लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हरियाणवी सिनेमा

सूची हरियाणवी सिनेमा

हरियाणवी सिनेमा उत्तर भारत के राज्य हरियाणा का प्रमुख सिनेमा है जो हरियाणवी भाषा में फिल्मों को प्रस्तुत करता है। .

8 संबंधों: ब्रजभाषा चलचित्रपट, यशपाल शर्मा, हरियाणा, हरियाणवी भाषा, कुलबीर दनौदा, अंजली राघव, उत्तर भारत, उत्तर कुमार (अभिनेता)

ब्रजभाषा चलचित्रपट

ब्रजवुड भारतीय चलचित्र उद्योग है। जिसे ब्रजभाषा सिनेमा भी कहते हैं। .

नई!!: हरियाणवी सिनेमा और ब्रजभाषा चलचित्रपट · और देखें »

यशपाल शर्मा

यशपाल शर्मा एक भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। इन्हें सुधीर मिश्रा की 2003 में बनी फिल्म "हजारों ख्वाइशें ऐसी" के अपने रणधीर सिंह के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्होंने लगान (2001), गंगाजल (2003), अब तक छप्पन (2004), अपहरण (2005), सिंह इज़ किंग (2008), आरक्षण (2011) और रावड़ी राठौड़ (2012) में भी अपने अच्छे अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ये फिल्मों के अलावा टीवी के धारावाहिकों में भी काम किए हैं, जिसमें ज़ी टीवी का "मेरा नाम करेगी रोशन" में कुंवर सिंह की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा ये थिएटर में भी कई सारे नाटकों में काम कर चुके हैं। इन्हें हरियाणवी फिल्म "पगड़ी द ऑनर" के लिए 62वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। .

नई!!: हरियाणवी सिनेमा और यशपाल शर्मा · और देखें »

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे १९६६ में भारत के १७वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। १९६० के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। वर्ष २०१२-१३ में देश में इसकी प्रति-व्यक्ति १,१९,१५८ (अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य देखें) और वर्ष २०१३-१४ में १,३२,०८९ रही। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने १९७० के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्रि कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष २००० से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है। .

नई!!: हरियाणवी सिनेमा और हरियाणा · और देखें »

हरियाणवी भाषा

हरियाणवी भारत के हरियाणा प्रान्त में बोली जाने वाली भाषा है। वैसे तो हरियाणवी में कई लहजे हैं साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बोलियों की भिन्नता है। लेकिन मोटे रूप से इसको दो भागों में बाँटा जा सकता है। एक उत्तर हरियाणा में बोली जाने वाली तथा दूसरी दक्षिण हरियाणा में बोली जाने वाली। उत्तर हरियाणा में बोली जाने वाली हरियाणवी थोड़ा सरल होती है तथा हिन्दी भाषी व्यक्ति इसे थोड़ा बहुत समझ सकते हैं। दक्षिण हरियाणा में बोली जाने वाली बोली को ठेठ हरियाणवी कहा जाता है। यह कई बार उत्तर हरियाणा वालों को भी समझ में नहीं आती। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणवी के कई रूप प्रचलित हैं जैसे बाँगर, राँघड़ी आदि। .

नई!!: हरियाणवी सिनेमा और हरियाणवी भाषा · और देखें »

कुलबीर दनौदा

कुलबीर दनौदा (जन्म: 15 सितम्बर 1990) हरियाणा के एक गीतकार एवं गायक है। दनौदा गायक मन्नू दादा के साथ अपनी जोड़ी केडी-एमडी के नाम से प्रसिद्ध हैं। .

नई!!: हरियाणवी सिनेमा और कुलबीर दनौदा · और देखें »

अंजली राघव

अंजली राघव प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री है।अंजली राघव का जन्म हरियाणा भारत में हुआ था | अभिनेत्री अंजली राघव ने अपने मूलभूत शिक्षा अपने ग्रह शहर से की थी। अभिनेत्री अंजली राघव की शिक्षा पूर्ण करने के बाद मोडलिंग के रूप में अपने कार्य को चुना | अंजली राघव अपने पहले हरियाणवी गीत “बोल पपीहे” में ही प्रसिद्ध हो गई |एल्बम और मंच शो के आज उसके हजारों गाने पुरे भारत में देखे जाते हैं | जबकि अंजली राघव ने 50 से अधिक एल्बमों में काम किया है। .

नई!!: हरियाणवी सिनेमा और अंजली राघव · और देखें »

उत्तर भारत

उत्तरी भारत में अनेक भौगोलिक क्षेत्र आते हैं। इसमें मैदान, पर्वत, मरुस्थल आदि सभी मिलते हैं। यह भारत का उत्तरी क्षेत्र है। प्रधान भौगोलिक अंगों में गंगा के मैदान और हिमालय पर्वतमाला आती है। यही पर्वतमाला भारत को तिब्बत और मध्य एशिया के भागों से पृथक करती है। उत्तरी भारत मौर्य, गुप्त, मुगल एवं ब्रिटिश साम्राज्यों का ऐतिहासिक केन्द्र रहा है। यहां बहुत से हिन्दू तीर्थ जैसे पर्वतों में गंगोत्री से लेकर मैदानों में वाराणासी तक हैं, तो मुस्लिम तीर्थ जैसे अजमेर.

नई!!: हरियाणवी सिनेमा और उत्तर भारत · और देखें »

उत्तर कुमार (अभिनेता)

उत्तर कुमार का जन्म ग़ाज़ियाबाद ज़िला का है वे हरियाणवी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। उनका प्रथम चलचित्र धाकड़ छोरा था।उत्तर कुमार ने लगभग 40 से ज्यादा चलचित्रों में काम किया जिसमें धाकड़ छोरा,बावली,अकड़,बेसबर,खड़ताल,अकड़बाज,करुणा,धर्मवीर,नटखट,लाटसाहब,हक़दार,फक्कड़,काट्टो,झलक,बेधड़क,घमासान,असर,गड़बड़,खटका, ढिंग,तड़प, सेनापति,कुनबा,हम, डाक्का,निकम्मा,मन्नू,हम दो भगोड़े,हद हो गई, धाकड़ छोरा २,डियर वर्सेस बियर शामिल हैं। .

नई!!: हरियाणवी सिनेमा और उत्तर कुमार (अभिनेता) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हरियाणवी चलचित्रपट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »