लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हेमन्त सिंह

सूची हेमन्त सिंह

राणा हेमन्त सिंह (जन्म 5 जनवरी 1951) 1954 से 1971 तक धौलपुर के महाराजा हैं | .

12 संबंधों: दिल्ली, दिल्ली विश्‍वविद्यालय, दुष्यंत सिंह, धौलपुर, नाभा, प्रताप सिंह नाभा, महाराजा, जाट, जीवाजीराव सिंधिया, वसुन्धरा राजे सिंधिया, विजया राजे सिंधिया, उदयभानु सिंह

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: हेमन्त सिंह और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली विश्‍वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है| .

नई!!: हेमन्त सिंह और दिल्ली विश्‍वविद्यालय · और देखें »

दुष्यंत सिंह

दुष्यंत सिंह (जन्म 11 सितम्बर 1973) भारत की सोहलवी लोक सभा के निर्वाचित सदस्य हैं। वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नामक राजनैतिक दल के सदस्य के रूप में राजस्थान से झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। इससे पहले वो पंद्रहवीं लोक सभा के सदस्य भी रह चुके हैं। .

नई!!: हेमन्त सिंह और दुष्यंत सिंह · और देखें »

धौलपुर

धौलपुर राजस्‍थान का एक छोटा सा शहर है। यह धौलपुर जिले में आता है। धौलपुर विशेष रूप से बलुआ पत्थर के लिए जाना जाता है। यहां बनाई जाने वाली अधिकतर इमारतों का निर्माण इन बलुआ पत्थरों से ही किया जाता है। धौलपुर में कई मंदिर, किले, झील और महल है जहां घूमा जा सकता है। .

नई!!: हेमन्त सिंह और धौलपुर · और देखें »

नाभा

नाभा भारत के पंजाब राज्य के पटियाला जिले का एक शहर है।नाभा नगर पश्चिमोत्तर भारत के दक्षिण-पूर्वी पंजाब राज्य के पटियाला ज़िले में पटियाला से लगभग 26 किमी पश्चिम में स्थित है। नाभा नगर 1763 में स्थापित नाभा रियासत की राजधानी था। बिखरे हुए 12 प्रदेश इसमें शामिल थे, जिन पर सिक्ख फुलकियां परिवार के एक सदस्य ने दावा किया था। 1807–1808 में नाभा के राजा ने रणजीत सिंह के हमलों और घुसपैठ के ख़िलाफ़ ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त किया। 1857 के विद्रोह के दौरान नाभा के राजा अंग्रेज़ों के प्रति वफ़ादार रहे और इसके लिए इनामस्वरूप उन्हें राज्यक्षेत्र भी प्रदान किया गया। भारत के स्वतंत्र होने के एक साल बाद 1948 में नाभा पांच फुलकियां राज्यों के संघ में शामिल हो गया, जिसका अंतत: पंजाब राज्य में विलय हो गया। नाभा स्थित महाविद्यालयों में गवर्नमेंट रिपुदमन कॉलेज शामिल है तथा यहाँ पब्लिक स्कूल और संस्कृत विद्यालय भी हैं। नाभा में खाद्य पदार्थ से संबंधित उद्योग और कृषि विपणन केंद्र हैं। .

नई!!: हेमन्त सिंह और नाभा · और देखें »

प्रताप सिंह नाभा

प्रताप सिंह नाभा (२१ सितंबर १९१९ - २२ जुलाई १९९५) नाभा के अंतिम महाराजा थे। १९४८ में नाभा का विलय भारत में हो गया और इसे पटियाला के नाम से जाना गया। .

नई!!: हेमन्त सिंह और प्रताप सिंह नाभा · और देखें »

महाराजा

महाराजा (संस्कृत: महाराज) का शाब्दिक अर्थ है 'महान् राजा'। इसका संगत स्त्रीलिंग शब्द 'महारानी' है जिसका अर्थ महाराजा की पत्नी या 'महान् रानी' जो स्वयं किसी विशाल क्षेत्र पर शासन करती हो। महाराजा की विधवा रानी को 'राजमाता' कहते हैं। .

नई!!: हेमन्त सिंह और महाराजा · और देखें »

जाट

जाट उत्तरी भारत और पाकिस्तान की एक जाति है। वर्ष 2016 तक, जाट, भारत की कुल जनसंख्या का 0.1 प्रतिशत हैं । एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका के अनुसार, .

नई!!: हेमन्त सिंह और जाट · और देखें »

जीवाजीराव सिंधिया

महाराजा जीवाजीराव सिंधिया (26 जून 1916 - 16 जुलाई 1961) एक ग्वालियर के महाराजा है | .

नई!!: हेमन्त सिंह और जीवाजीराव सिंधिया · और देखें »

वसुन्धरा राजे सिंधिया

वसुन्धरा राजे सिंधिया भारत के राज्य राजस्थान की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: हेमन्त सिंह और वसुन्धरा राजे सिंधिया · और देखें »

विजया राजे सिंधिया

विजया राजे सिंधिया (पूरा नाम लेखा देवीेश्वरी देवी), जोकि ग्वालियर की राजमाता के रूप में लोकप्रिय थी, एक प्रमुख भारतीय राजशाही व्यक्तित्व के साथ-साथ एक राजनीतिक व्यक्तित्व भी थी। ब्रिटिश राज के दिनों में, ग्वालियर के आखिरी सत्ताधारी महाराजा जिवाजीराव सिंधिया की पत्नी के रूप में, वह राज्य के सर्वोच्च शाही हस्तियों में शामिल थी। बाद में, भारत से राजशाही समाप्त होने पर वे राजनीति में उतर गई और कई बार भारतीय संसद के दोनों सदनों में चुनी गई। वह कई दशकों तक जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य भी रही। .

नई!!: हेमन्त सिंह और विजया राजे सिंधिया · और देखें »

उदयभानु सिंह

राणा उदयभानु सिंह (12 फरवरी 1893 – 22 अक्टूबर 1954) धौलपुर के महाराजा थे | .

नई!!: हेमन्त सिंह और उदयभानु सिंह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »