लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिन्दीवाणी

सूची हिन्दीवाणी

हिन्दीवाणी हिन्दी के लिये एक टैक्स्ट टू स्पीच इंजन है। यह सॅण्ट्रल इलॅक्ट्रॉनिक्स इंजनियरिंग रिसर्च इंस्टीच्यूट नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है। यह डॉस प्रचालन तन्त्र पर कार्य करता है। एक हिन्दी सम्पादित्र में पाठ लिखा जाता है यह एक वर्णों के उच्चारणों के डेटाबेस के आधार पर कार्य करता है। .

8 संबंधों: डॉस, ध्वनि (पाठ से वाक), प्रचालन तन्त्र, फैस्टिवल (पाठ से वाक), हिन्दी, वाचक (पाठ से वाक), वाक् संश्लेषण, वॉजमी

डॉस

डॉस DOS (डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम) एक पुराना संगणक संचालन प्रणाली है जो कि विण्डोज़ संचालन प्रणाली के आने से पहले प्रचलन में था। बाद में इसको माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया तथा इसका नामकरण ऍमऍस-डॉस किया। .

नई!!: हिन्दीवाणी और डॉस · और देखें »

ध्वनि (पाठ से वाक)

ध्वनि भारतीय भाषाओं हेतु एक पाठ से वाक प्रोग्राम है। यह एक स्क्रीनरीडर की तरह कार्य कर सकता है। इसे फॉस्स इण्डिया २००८ पुरुस्कार मिला है। इसका नवीनतम संस्करण ०.९४ है। यह विकास के चरण में है, वर्तमान में यह केवल लिनक्स प्लेटफॉर्म पर कार्य करता है। वर्तमान में ध्वनि निम्न भारतीय भाषाओं हेतु कार्य करता है।.

नई!!: हिन्दीवाणी और ध्वनि (पाठ से वाक) · और देखें »

प्रचालन तन्त्र

प्रचालन तंत्र (अंग्रेज़ी:ऑपरेटिंग सिस्टम) साफ्टवेयर का समूह है जो कि आंकड़ों एवं निर्देश के संचरण को नियंत्रित करता है। यह हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर घटक होता है। इसी की सहायता से ही कंप्यूटर में स्थापित प्रोग्राम चलते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का मेरुदंड होता है, जो इसके सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर को नियंत्रण में रखता है। यह अनधिकृत व्यक्ति को कंप्यूटर के गलत प्रयोग करने से रोकता है।। हिन्दुस्तान लाइव।। प्रमोद पंत।२५ अक्टूबर, २००९ वह इसमें भी विभेद कर सकता हैं कि कौन सा निवेदन पूरा करना है और कौन सा नहीं, इसके साथ ही इनकी वरीयता भी ध्यान रखी जाती है। इसकी मदद से एक से ज्यादा सीपीयू में भी प्रोगाम चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा संगणक संचिका को पुनः नाम देना, डायरेक्टरी की विषय सूची बदलना, डायरेक्टरी बदलना आदि कार्य भी प्रचालन तंत्र के द्वारा किए जाते है। डॉस (DOS), यूनिक्स, विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम (३.१, ९५, ९८, २०००, एक्स पी, विस्ता, विंडोज ७) और लिनक्स आदि कुछ प्रमुख प्रचालन तंत्र हैं।। तकनीक.कॉम।२ जुलाई, २००८।। कमल विभिन्न प्रचालन तंत्रों में से कुछ हैं:लिनक्स, मैक ओएस एक्स, डॉस, आईबीएम ओएस/2 (IBM OS/2), यूनिक्स, विन्डोज सीई, विन्डोज 3.x, विन्डोज ९५, विन्डोज ९८, विन्डोज मिलेनियम, विन्डोज़ एनटी, विन्डोज २०००, विन्डोज़ एक्स पी, विन्डोज़ विस्टा, विन्डोज़ 7। उबंटु प्रचालन तंत्र कंप्यूटर से जुड़े कई मौलिक कार्यों को संभालता है, जैसे की-बोर्ड से इनपुट लेना, डिस्प्ले स्क्रीन को आउटपुट भेजना, डाइरेक्टरी और संगणक संचिका को डिस्क में ट्रेक करना, इत्यादि। बड़े कंप्यूटरों में इसका काम और अधिक होता है। वह इनमें लगातार यह जांच करता है कि एक ही समय पर कंप्यूटर में चलने वाले प्रोगामों, फाइलों और एक ही समय पर खुलने वाली साइटों में दोहराव न हो। आरंभिक दौर में यह मेनफ्रेम कंप्यूटरों पर बड़े कामों के लिए ही हुआ करता था। बाद में धीरे-धीरे माइक्रोकम्प्यूटर्स में भी मिलने लगा, लेकिन उस समय इसमें एक समय पर केवल एक ही प्रोगाम रन करा सकते थे। मेनफ्रेम कंप्यूटर में १९६० में पहली बार बहुकार्यिक (मल्टीटास्किंग) सिस्टम आया था। इससे एक समय में एक से ज्यादा उपयोक्ता काम कर सकते थे। १९७० लिनक्स ने पहली बार पीडीपी-७ में प्रचालन तंत्र निकाला, जो मुख्यतया मल्टीटास्किंग, स्मृति प्रबंधन (मेमोरी मैनेजमेंट), स्मृति संरक्षण (मेमोरी प्रोटेक्शन) जैसे कार्य करता था। .

नई!!: हिन्दीवाणी और प्रचालन तन्त्र · और देखें »

फैस्टिवल (पाठ से वाक)

फेस्टिवल (Festival) एक बहुभाषी वाक संश्लेषण सोफ़्टवेयर प्रोग्राम है। इसका विकास मूलतः अलन डब्ल्यू ब्लैक (Alan W. Black) ने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के 'सेन्टर फार स्पीच टेक्नालोजी रिसर्च' में की थी। इसके अलावा कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय ने भी इसमें काफी योगदान दिया है। यह बीएसडी लाइसेंस (BSD License) से मिलता-जुलता मुक्त साफ्टवेयर लाइसेंस द्वारा उपलब्ध है।.

नई!!: हिन्दीवाणी और फैस्टिवल (पाठ से वाक) · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: हिन्दीवाणी और हिन्दी · और देखें »

वाचक (पाठ से वाक)

वाचक माइक्रोसॉफ्ट वर्ड हेतु एक पाठ से वाक प्लगइन है। यह किसी वर्ड डॉक्यूमेण्ट में लिखे पाठ को पढ़कर माइक द्वारा सुनाता है। यह यूनिकोड टैक्स्ट के अतिरिक्त कई नॉन-यूनिकोड फॉण्टों के पाठ को भी पढ़ सकता है। .

नई!!: हिन्दीवाणी और वाचक (पाठ से वाक) · और देखें »

वाक् संश्लेषण

कृत्रिम रूप से मानव की वाणी उत्पन्न करने को वाक् संश्लेषण (Speech synthesis) कहते हैं। यह कार्य क्म्प्यूटर प्रोग्रामों की सहायता से किया जाता है। प्रश्न संख्या 1►किस पर्वतीय दर्रे सेहोकर भारतीय तीर्थयात्री मानसरोवर झील तथा कैलाश पर्वतीय घाटी के दर्शन हेतु जाते हैं?  उत्तर ►लिपुलेख दर्रा प्रश्न संख्या (2 ►तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किस नदी का उद्गम स्रोत स्थित है?) ( उत्तर ► सिन्धु, सतलुज, ब्रह्मपुत्र.) प्रश्न संख्या (3 ►कुल अक्षांशों की संख्या कितनी है?  ) (उत्तर ► 180) प्रश्न संख्या (4 ►विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली’ का निर्माण करने वाली नदी हैं?)  (उत्तर ► ब्रह्मपुत्र) प्रश्न संख्या(5 ►पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है?)  (उत्तर ► देशांतर रेखा) (उत्तर ► पृथ्वी की बाह्य पपड़ी) प्रश्न संख्या (7 ► ख़ैबर दर्रे से कौन से दो देश जुड़े हैं?)  (उत्तर►अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान) प्रश्न संख्या(8 ► वर्ष 2006 के लगभग मध्य में निम्नलिखित हिमालय दर्रों में से कौन-सा एक भारत और चीन के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए पुनः खोला गया? ) (उत्तर ►नाथुला) प्रश्न संख्या (9 ►निम्नलिखित में से कौन-सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?) ( उत्तर ► बेतवा) प्रश्न संख्या(10 ►निम्नलिखित में से किस नदी को ‘उड़ीसा का शोक’ कहा जाता है?)  (उत्तर ►महानदी) प्रश्न संख्या(11 ►पृथ्वी के किस भाग में निकल और लोहे की प्रधानता है?)  (उत्तर ►निफे) प्रश्न संख्या (12 ►निम्नलिखित में से कौन-सी नदी एश्चुअरी डेल्टा नहीं बनाती है?)  (उत्तर ►महानदी) प्रश्न संख्या (13 ►बोस्निया का सबसे प्रमुख पर्वत कौन-सा है?)  (उत्तर ►डिनैरिक आल्प्स) प्रश्न संख्या (14 ►कोला प्रायद्वीप निम्न में से किस देश में स्थित है?)  (उत्तर ►रूस) प्रश्न संख्या (15 ►छोटानागपुर पठारी प्रदेश का सबसे प्रमुख नगर कौन-सा है?) ( उत्तर ►रांची) प्रश्न संख्या (16 ►कोचीन का जुड़वाँ नगर कौन-सा है? ) (उत्तर ► एर्नाकुलम) प्रश्न संख्या (17 ►विश्व का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र निम्न में से कौन सा है?)  (उत्तर ►नेपाल) प्रश्न संख्या (18 ►पृथ्वी की अनुमानित आयु निम्न में से कितने वर्ष है? ) (उत्तर ► 400 करोड़ वर्ष) प्रश्न संख्या(19 ►सन 1902 में भारत की सबसे पहली जलविद्युत परियोजना निम्न में से कहाँ स्थापित की गयी थी?)  (उत्तर ► शिवसमुद्रम) प्रश्न संख्या(20 ►भारत में सर्वप्रथम कोयला उत्खनन निम्न में से किस स्थान पर प्रारम्भ किया गया? ) (उत्तर ►रानीगंज) प्रश्न संख्या(21 ►निम्न में से किसकी वृद्धि (प्रतिशत में) देश में सबसे तीव्र गति से हो रही है? ) (उत्तर ► महिला साक्षरता) प्रश्न संख्या (22 ►निम्न में से कौन महाराष्ट्र में स्थित नहीं है? ) (उत्तर ►अमरनाथ की गुफ़ाएं) प्रश्न संख्या (23 ►निम्न में से किस क्षेत्र में विश्व का सर्वाधिक पशुओं का माँस उत्पादित किया जाता है?)  (उत्तर ► पम्पास क्षेत्र (अर्जेण्टीना) प्रश्न संख्या(24 ►निम्न में से कौन-सी स्थलाकृति ज्वालामुखी क्रिया से सम्बन्धित नहीं है? ) (उत्तर ► गेसर) प्रश्न संख्या(25 ►निम्न में से कौन पृथ्वी का एक स्थायी खण्ड नहीं हैं?( (उत्तर ► हिमालय पर्वत) प्रश्न संख्या (26 ►निम्न में से कौन अधात्विक खनिज है?)  (उत्तर ►जिप्सम) प्रश्न संख्या(27 ►यदि पृथ्वी एवं अंतरिक्ष के बीच से वायुमण्डल को हटा हुआ माना जाय तो आसमान का रंग कैसा होगा? ) (उत्तर ► काला) प्रश्न संख्या (28 ►निम्न में से कौन सी नदी ‘पक्षिपाद डेल्टा’ का निर्माण करती है? ) (उत्तर ► मिसीसिपी) प्रश्न संख्या(29 ►निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है? ) (उत्तर ► आयरन- ऐंथ्रेसाइट) प्रश्न संख्या(30 ►सॅरीकल्चर निम्न में से किसके उत्पादन से सम्बन्धित है?)  (उत्तर ► रेशम) प्रश्न संख्या (31 ►निम्नलिखित में से किस राज्य में सबरीमाला स्थित है?)  (उत्तर ► केरल) प्रश्न संख्या(32 ►भारत में सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?)  (उत्तर ►अरावली पर्वतमाला) प्रश्न संख्या(33 ►ओंकारेश्वर जल-विद्युत संयंत्र से ऊर्जा उत्पन्न होती है? ) (उत्तर ► 520 मेगावाट) प्रश्न संख्या (34 ►तुलबुल परियोजना निम्नलिखित नदी से सम्बन्धित है?) ( उत्तर ► झेलम) प्रश्न संख्या(35 ►सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर चल रही है?)  (उत्तर ►नर्मदा) .

नई!!: हिन्दीवाणी और वाक् संश्लेषण · और देखें »

वॉजमी

वॉजमी हिन्दी हेतु एक पाठ से वाक ब्राउजर प्लगइन है। इसके उपयोग से किसी टैक्स्ट को पढ़ कर सुनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसके बुकमार्कलेट के द्वारा किसी वेबपन्ने पर उपस्थित टैक्स्ट को पढ़ कर सुनाया जा सकता है। यह फैस्टिवल नामक पाठ से वाक प्रोग्राम का ऑनलाइन संस्करण है। .

नई!!: हिन्दीवाणी और वॉजमी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »