लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिमाचल प्रदेश के जिले

सूची हिमाचल प्रदेश के जिले

left श्रेणी:हिमाचल प्रदेश श्रेणी:हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित सूचियाँ.

12 संबंधों: चंबा जिला, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), मंडी जिला, लाहौल और स्पीति जिला, शिमला जिला, सिरमौर जिला, सोलन जिला, हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश, काँगड़ा जिला, किन्नौर जिला, कुल्लू जिला, उना जिला

चंबा जिला

चंबा भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय चंबा है। उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों से लोगों के लिए चम्बा जिले के डलहौजी और खज्जियार नगर लोकप्रिय हिल स्टेशन व छुट्टीयां विताने के स्थान हैं। उत्तर भारत में केवल चम्बा ही एक मात्र जिला है जिसका 500 ई से अच्छी तरह से प्रलेखित इतिहास संरक्षित है। इसकी उच्च पर्वत श्रृंखला ने इसे एक अच्छा आश्रय स्थान दिया है और इसके सदियों पुराने अवशेषों और कई शिलालेख को संरक्षण प्रदान करने में मदद की है। एक हजार वर्ष से अधिक पहले चंबा के राजाओं द्वारा बनवाए गए  मन्दिरों में अभी भी पूजा होती है और भूमि अनुदान कर्मों जोकि उस समय उनके द्वारा तांबे की प्लेट पर लिखी गई थी वर्तमान में भी कानून के तहत वैध हैं। इस क्षेत्र के प्रारंभिक इतिहास के बारे में, यह माना जाता है कि इस क्षेत्र में कुछ कोलियन (Koliyan) जनजातियों जो बाद खासों से वशीभूत थे, बसे हुए था। एक समय बाद खासों पर भी अयुदम्बरास (Audumbaras) (2 शताब्दी ई.पू.) का बोलबाला था। अयुदम्बरास में सरकार का रूप गणतन्त्र था और वह प्रमुख देवता के रूप में शिव की पूजा करते थे। गुप्त काल (4 शताब्दी ईस्वी) से चंबा क्षेत्र ठाकुरों और राणों के नियंत्रणाधीन था जो खुद को कोली और खासों की निम्न जनजातियों से बेहतर मानते थे। गुर्जर प्रतिहार (7 वीं शताब्दी ईस्वी) के उदय के साथ राजपूत राजवंश सत्ता में आए। हिमाचल के प्राचीन इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी प्राचीन महाकाव्यों महाभारत व रामायण और पुराण व वेद जैसे अन्य शास्त्रों में मिलती है। महाभारत में कुल्लूत (Kuluta) (कुल्लू), त्रिगर्त (Trigarta) (कांगड़ा), कुल्लिन्द (Kulind) (शिमला और सिरमौर हिल्स), युगान्धार (Yugandhar) (बिलासपुर और नालागढ़), गोवदिका (Gobdika) (चंबा) और अयुदम्बर (Audumbar) (पठानकोट) के जनपदों (एक राज्य के कुछ प्रकार) का उल्लेख है। ऋग्वेद में जो नदियाँ हिमाचल में प्रवाहित होती हैं का उल्लेख है। लेख राजा दिवोदास व उसके व्यास व यमुना के मध्य क्षेत्र में उसके 99 दृढ़ किलों से पहले दैत्य शाम्वरा के वारे में उल्लेख करते हैं जोकि इन पहाडी क्षेत्र का शक्तिशाली राजा राजा था।  क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और चंबा जिला · और देखें »

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

बिलासपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। सतलुज नदी के दक्षिण पूर्वी हिस्‍से में स्थित बिलासपुर समुद्र तल से 670 मीटर की ऊंचाई पर है। यह नगर धार्मिक पर्यटन में रूचि रखने वाले लोगों को काफी रास आता है। न्‍यू‍ बिलासपुर टाउनशिप को देश का सबसे प्रथम नियोजित हिल टाउन के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है। यहां के नैना देवी का मंदिर निकट और दूर दराज के लोगों के बीच आकर्षण का केन्‍द्र रहता है। यहां बना भांखडा बांध भी अपनी ग्रेविटी के लिए पूरे विश्‍व में जाना जाता है। बिलासपुर को प्राचीन किलों के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले सैलानियों का अनुभव अन्‍य स्‍थानों से एकदम अलग होता है। कुछ अलग तरह के पर्यटन के शौकीन लोगों को यह स्‍थान काफी पसंद आता है। इसके उत्‍तर में मंडी और हमीरपुर जिले हैं, पश्चिम में ऊना और दक्षिण में सोलन जिले का नालागढ़ का क्षेत्र है। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) · और देखें »

मंडी जिला

मंडी भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। मंडी जिला हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। इसका नाम मनु ऋषि के नाम पर हुआ है। मंडी के बारे में यह कहा जाता है की यह जगह व्यापारिक दृष्टि से काफ़ी महत्वपूर्ण थी। यह जिला व्यास नदी के किनारे बसा हुआ है। मंडी जिला में कई रमणीय स्थल हैं। कई मायनों में मंडी अपने आप में समृद्ध है। मंडी जिला का सबसे प्रसिद्ध स्थल इंदिरा मार्केट है जोकि व्यापार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान है। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और मंडी जिला · और देखें »

लाहौल और स्पीति जिला

लाहौल और स्पीति भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय केलांग है। हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व जिलों लाहौल और स्पीति के विलयोपरांत, अब लाहौल और स्पीति एक जिला है। विलय के पूर्व लाहौल का मुख्यालय करदंग और स्पीति का मुख्यालय दनकर था। क्षेत्रफल - 12210 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 33224 (2001 जनगणना) साक्षरता - 73.1% एस.टी.डी (STD) कोड - 91-01900 जिलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से ऊंचाई - 10050 फुट अक्षांश - उत्तर देशांतर - पूर्व .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और लाहौल और स्पीति जिला · और देखें »

शिमला जिला

शिमला भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय शिमला है। क्षेत्रफल - 5131 वर्ग कि.मी.

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और शिमला जिला · और देखें »

सिरमौर जिला

सिरमौर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नाहन् है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और सिरमौर जिला · और देखें »

सोलन जिला

सोलन भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय सोलन है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और सोलन जिला · और देखें »

हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। इसी नाम से एक जिला उत्तर प्रदेश में भी है। हमीरपुर की स्थापना: 1700 ई० में आलम चंद की मृत्यु के बाद हमीरचंद कांगड़ा के शासक बने। उस समय कांगड़ा का किला मुगलों के अधीन था। हमीरचंद ने 1700 ई० से लेकर 1747 ई० तक कांगड़ा रियासत पर शासन किया। हमीरचंद ने 1743 ई० में जिस स्थान पर एक किले का निर्माण किया, वही स्थान कालांतर में हमीरपुर कहलाया। जिले का मुख्यालय हमीरपुर है। दिल्ली से हमीरपुर के लिए सीधी बसें हैं। यहां एक हमीरपुर इंजीनियरिंग कालेज भी है। क्षेत्रफल - 1,118 वर्ग कि.मी.

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

काँगड़ा जिला

काँगड़ा भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। काँगड़ा जिले का मुख्यालय धर्मशाला है। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और काँगड़ा जिला · और देखें »

किन्नौर जिला

पौराणिक किन्नौरों की भूमि किन्नौर हिमाचल प्रदेश के उत्तर पूर्व में स्थित एक जिला है। किन्नौर जिले का मुख्याल्य रिकांग पिओ है। ऊंचे-ऊंचे पहाडों और हरे-भरे पेडों से घिरा यह क्षेत्र ऊपरी, मध्य और निचले किन्नौर के भागों में बंटा हुआ है। यहां पहुंचने का मार्ग दुर्गम होने के कारण यह क्षेत्र बहुत लंबे समय तक पर्यटकों से अछूता रहा है, लेकिन अब साहसिक और रोमांचप्रिय पर्यटक यहां बडी संख्या में आने लगे हैं। प्राकृतिक द्श्यावली से भरपूर इस ज़िले की सीमा तिब्बत से सटी हुई है, जो इसे सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाती है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग २५० किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग २२ पर यह नगर स्थित है। पहाडों और जंगलों के बीच कलकल ध्वनि से बहती सतलुज और स्पीति नदियों का संगीत यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। स्पीति नदी आगे चलकर खाब में सतलुज से मिल जाती है। विश्व की विशालतम जन्सकार और महान हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के आकर्षक दृश्य यहां से देखे जा सकते हैं। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और किन्नौर जिला · और देखें »

कुल्लू जिला

कुल्लू भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय कुल्लू है। कुल्लू का दशहरा विश्वभर में प्रसिध्द है। दशहरे में हिमाचलभर के देवी-देवताओं की मूर्तियों को लोग रंग-बिरंगी पोशाक पहना कंधों पर बिठा कर लाते हैं। हिमाचल में सबसे ज्यादा बादल फटने की घटना कुल्लू में ही होती है। इस जिले में कई पर्यटन स्थल हैं जिनमें में कुछ निम्न हैं-.

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और कुल्लू जिला · और देखें »

उना जिला

ऊना भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। ऊना जिला में पाँच तहसीले हैं-हरोली, घनारी, उना, अम्ब, बंगाणा हैं। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के जिले और उना जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »