लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हर्माइनी ग्रेंजर

सूची हर्माइनी ग्रेंजर

हर्माइनी ग्रेंजर जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में एक जादूगरनी है। वो इसके प्रमुख किरदार हैरी पॉटर की ख़ास दोस्त है। वो भी तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ती है। उसके माँ-बाप दोनो ही सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) हैं। इसके बावजूद भी हर्माइनी हर विषय में अपनी क्लास में अव्वल आती है (वो एक पढ़ाकू लड़की है)। उस सभी मन्त्र और जादूगरी हमेशा याद रहती है, कई ऐसी चीज़ें भी जो पहले से नहीं पढ़ाई गयी हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में हर्माइनी (और रॉन) ने हैरी की कई बार मदद की है। हर्माइनी ग्रेंजर का चरित्र फिल्म में एम्मा वाटसन ने निभाया है। संस्करणों डब हिन्दी के लिए, राजश्री नाथ पहले २ फिल्मों में उसकी आवाज उठाई। अगली कड़ियों के बाकी के लिए, प्रज्ञा पांड्या शाह उसकी आवाज उठाई। श्रेणी:हैरी पॉटर.

12 संबंधों: एमा वॉटसन, प्रज्ञा पांड्या शाह, मगलू, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर और पारस पत्थर, हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म), हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े, हॉग्वार्ट्स, जादूगर, जे॰ के॰ रोलिंग, गरूडद्वार

एमा वॉटसन

एमा चारलॉट डुएरे वॉटसन (जन्म 15 अप्रैल 1990) एक ब्रिटिश अभिनेत्री है जो ''हैरी पॉटर'' फिल्म श्रृंखला की तीन स्टार भूमिकाओं में से एक, हरमाइन ग्रेनजर की भूमिका में उभर कर सामने आई.

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और एमा वॉटसन · और देखें »

प्रज्ञा पांड्या शाह

प्रज्ञा पांड्या शाह (जन्म: ९ नवंबर, १९८५) एक भारतीय अभिनेत्री, आवाज-डबिंग अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक.

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और प्रज्ञा पांड्या शाह · और देखें »

मगलू

मगलू (en:Muggle) शब्द जे. के. रोलिंग द्वारा रचित काल्पनिक हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में उन इंसानों के लिये प्रयुक्त होता है जो सामान्य होते हैं और उनमें जादुई ख़ून या जादुई शक्ति नहीं होती। एक गैर जादुई व्यक्ति जिनके माता पिता जादूगर हैं स्क्विब होता है। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और मगलू · और देखें »

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर और पारस पत्थर

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Philosopher's Stone हैरि पॉटर ऐन्ड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पहली कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों से हमें सबसे पहले परिचय कराया जाता है। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। यह सब किताबों से सबसे लोकप्रिय है और बिक्री विश्वव्यापी 107 मिलियन है। .

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और हैरी पॉटर और पारस पत्थर · और देखें »

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (Harry Potter and the Order of the Phoenix) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई। हैरी पॉटर का किरदार पिछली फ़िल्म की तरह डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का एमा वॉटसन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे अल्फ़ान्सो कुआरोन और निर्माता डेविड हेमन, क्रिस कोलम्बस और मार्क रैड्क्लिफ़। .

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

हैरी पॉटर और मौत के तोहफे (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Deathly Hallows हैरि पॉटर ऐन्ड द डेथ्ली हैलोज़) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की अन्तिम, सातवी कड़ी है। यह किताब २१ जुलाई २००७ को प्रकाशित हुई थी। .

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े · और देखें »

हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और हॉग्वार्ट्स · और देखें »

जादूगर

यह लेख जादूगर (जादू का काम) जादू वाले मनुष्य के विषय में है। यदि आप जादूगर फ़िल्म के बारे में जानना चाहते हैं तो जादूगर (1989 फ़िल्म) पर जाएँ। ---- जादूगर का तत्पर्य उस व्यक्ति से होता है जिसे जादू (परालौकिक या परावैज्ञानिक शक्ति) का ज्ञान हो और उसका उपयोग कर सकता हो। ऐसा ज्ञान रखने और उपयोग करने वाली औरत को जादूगरनी या भानुमति कहते हैं। दुष्ट जादूगरनियों को डायन या चुड़ैल भी कहा जाता है। ज़्यादातर लोग जादूगरों और जादूगरनियों को मिथक और काल्पनिक मानते हैं। आधुनिक युग में छोटे-मोटे जादू-जैसे खेल दिखाने वाले को भी जादूगर कहते हैं। जे. के. रोलिंग रचित काल्पनिक उपन्यास शृंखला हैरी पॉटर का मुख्य किरदार हैरी पॉटरशायद 21 वीं सदी का सबसे मशहूर जादूगर है। श्रेणी:जादू श्रेणी:मिथक.

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और जादूगर · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

गरूडद्वार

गरूडद्वार (Gryffindor) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) में हॉग्वार्ट्स का एक दल है | यहाँ पर हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली को चुन्हा गया था | इस दल में साहस, बहादुरी, निष्ठा तंत्रिका और शिष्टता का मेहतव है | इसके शुभंकर शेर है और रंग लाल और सोने का हैं | इस दल की प्रमुख प्रोफेसर मेक. गॉनीकल है | इस दल के संस्थापक गौरव गरूडद्वार थे | श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: हर्माइनी ग्रेंजर और गरूडद्वार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हरमाईनी, हर्माइनी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »