लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिमकण

सूची हिमकण

प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी से देखने पर एक हिमकण हिमकण, जमी हुई बर्फ़ के क्रिस्टलों के समूह को कहते हैं। किसी हिमकण की रचना की शुरुआत बर्फ के क्रिस्टल के रूप में तब होती है जब कोई सूक्ष्म बादल की बूंद परमशीतल होकर जम जाती है। हिमकण विभिन्न आकृति और आकार के होते हैं। परिवर्तित होता तापमान और आर्द्रता का स्तर किसी हिमकण के आकार को जटिल बना सकते है। किसी एक हिमकण की संरचना अपने आप में अद्वितीय होती है। पिघलकर फिर जमने की प्रक्रिया के कारण जो हिमकण बजाय एक कण के, एक गोले के रूप में गिरते हैं, कच्चे ओले कहलाते हैं। .

4 संबंधों: तापमान, बर्फ़, कच्चा ओला, क्रिस्टल

तापमान

आदर्श गैस के तापमान का सैद्धान्तिक आधार अणुगति सिद्धान्त से मिलता है। तापमान किसी वस्तु की उष्णता की माप है। अर्थात्, तापमान से यह पता चलता है कि कोई वस्तु ठंढी है या गर्म। उदाहरणार्थ, यदि किसी एक वस्तु का तापमान 20 डिग्री है और एक दूसरी वस्तु का 40 डिग्री, तो यह कहा जा सकता है कि दूसरी वस्तु प्रथम वस्तु की अपेक्षा गर्म है। एक अन्य उदाहरण - यदि बंगलौर में, 4 अगस्त 2006 का औसत तापमान 29 डिग्री था और 5 अगस्त का तापमान 32 डिग्री; तो बंगलौर, 5 अगस्त 2006 को, 4 अगस्त 2006 की अपेक्षा अधिक गर्म था। गैसों के अणुगति सिद्धान्त के विकास के आधार पर यह माना जाता है कि किसी वस्तु का ताप उसके सूक्ष्म कणों (इलेक्ट्रॉन, परमाणु तथा अणु) के यादृच्छ गति (रैण्डम मोशन) में निहित औसत गतिज ऊर्जा के समानुपाती होता है। तापमान अत्यन्त महत्वपूर्ण भौतिक राशि है। प्राकृतिक विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, जीवविज्ञान, भूविज्ञान आदि) में इसका महत्व दृष्टिगोचर होता है। इसके अलावा दैनिक जीवन के सभी पहलुओं पर तापमान का महत्व है। .

नई!!: हिमकण और तापमान · और देखें »

बर्फ़

बर्फ़ जल की ठोस अवस्था को कहते हैं। सामन्य दाब पर ० डिग्री सेल्सियस पर जल जमने लगता है, जल की इसी जमी हुई अवस्था को बर्फ़ कहते हैं। श्रेणी:जल *.

नई!!: हिमकण और बर्फ़ · और देखें »

कच्चा ओला

वेस्टवुड, मासेचुसेट्स में ०२-०२-२०१० को गिरे कच्चे ओले कच्चे ओले (Graupels) वर्षण का वह प्रकार हैं जिसके अंतर्गत जल की परमशीतल बूंदें सतह पर हिमकण के उपर गिरकर और जम कर 2 से 5 मिमी व्यास के गोलों की रचना करती हैं और इस प्रक्रिया में हिमकण संघनन के नाभिक के रूप में कार्य करता है। यह छोटे ओलों (smaall hail) से भिन्न होता है जो बर्फ़ की पैलेट्स के ठोस बर्फ़ में आवृत्त हो जाने से बनते हैं। .

नई!!: हिमकण और कच्चा ओला · और देखें »

क्रिस्टल

क्रिस्टलीय, बहुक्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय पदार्थों की सूक्ष्म संरचना स्फटिक, इस बहुमणिभीय खनिज की पर्तें स्पष्ट पारदर्शी होतीं हैं बिस्मथ का क्रिस्टल इन्सुलिन का क्रिस्टल गैलियम, जिसकी वृहत एकपर्त होती हैं रसायन शास्त्र, खनिज शास्त्र एवं पदार्थ विज्ञान में क्रिस्टल उन ठोसों को कहते हैं जिनके अणु, परमाणु या आयन, एक व्यवस्थित क्रम में लगे होते हैं तथा यही क्रम सभी तरफ दोहराया जाता है। प्रतिदिन के प्रयोग के अधिकतर पदार्थ बहुक्रिस्टलीय (पॉलीक्रिटलाइन) होते हैं। क्रिस्टलों तथा क्रिस्टल निर्माण के वैज्ञानिक अध्ययन को क्रिस्टलकी (crystallography) कहते हैं। क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया को क्रिस्टलन या क्रिस्टलीकरण (crystallization या solidification) कहते हैं। .

नई!!: हिमकण और क्रिस्टल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »