लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हाल की घटनाएँ नवंबर 2008

सूची हाल की घटनाएँ नवंबर 2008

* रविवार ३० नवंबर मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों के लिए नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने अपने पद से त्यागपत्र दिया।.

11 संबंधों: बुधवार, भारत, भारतीय सशस्‍त्र सेनाएँ, मुम्बई, राष्ट्रीय सुरक्षा समूह, रविवार, शनिवार, शिवराज पाटिल, २६ नवम्बर, २९ नवम्बर, ३० नवम्बर

बुधवार

बुधवार सप्ताह का चौथा दिन है। यह मंगलवार के बाद और बृहस्पतिवार से पहले आता है। बुधवार का यह नाम बुध से पड़ा है जिसका मतलब एक हिन्दू देवता से है। .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और बुधवार · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और भारत · और देखें »

भारतीय सशस्‍त्र सेनाएँ

भारतीय सशस्‍त्र सेनाएँ भारत की तथा इसके प्रत्‍येक भाग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी हैं। भारतीय शस्‍त्र सेनाओं की सर्वोच्‍च कमान भारत के राष्‍ट्रपति के पास है। राष्‍ट्र की रक्षा का दायित्‍व मंत्रिमंडल के पास होता है। इसका निर्वहन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है, जो सशस्‍त्र बलों को देश की रक्षा के संदर्भ में उनके दायित्‍व के निर्वहन के लिए नीतिगत रूपरेखा और जानकारियां प्रदान करता है। भारतीय शस्‍त्र सेना में तीन प्रभाग हैं भारतीय थलसेना, भारतीय जलसेना, भारतीय वायुसेना और इसके अतिरिक्त, भारतीय सशस्त्र बलों भारतीय तटरक्षक बल और अर्धसैनिक संगठनों (असम राइफल्स, और स्पेशल फ्रंटियर फोर्स) और विभिन्न अंतर-सेवा आदेशों और संस्थानों में इस तरह के सामरिक बल कमान अंडमान निकोबार कमान और समन्वित रूप से समर्थन कर रहे हैं डिफेंस स्टाफ। भारत के राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर है। भारतीय सशस्त्र बलों भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय (रक्षा मंत्रालय) के प्रबंधन के तहत कर रहे हैं। 14 लाख से अधिक सक्रिय कर्मियों की ताकत के साथ,यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य बल है। अन्य कई स्वतंत्र और आनुषांगिक इकाइयाँ जैसे: भारतीय सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल्स, राष्ट्रीय राइफल्स, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, भारत तिब्बत सीमा पुलिस इत्यादि। भारतीय सेना के प्रमुख कमांडर भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द हैं। यह दुनिया के सबसे बड़ी और प्रमुख सेनाओं में से एक है। सँख्या की दृष्टि से भारतीय थलसेना के जवानों की सँख्या दुनिया में चीन के बाद सबसे अधिक है। जबसे भारतीय सेना का गठन हुआ है, भारत ने दोनों विश्वयुद्ध में भाग लिया है। भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन युद्ध 1948, 1965, तथा 1971 में लड़े हैं जबकि एक बार चीन से 1962 में भी युद्ध हुआ है। इसके अलावा 1999 में एक छोटा युद्ध कारगिल युद्ध पाकिस्तान के साथ दुबारा लड़ा गया। भारतीय सेना परमाणु हथियार, उन्नत अस्त्र-शस्त्र से लैस है और उनके पास उचित मिसाइल तकनीक भी उपलब्ध है। हलांकि भारत ने पहले परमाणु हमले न करने का संकल्प लिया हुआ है। भारतीय सेना की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र है। .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और भारतीय सशस्‍त्र सेनाएँ · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और मुम्बई · और देखें »

राष्ट्रीय सुरक्षा समूह

राष्ट्रीय सुरक्षा बल भारत सरकार की एक विशेष जबाबी इकाई है। इसका उपयोग मुख्य रूप से आतंकवाद सबंधी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए होता है। इसका गठन राष्ट्रीय सुरक्षा बल अधिनियम १९८५ के द्वारा किया गया था। यह गृह मंत्रालय के अन्तर्गत कार्य करता है।.

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और राष्ट्रीय सुरक्षा समूह · और देखें »

रविवार

रविवार या इतवार सप्ताह का एक दिन है। यह शनिवार के बाद और सोमवार से पूर्व आता है। यह रवि से आया है जिसका अर्थ सूर्य होता है। पंचाग के अनुसार यह शुभ दिन है। प्रायः इस दिन कार्यालयों में अवकाश रहता है अतः सामाजीक एवं धार्मिक कार्यक्रम रविवार को ज्यादा होते है।इसाई के अनुसार रविवार बहुत शुभ दिन होता है। रविवार की शुरुवात सन 1843 में हुई थी .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और रविवार · और देखें »

शनिवार

शनिवार सप्ताह का आखिरी या सातवां दिन है। यह शुक्रवार के बाद और रविवार के पहले आता है। यह नाम शनि से आया है जो एक हिन्दू देवता को इंगित करता है। इसी नाम से एक ग्रह भी है। कई कार्यालयों में इस दिन पूर्ण या अर्ध अवकाश रहता है। .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और शनिवार · और देखें »

शिवराज पाटिल

शिवराज पाटिल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में भारत के गृहमंत्री रह चुके हैं। वे पूर्व में पंजाब के राज्यपाल तथा केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक रह चुके हैं श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:सांसद श्रेणी:महाराष्ट्र के राजनीतिज्ञ श्रेणी:पंजाब के राज्यपाल श्रेणी:लोकसभा अध्यक्ष श्रेणी:भारत के गृह मंत्री.

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और शिवराज पाटिल · और देखें »

२६ नवम्बर

२६ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३०वाँ (लीप वर्ष मे ३३१वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३५ दिन बाकी है। .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और २६ नवम्बर · और देखें »

२९ नवम्बर

29 november 1998 के दिन श्रेयश पांडेय का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हुआ था।इनकी माता का नाम पुष्पा पांडेय तथा पिता का नाम प्रभात प्रसून पांडेय है।इनकी बहन का नाम आकांक्षा पांडेय है। ये उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मूल निवासी है। प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल फरीदाबाद में हुई। ततपश्चात हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा अभयानंद इण्टर कॉलेज से की। जहाँ गुड्डू शरद सत्यम जैसे दुनिया के सबसे अच्छे दोस्त मिले। अंजली पांडेय क्लास 10 से जो इनकी जान है वो यही पर पहली बार मिली। .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और २९ नवम्बर · और देखें »

३० नवम्बर

30 नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 334वॉ (लीप वर्ष मे 335 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 31 दिन बाकी है। .

नई!!: हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 और ३० नवम्बर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »