लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हीरो (2002 फ़िल्म)

सूची हीरो (2002 फ़िल्म)

हीरो एक चीनी फिल्म है, जिसका निर्माण ज़्हेंग यीमौ ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में जेट ली हैं। यह कहानी जिंग के नामक कहानी पर आधारित है जो वर्ष -227 में किन का राजा बनना चाहता है। इसका सिनेमाघरों में प्रदर्शन 24 अक्टूबर 2002 को हुआ था। यह उस समय का सबसे अधिक महंगे फिल्मों में से एक था। इसके अलावा यह चीनी फिल्मों के इतिहास में सबसे अधिक कमाने वाले फिल्मों में भी शुमार हुआ है। इस फिल्म का अमेरिकी बाजार में वितरण का अधिकार मिरामैक्स ने ले लिया था, लेकिन वहाँ इस फिल्म के प्रदर्शन में लगभग 2 वर्ष की देरी हुई। बाद में 27 अगस्त 2004 को यह अमेरिकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ। .

1 संबंध: जेट ली

जेट ली

ली लियांजी (Li Lianjie, 李連杰), जन्म २६ अप्रैल १९६३), या जिन्हें उनके अन्य नाम जेट ली से जाना जाता है, एक फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, चीनी मार्शल आर्टिस्ट, वुशू चैपियन व अंतर्राष्ट्रीय सितारे है जो बेजिंग में जन्मे थे और जिन्होंने चीनी राष्ट्रीयता २००९ में त्याग दी थी। तीन वर्षों तक वू बिन में प्रशिक्षण के बाद ली ने अपनी पहली राष्ट्रिय चैम्पियनशिप बेजिंग वुशू टीम के लिए जीती। १७ की उम्र में वुशू से निवृत्ती के बाद वे चीन में शाओलिन टेम्पल (१९८२) फ़िल्म से शुरुआत करके एक लोकप्रिय अभिनेता बन गए। उन्होंने आगे चलकर कई सफल मार्शल आर्ट्स फ़िल्मों में अभिनय किया, जिनमे मुख्य रूप से वंस अपोन अ टाइम इन चाइना शृंखला शामिल है जिसमें उन्होंने लोककथा के नायक वोंग फेई-हंग की भूमिका निभाई थी। ली का हॉलीवूड फ़िल्मों में पहला किरदार लीथल वेपन ४ (१९९८) में एक नकारात्मक भूमिका के रूप में था परन्तु उनका मुख्य पात्र के रूप में किरदार रोमियो मस्ट डाई (२०००) में था। इसके बाद उन्होंने कई हॉलीवूड फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे किस ऑफ़ द ड्रैगन और अन्लिश्ड शामिल है। उन्होंने द फॉरबिडन किंगडम (२००८) में जैकी चैन के साथ, द एक्पेंडेबल्स (२०१०) में सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ और द ममी: टॉम्ब ऑफ़ द ड्रैगन एम्परर (२००८) में ब्रेंडन फ्रेज़र के साथ अभिनय किया है। वे होंग कोंग की फ़िल्म ओशियन हेवन (२०१०) में भी नज़र आए जिसका लेखन व निर्देशन कक्सु क्सिआओलू ने किया है। .

नई!!: हीरो (2002 फ़िल्म) और जेट ली · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »