लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हालिशहर

सूची हालिशहर

हालीशहर (হালিশহর; हालिशॉहॊर्) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर चौबीस परगना जिला में अवस्थित एक शाहर है, जोकि पश्चिम बंगाल पुलिस के बैरकपुर उपविभाग के नैहाटी थाने के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र, कोलकाता के महानगरीय विस्तार का हिस्सा है, तथा कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत आता है। .

11 संबंधों: डाक सूचक संख्या, पश्चिम बंगाल, बैरकपुर, भारतीय मानक समय, लिंगानुपात, साक्षरता, हुगली नदी, जुबली ब्रिज, कल्याणी, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तर २४ परगना जिला

डाक सूचक संख्या

डाक सूचक संख्या या पोस्टल इंडेक्स नंबर (लघुरूप: पिन नंबर) एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से किसी स्थान विशेष को एक विशिष्ट सांख्यिक पहचान प्रदान की जाती है। भारत में पिन कोड में ६ अंकों की संख्या होती है और इन्हें भारतीय डाक विभाग द्वारा छांटा जाता है। पिन प्रणाली को १५ अगस्त १९७२ को आरंभ किया गया था। .

नई!!: हालिशहर और डाक सूचक संख्या · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: हालिशहर और पश्चिम बंगाल · और देखें »

बैरकपुर

बैरकपुर भारत के पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख शहर है। यह भारत में पश्चिमी बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है। यह उत्तरी एवं दक्षिणी दो भागों में बँटा है। सेना की टुकड़ियों के निवास के कारण इसका नाम 'बैरकपुर' पड़ा यहाँ के आदि निवासी इसे चानक (Chanak) कहते हैं। प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का, जिसे अंग्रेज इंडियन म्यूटिनी कहते हैं, सूत्रपात इसी स्थान से हुआ था, जब मंगल पांडेय नामक सैनिक ने गाय और सूअर की चर्बी लगे कारतूसों के प्रयोग के विरोध में अंग्रेज अफसरों पर 29 मार्च 1857 ई. को गोली चलाई। यहाँ इस समय भी एक राइफल फैक्ट्री है। 13 अगस्त 2016 को स्मार्ट गंगा शहर कार्यक्रम के तहत कुल 10 शहरों का चयन किया गया है। यह शहर है: हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, साहिबगंज और बैरकपुर। इस कार्यक्रम के तहत चुनिंदा शहरों के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व जल निकासी में जनभागीदारी के साथ सुधार जाएगा.

नई!!: हालिशहर और बैरकपुर · और देखें »

भारतीय मानक समय

मिर्ज़ापुर और 82.5° पू के स्थान, जो भारतीय मानक समय के संदर्भ लम्बाई के लिए व्यवहार होता है भारतीय मानक समय (संक्षेप में आइएसटी) (अंग्रेज़ी: Indian Standard Time इंडियन् स्टैंडर्ड् टाइम्, IST) भारत का समय मंडल है, एक यूटीसी+5:30 समय ऑफ़सेट के साथ में। भारत में दिवालोक बचत समय (डीएसटी) या अन्य कोइ मौसमी समायोग नहीं है, यद्यपि डीएसटी 1962 भारत-चीन युद्ध, 1965 भारत-पाक युद्ध और 1971 भारत-पाक युद्ध में व्यवहार था। सामरिक और विमानन समय में, आइएसटी का E* ("गूंज-सितारा") के साथ में नामित होता है। --> .

नई!!: हालिशहर और भारतीय मानक समय · और देखें »

लिंगानुपात

लिंगानुपात या लिंग का अनुपात से तात्पर्य किसी क्षेत्र विशेष में पुरुष एवं स्त्री की संख्या के अनुपात को कहते हैं। प्राय: किसी भौगोलिक क्षेत्र में प्रति हजार पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों की संख्या को इसका मानक माना जाता है। श्रेणी:मानव विज्ञान श्रेणी:तकनीकी शब्दावली.

नई!!: हालिशहर और लिंगानुपात · और देखें »

साक्षरता

साक्षरता का अर्थ है साक्षर होना अर्थात पढने और लिखने की क्षमता से संपन्न होना। अलग अलग देशों में साक्षरता के अलग अलग मानक हैं। भारत में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना नाम लिखने और पढने की योग्यता हासिल कर लेता है तो उसे साक्षर माना जाता है। .

नई!!: हालिशहर और साक्षरता · और देखें »

हुगली नदी

हुगली (बांग्ला - হুগলী) भारत की एक नदी है। .

नई!!: हालिशहर और हुगली नदी · और देखें »

जुबली ब्रिज

जुबिली ब्रिज (জুবিলি ব্রিজ, Jubilee Bridge) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में हुगली नदी पर नैहाटी और बैण्डेल के बिचा में बना एक रेलवे पुल है जे अब नाकारा हो चुका है और इसके जगह, इसके बगल में ही एक नया पल निर्मित कर दिया गया है, जिसका नाम है सम्प्रीति सेतु। यह पुल हुगली नदी के दोनों छोरों पर स्थित बण्डेल और नैहाटी नगरों को रेलमार्ग के माध्यम से जोड़ती थी। .

नई!!: हालिशहर और जुबली ब्रिज · और देखें »

कल्याणी, पश्चिम बंगाल

कल्याणी, पश्चिम बंगाल राज्य के नदिया ज़िले का एक शहर है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अधीन आता है। .

नई!!: हालिशहर और कल्याणी, पश्चिम बंगाल · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: हालिशहर और कोलकाता · और देखें »

उत्तर २४ परगना जिला

उत्तर 24 परगना भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रशासकीय जिला है। श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले " ंभारत में पहली बार 24 परगना जिला मे पहली बार 1983 में आरसेनिक युक्त पानी मिला जो 24 परगना जिला के लोगों को बीमार कर दिया जिससे वहां के लोगों को शरीर पर दाग बालों का झड़ना प्रारंभ हुआ तथा आरसेनिक से 3.3 M लोग प्रभावित हुए भारत और बांग्लादेश के!.

नई!!: हालिशहर और उत्तर २४ परगना जिला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हालीशहर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »