संस्करणों डब हिन्दी के लिए, राजश्री नाथ पहले २ फिल्मों में उसकी आवाज उठाई। अगली कड़ियों के बाकी के लिए, प्रज्ञा पांड्या शाह उसकी आवाज उठाई। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और हर्माइनी ग्रेंजर · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर और पारस पत्थर

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Philosopher's Stone हैरि पॉटर ऐन्ड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पहली कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों से हमें सबसे पहले परिचय कराया जाता है। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। यह सब किताबों से सबसे लोकप्रिय है और बिक्री विश्वव्यापी 107 मिलियन है। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और हैरी पॉटर और पारस पत्थर · और देखें »

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना

हैरी पॉटर और और रहस्यमयी तहख़ाना (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Chamber of Secrets हैरि पॉटर ऐन्ड द चेम्बर अव सीक्रट्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की दूसरी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Chamber of Secrets)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना · और देखें »

हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और हॉग्वार्ट्स · और देखें »

जादूगर

यह लेख जादूगर (जादू का काम) जादू वाले मनुष्य के विषय में है। यदि आप जादूगर फ़िल्म के बारे में जानना चाहते हैं तो जादूगर (1989 फ़िल्म) पर जाएँ। ---- जादूगर का तत्पर्य उस व्यक्ति से होता है जिसे जादू (परालौकिक या परावैज्ञानिक शक्ति) का ज्ञान हो और उसका उपयोग कर सकता हो। ऐसा ज्ञान रखने और उपयोग करने वाली औरत को जादूगरनी या भानुमति कहते हैं। दुष्ट जादूगरनियों को डायन या चुड़ैल भी कहा जाता है। ज़्यादातर लोग जादूगरों और जादूगरनियों को मिथक और काल्पनिक मानते हैं। आधुनिक युग में छोटे-मोटे जादू-जैसे खेल दिखाने वाले को भी जादूगर कहते हैं। जे. के. रोलिंग रचित काल्पनिक उपन्यास शृंखला हैरी पॉटर का मुख्य किरदार हैरी पॉटरशायद 21 वीं सदी का सबसे मशहूर जादूगर है। श्रेणी:जादू श्रेणी:मिथक.

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और जादूगर · और देखें »

जुरासिक पार्क फ्रैंचाइजी

जुरासिक पार्क फ्रैंचाइजी क्लोन किये गए डायनासोरों का एक थीम पार्क तैयार करने के लिए इनके विनाशकारी हमलों पर केंद्रित पुस्तकों, फिल्मों, कॉमिक्स और वीडियो की एक श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 1990 में हुई थी जब यूनिवर्सल स्टूडियो ने माइकल क्रिच्टन द्वारा लिखित उपन्यास के प्रकाशित होने से पहले ही इसके अधिकार खरीद लिए थे। पुस्तक 1993 के फिल्म रूपांतरण की तरह ही सफल रही थी जो इसके दो सिक्वलों के तैयार होने का कारण बनी, हालांकि अंतिम फिल्म पिछली फिल्मों की तरह उपन्यास पर आधारित नहीं थी। सॉफ्टवेयर विकासकों में ओसियन सॉफ्टवेयर, ब्लूस्काई सॉफ्टवेयर, सेगा ऑफ अमेरिका और टेलटेल गेम्स के पास 1993 की फिल्म के बाद से ही वीडियो गेम तैयार करने के अधिकार मौजूद थे और इस तरह कई गेम्स तैयार किये गए। वर्तमान में चौथी फीचर फिल्म पर काम चल रहा है, लेकिन तीसरी फिल्म के पर्दे पर आने के एक साल बाद भी यह फिल्म "डब्बा बंद" है। पहली बार इस प्रोजेक्ट की सूचना मिलने के बाद से ही इसके बारे में कई अफवाहें सुनी जाती रही हैं जिनमें से कई कथानक एवं स्क्रिप्ट पर विचारों और फिल्म से जुड़ने वाले नए लोगो से संबंधित रही हैं। हाल ही में नवम्बर 2009 में जुरासिक पार्क III के निर्देशक जो जॉनस्टन ने कहा था कि चौथी फिल्म का प्लॉट अन्य तीन फिल्मों से अलग होगा। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और जुरासिक पार्क फ्रैंचाइजी · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

कॉर्नेलियस फ़ज

कॉर्नेलियस फ़ज (en:Cornelius Fudge) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक पात्र है। वो ब्रिटेन का जादूमन्त्री है, जो जादुई दुनिया में किसी भी देश का सबसे ऊँचा पद होता है। पहले तो वो डम्बल्डोर का भरोसेमन्द दोस्त था, लेकिन जब हैरी पॉटर ने सबको ये बताया कि दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट जिस्मो जान के साथ वापस आ गया है, तो फ़ज ने हैरी का विश्वास नहीं किया। उसके बाद से वो हमेशा हैरी और डम्बल्डोर को झूठा और भरोसे के नाक़ाबिल साबित करने पर तुला रहता था। उपन्यास की पाँचवी कड़ी में उसने हॉग्वार्ट्स स्कूल में बेबुनियाद दख़लन्दाज़ी शुरु कर दी। उपन्यास की छठी कड़ी में उसे जादूमन्त्री के पद से हाथ धोना पड़ा। उसका उत्तराधिकारी बना रूफ़स स्क्रिमजर। श्रेणी:हैरी पॉटर da:Bipersoner i Harry Potter-universet#Cornelius Fudge de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Cornelius Fudge en:Ministry of Magic#Cornelius Fudge no:Ansatte ved Magidepartementet#Kornelius Bloeuf pl:Pracownicy Ministerstwa Magii#Korneliusz Knot.

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और कॉर्नेलियस फ़ज · और देखें »

अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन

अवेंजर्स: ऐज ऑफ़ अल्ट्रॉन (Avengers: Age of Ultron) 2015 में बनी अमेरिकी सुपर हीरो फिल्म है। ये 2012 की द अवेंजर्स की अगली कड़ी है। इसमें आयरन मैन (रॉबर्ट डॉनी जुनियर) है। इसमें थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ), ब्लैक विडो (स्कारलेट जोहानसन), कैप्टेन अमेरिका (क्रिस इवांस), हॉक आइ (जेरेमी रेनर) और हल्क (मार्क रूफोलो) हैं। उनको चुनौती देने के लिए क्विकसिल्वर (एरन टेलर) और स्कारलेट विच (एलिजाबेथ ओल्सन) खलनायक की भूमिकाओं में हैं तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता से युक्त अल्ट्रॉन भी। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन · और देखें »

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (Avengers: Infinity War) २०१८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वेल कॉमिक्स की सुपरहीरो टीम, अवेंजर्स पर आधारित है। इसका निर्माण मार्वल स्टूडियो ने किया है, और वितरण का काम वाल्ट डिज़्नी स्टुडियो मोशन पिक्चर्स कर रही है। यह २०१२ की फिल्म द अवेंजर्स और २०१५ की फिल्म अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन की कड़ी में अगली फिल्म है, और साथ ही मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की १९वीं फिल्म है। इसकी पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैकफ़ेली ने लिखी है, और यह फिल्म एंथनी तथा जो रूसो द्वारा निर्देशित की गई है। पिछली एमसीयू फिल्मों से कई अभिनेता इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में अवेंजर्स और गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी एक साथ मिलकर थैनॉस को रोकने की कोशिश करते हैं, जो अनन्तमणियों को इकट्ठा करने में लगा है। फिल्म की घोषणा अक्टूबर २०१४ में अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर - भाग १ के रूप में की गई थी। अप्रैल २०१५ में रूसो बन्धु निर्देशित करने के लिए चुने गए, और मई तक मार्कस और मैकफेली ने फिल्म की पटकथा लिखने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जो कि जिम स्टार्लिन की १९९१ की "इन्फिनिटी गौंटलेट" कॉमिक और जोनाथन हिकमैन की २०१३ "इन्फिनिटी" कॉमिक से प्रेरित है। २०१६ में मार्वल ने औपचारिक तौर पर फिल्म का शीर्षक "अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर" घोषित कर दिया। फिल्मांकन जनवरी २०१७ में जॉर्जिया के फेयेट काउंटी में स्थित पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू हुआ, और जुलाई २०१७ तक चलता रहा, जिसमे साथ साथ ही अगली कड़ी की शूटिंग भी निपटा ली गई। स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, डाउनटाउन अटलांटा क्षेत्र और न्यूयॉर्क शहर में अतिरिक्त फिल्मांकन हुआ। लगभग ३२० मिलियन डॉलर के अनुमानित बजट के साथ, यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर का विश्व प्रीमियर २३ अप्रैल २०१८ को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया, और २७ अप्रैल २०१८ को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में आईमैक्स और ३डी में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली, जिन्होंने कलाकारों, विसुअल इफेक्ट्स, कहानी के भावनात्मक वजन और एक्शन दृश्यों की सराहना की, हालांकि फिल्म के रनटाइम को कुछ आलोचना मिली। इस फिल्म ने दुनिया भर में २ बिलियन डॉलर से अधिक कमाई कर ली है, जिससे यह विश्व की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, और साथ ही २०१८ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म, और यूएस तथा कनाडा क्षेत्र में पांचवीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अपने पहले सप्ताहांत में फिल्म ने दुनिया भर में ६४१ मिलियन डॉलर, और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में २५८ मिलियन डॉलर की कमाई की, जो दोनों ही क्षेत्रों के लिए उच्चतम है। ११ दिनों में १ बिलियन डॉलर के विश्वव्यापी सकल तक पहुंचकर यह इतिहास में ऐसा करने वाली सबसे तेज़ फिल्म है। इसका सीक्वल ३ मई २०१९ को जारी किया जाएगा। .

नई!!: हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) और अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »