लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हमास

सूची हमास

हमास (अरबी भाषा में حركة المقاومة الاسلامي, या हरकत अल-मुकावामा अल-इस्लामिया या "इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन") फ़िलिस्तीनी सुन्नी मुसलमानों की एक सशस्त्र संस्था है जो फ़िलिस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण की मुख्य पार्टी है। हमास का गठन 1987 में मिस्र तथा फलस्तीन के मुसलमानों ने मिलकर किया था जिसका उद्धेश्य क्षेत्र में इसरायली प्रशासन के स्थान पर इस्लामिक शासन की स्थापना करनी थी। हमास का प्रभाव ग़ज़ा पट्टी में अधिक है। इसके सशस्त्र विभाग का गठन 1992 में हुआ था। 1993 में किए गए पहले आत्मघाती हमले के बाद से लेकर 2005 तक हमास ने इसरायली क्षेत्रों में कई आत्मघाती हमले किए। 2005 में हमास ने हिंसा से अपने आप को अलग किया और 2006 में फलीस्तीनी चुनावों में हमास को जीत मिली। इसके बाद 2006 से गज़ा से इसरायली क्षेत्रों में रॉकेट हमलों का सिलसिला आरंभ हुआ जिसके लिए हमास को जिम्मेवार माना जाता है। सन् 2008 के अंत में इसरायल द्वारा गज़ा पट्टी में हमास के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई में कोई 1300 लोग मारे गए थे। इस अभियान का उद्देश्य इसरायली क्षेत्रों में रॉकेट हमले रोकना था। पर हमास ने इसरायल पर आम नागरिकों को मारने का आरोप लगाया। .

5 संबंधों: धार्मिक राष्ट्रवाद, रूढ़िवाद, ग़ज़ा, इस्लाम, अरबी भाषा

धार्मिक राष्ट्रवाद

धार्मिक राष्ट्रवाद (religious nationalism) राष्ट्रवाद का किसी विशिष्ट धार्मिक विश्वास, हठधर्मिता, या सहबद्धता से सम्बन्धन है। इस सम्बन्धन को दो पहलुओं में तोड़ा जा सकता हैं: धर्म का राजनीतिकरण और धर्म का राजनीति पर प्रभाव। .

नई!!: हमास और धार्मिक राष्ट्रवाद · और देखें »

रूढ़िवाद

रूढ़िवाद सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत व्यवहृत एक ऐसी विचारधारा है जो पारंपरिक मान्यताओं का अनुकरण तार्किकता या वैज्ञानिकता के स्थान पर केवल आस्था तथा प्रागनुभवों के आधार पर करती है। यह सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक मान्यताओं का समुच्चय है जो चिरकाल से प्रचलित मान्यताओं और व्यवस्था के प्रति सम्मान को बढ़ावा देती है। यह विचारधारा नए और बिना आज़माए हुए विचारों और संस्थाओं को अपनाने के बजाय पुराने और आज़माए हुए विचारों और संस्थाओं को क़ायम रखने का समर्थन करती है। डेविड ह्यूम और एडमंड बर्क रूढ़िवाद के प्रमुख उन्नायक माने जाते हैं। समकालीन विचारकों में माइकेल ओकशॉट को रूढ़िवाद का प्रमुख सिद्धांतकार माना जाता है। .

नई!!: हमास और रूढ़िवाद · और देखें »

ग़ज़ा

ग़ज़ा पट्टी एक फिलिस्तानी क्षेत्र है। यह इसरायल के दक्षिण-पश्चिम में एक 45 किलोमीटर लम्बी तथा 6-12 किलोमीटर चौड़ी पट्टी के रूप में हैं। इसका दक्षिणी छोर मिस्र से जुड़ा हुआ है पर बाकी दिशाओं से यह इसरायल द्वारा घिरा है। य हाँ तक कि इसकी पश्चिमी सीमा जो भूमध्यसागर को खुलती है, पर भी इसरायली जलसेना का नियंत्रण है। यहाँ अरब मुसलमान रहते हैं जिनकी आबादी कोई 20 लाख के आसपास है। ग़ज़ा शहर यहाँ की मुख्य आबादी है। श्रेणी:मध्यपूर्व.

नई!!: हमास और ग़ज़ा · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: हमास और इस्लाम · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: हमास और अरबी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »