लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बाबर क्रूज़ मिसाइल

सूची बाबर क्रूज़ मिसाइल

बाबर क्रूज मिसाइल या हत्फ-7 (Babur cruise missile या Hatf-7) पाकिस्तान की ओर से शामिल की जाने वाली पहली भूमि हमला क्रूज मिसाइल है। बाबर मिसाइल को पारंपरिक या परमाणु बम हथियार से लैस किया जा सकता है और यह 700 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। यह मिसाइल दुश्मन के हवाई सुरक्षा साधनों के भीतर प्रवेश करने और रडार से बचने के लिए बनायीं गयी है। बाबर का सीरियल उत्पादन अक्टूबर 2005 में शुरू किया था। .

6 संबंधों: ट्रांसपोर्टर निर्माता लांचर, नस्र (मिसाइल), पाकिस्तानी सेना, हत्फ-1, जड़त्वीय संचालन प्रणाली, ग्लोनास

ट्रांसपोर्टर निर्माता लांचर

ट्रांसपोर्टर निर्माता लांचर या टैल(transporter erector launcher या TEL) एक एकीकृत मिसाइल वाहन है। ऐसे वाहन दोनों सतह से हवा में मिसाइल और सतह से सतह मिसाइल के लिए मौजूद हैं। इन वाहन के द्वारा मिसाइल को लांच किया जाता है। .

नई!!: बाबर क्रूज़ मिसाइल और ट्रांसपोर्टर निर्माता लांचर · और देखें »

नस्र (मिसाइल)

नस्र या हत्फ-9 (Nasr या Hatf 9) पाकिस्तान के राष्ट्रीय विकास परिसर (एनडीसी) द्वारा विकसित एक ठोस ईंधन सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस इस मिसाइल को मल्टी-ट्यूब बैलिस्टिक मिसाइल भी कहता है क्योंकि प्रक्षेपण वाहन कई मिसाइलों ले जा सकता है। इसका अस्तित्व 2011 में एक परीक्षण के बाद पता चला था। .

नई!!: बाबर क्रूज़ मिसाइल और नस्र (मिसाइल) · और देखें »

पाकिस्तानी सेना

पाक सेना पाकिस्तान की थलसेना है। इसका काम पाकिस्तान की सरहदों की रक्षा करना है। इसमें कुल 5,00,000 रिज़र्व सिपाही हैं। यह ब्रिटिश भारतीय सेना से अस्तित्व में आया जिसका भारत के विभाजन के बाद अस्तित्व समाप्त कर दिया था। पाकिस्तानी सेना अगस्त 1947 में स्थापित की गयी। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के मुताबिक, इसमे 2015 में लगभग 620,000 सक्रिय कर्मचारी थे। पाकिस्तान में, स्वैच्छिक सैन्य सेवा के लिए 16-23 वर्ष आयु है; पाकिस्तान राष्ट्र के संविधान के मुताबिक सैनिकों को 18 साल उम्र से कम पर युद्ध के लिए तैनात नहीं किया जा सकता है। प्राथमिक उद्देश्य और इसका संवैधानिक मिशन यह है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान की राष्ट्रीय एकता को बाहरी आक्रमण या युद्ध के खतरे के विरुद्ध बचाव के लिए सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय आपदाओं और आपातकाल की घटनाओं के दौरान, यह घर पर मानवीय बचाव कार्यों का संचालन करती है और संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनिवार्य शांति मिशन में भाग लेती है, सबसे उल्लेखनीय रूप से 1993 में सोमालिया में फंस गए अमेरिकी सैनिकों और 1992-95 में बोस्नियाई युद्ध के बचाव में इसने प्रमुख भूमिका निभाई। .

नई!!: बाबर क्रूज़ मिसाइल और पाकिस्तानी सेना · और देखें »

हत्फ-1

हत्फ-1 (Hatf-I) एक सामरिक और सबसोनिक अनिर्देशित युद्धक्षेत्र दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे 1980 के दशक में अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग और कहूटा अनुसंधान प्रयोगशाला (केआरएल) द्वारा विकसित किया गया था। इसके सफल परीक्षण के बाद, हत्फ-1 ने 1990 में पाकिस्तानी सेना में प्रवेश किया। यह तोपखाने रॉकेट के रूप में तैनात किया गया है। और बेहतर हत्फ-Iए और हत्फ-Iबी द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है। जिसमें 100 किलोमीटर की अधिकतम सीमा है। .

नई!!: बाबर क्रूज़ मिसाइल और हत्फ-1 · और देखें »

जड़त्वीय संचालन प्रणाली

फ्रांस के मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल '''S3''' की जड़त्वीय संचालन इकाई संचालन प्रणाली की यथार्थता जड़त्वीय संचालन प्रणाली (Inertial navigation system / आईएनएस) एक प्रणाली है जो जलयान, वायुयान, पनडुब्बी, नियंत्रित मिसाइल, तथा अंतरिक्ष यान आदि के संचालन में सहायक है। यह कंप्यूटर, गति सेंसरों और रोटेशन सेंसर का उपयोग करते हुए, किसी बाहरी संदर्भ के बिना ही, किसी गतिशील वस्तु की स्थिति, अभिविन्यास और वेग की गणना कर लेती है। इस प्रणाली को 'जड़त्वीय मार्गदर्शन प्रणाली' (inertial guidance system), 'जड़त्वीय उपकरण' आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है। .

नई!!: बाबर क्रूज़ मिसाइल और जड़त्वीय संचालन प्रणाली · और देखें »

ग्लोनास

ग्लोनास लोगो ग्लोनास ग्लोनास (GLONASS) (ГЛОНАСС), रूसी अंतरिक्ष बल द्वारा रूसी सरकार के लिए संचालित एक रेडियो-आधारित उपग्रह नौवहन (नेविगेशन) प्रणाली है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की वैश्विक स्थिति निर्धारण प्रणाली (जीपीएस), चीन की कम्पास नेविगेशन प्रणाली और यूरोपीय संघ (ईयू) की योजनाबद्ध गैलीलियो स्थिति निर्धारण प्रणाली और भारत की भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशनल उपग्रह प्रणाली की एक वैकल्पिक और पूरक प्रणाली है। ग्लोनास के विकास का आरम्भ 1976 में सोवियत संघ में हुआ था। 12 अक्टूबर 1982 से लेकर 1995 तक, कई रॉकेट प्रक्षेपणों के माध्यम से इस प्रणाली में पर्याप्त मात्रा में उपग्रहों को शामिल किया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश इसके बाद रूसी अर्थ व्यवस्था चरमरा गयी और इस प्रणाली की स्थिति भी कमजोर हो गई। 2000 के दशक के आरम्भ में व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में इस प्रणाली की बहाली को एक शीर्ष सरकारी वरीयता प्रदान की गई और वित्तपोषण में पर्याप्त वृद्धि की गई। फ़िलहाल ग्लोनास रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी का सबसे महंगा कार्यक्रम है जिसमें 2010 के इसके बजट का एक तिहाई हिस्सा खर्च हो गया था। 2010 तक ग्लोनास ने रूसी प्रदेश के लगभग 100% हिस्सों को कवर करने की क्षमता हासिल कर लि थी। फरवरी 2011 तक उपग्रह समूह में 22 संचालनीय उपग्रह थे जो लगातार वैश्विक कवरेज प्रदान करने के लिए आवश्यक 24 उपग्रहों की दृष्टि से कम था और 2011 के दौरान इस कमी के पूरा होने की उम्मीद है। ग्लोनास उपग्रहों की डिजाइनों को कई बार नवीकृत किया गया है जिसका सबसे नवीनतम संस्करण ग्लोनास-के (GLONASS-K) है। .

नई!!: बाबर क्रूज़ मिसाइल और ग्लोनास · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बाबर क्रूज मिसाइल, हत्फ-7

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »