लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्वामी आनन्द

सूची स्वामी आनन्द

स्वामी आनन्द (1887 - 1976) एक सन्त, गाँधीवादी कार्यकर्ता तथा गुजराती लेखक थे। वे नवजीवन और यंग इण्डिया आदि गांधी के प्रकाशनों के प्रबन्धक थे। इनके द्वारा रचित एक रेखाचित्र कुलकथाओ के लिये उन्हें सन् १९६९ में साहित्य अकादमी पुरस्कार (गुजराती) से सम्मानित किया गया। .

9 संबंधों: नवजीवन, महात्मा आनन्द स्वामी, यंग इण्डिया, रेखाचित्र, साहित्य अकादमी पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार गुजराती, गांधीवाद, गुजराती भाषा, कुलकथाओ

नवजीवन

नवजीवन भारतीय लेखक प्रेमचंद की एक कहानी है।.

नई!!: स्वामी आनन्द और नवजीवन · और देखें »

महात्मा आनन्द स्वामी

महात्मा आनन्द स्वामी सरस्वती (15 अक्टूबर 1882 - 24 अक्टूबर 1977) आर्य समाज के नेता एवं 'आर्य गजट' तथा 'मिलाप' आदि पत्रों के सम्पादक थे। वे अविभाजित पंजाब की पत्रकारिता के पितामह तथा संघर्षशील संन्यासी थे। उनका मूल नाम 'खुशहालचन्द खुरसंद' था। .

नई!!: स्वामी आनन्द और महात्मा आनन्द स्वामी · और देखें »

यंग इण्डिया

यंग इंडिया यंग इंडिया (Young India) एक साप्ताहिक पत्रिका थी जिसे गांधीजी प्रकाशित करते थे। पत्रिका अग्रेजी में निकलती थी। गांधीजी ने अपने विचार एवं दर्शन को प्रसारित करने लिये आरम्भ किया था। इसके लेखों में अनेक सूक्तियाँ होती थीं जो लोगों के लिये महान प्रेरणा का कार्य करती थीं। श्रेणी:महात्मा गांधी.

नई!!: स्वामी आनन्द और यंग इण्डिया · और देखें »

रेखाचित्र

एनीबल काराकी द्वारा चित्रित नग्न पुरुष, 16वीं सदी रेखाचित्र या 'आरेखण' (ड्राइंग) एक दृश्य कला है जो द्वि-आयामी साधन को चिह्नित करने के लिए किसी भी तरह के रेखाचित्र उपकरणों का उपयोग करता है। आम उपकरणों में शामिल है ग्रेफाइट पेंसिल, कलम और स्याही, स्याहीदार ब्रश, मोम की रंगीन पेंसिल, क्रेयोन, चारकोल, खड़िया, पैस्टल, मार्कर, स्टाइलस, या विभिन्न धातु सिल्वरपॉइंट। एक रेखाचित्र पर काम करने वाले कलाकार को नक्शानवीस या प्रारूपकार के रूप में उद्धृत किया जा सकता है। सामग्री की अल्प मात्रा एक द्वि-आयामी साधन पर डाली जाती है, जो एक गोचर निशान छोड़ती है - यह प्रक्रिया चित्रकारी के समान ही है। रेखाचित्र के लिए सबसे आम सहायक है कागज़, हालांकि अन्य सामग्री, जैसे गत्ता, प्लास्टिक, चमड़ा, कैनवास और बोर्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अस्थायी रेखाचित्रों को ब्लैकबोर्ड पर या व्हाईटबोर्ड पर या निस्संदेह लगभग हर चीज़ पर बनाया जा सकता है। यह माध्यम, स्थायी मार्कर की सुलभता के कारण भित्ति चित्रण के माध्यम से सार्वजनिक अभिव्यक्ति का एक लोकप्रिय साधन भी बन गया है। .

नई!!: स्वामी आनन्द और रेखाचित्र · और देखें »

साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल २२ भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा; याने कुल २४ भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5,000/- रुपए थी, जो सन् 1983 में ब़ढा कर 10,000/- रुपए कर दी गई और सन् 1988 में ब़ढा कर इसे 25,000/- रुपए कर दिया गया। सन् 2001 से यह राशि 40,000/- रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि 50,000/- रुपए कर दी गई है। .

नई!!: स्वामी आनन्द और साहित्य अकादमी पुरस्कार · और देखें »

साहित्य अकादमी पुरस्कार गुजराती

साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जो कुल २४ भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं और गुजराती भाषा इन में से एक भाषा हैं। .

नई!!: स्वामी आनन्द और साहित्य अकादमी पुरस्कार गुजराती · और देखें »

गांधीवाद

गांधीवाद मोहनदास करमचंद गांधी (जिन्हे ज्यादातर महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है) के आदर्शों, विश्वासों एवं दर्शन से उदभूत विचारों के संग्रह को कहा जाता है, जो स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेताओं में से थे। यह ऐसे उन सभी विचारों का एक समेकित रूप है जो गांधीजी ने जीवन पर्यंत जिया एवं किया था। जब किसी व्यक्ति या संस्थान को गांधीवादी कहकर संबोधित करते हैं तो उसका तात्पर्य होता है गांधीजी द्वारा स्थापित मूल्यों एवं आदर्शों का अनुपालन करनेवाला होता है। .

नई!!: स्वामी आनन्द और गांधीवाद · और देखें »

गुजराती भाषा

गुजराती भारत की एक भाषा है जो गुजरात राज्य, दीव और मुंबई में बोली जाती है। गुजराती साहित्य भारतीय भाषाओं के सबसे अधिक समृद्ध साहित्य में से है। भारत की दूसरी भाषाओं की तरह गुजराती भाषा का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है। वहीं इसके कई शब्द ब्रजभाषा के हैं ऐसा भी माना जाता है की इसका जन्म ब्रजभाषा में से भी हुआ अर्थात संस्कृत और ब्रजभाषा के मिले जुले शब्दों से गुजरातीे भाषा का जन्म हुआ। दूसरे राज्य एवं विदेशों में भी गुजराती बोलने वाले लोग निवास करते हैं। जिन में पाकिस्तान, अमेरिका, यु.के., केन्या, सिंगापुर, अफ्रिका, ऑस्ट्रेलीया मुख्य है। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मातृभाषा गुजराती थी। गुजराती बोलने वाले भारत के दूसरे महानुभावों में पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मुहम्मद अली जिन्ना, महर्षि दयानंद सरस्वती, मोरारजी देसाई, नरेन्द्र मोदी, धीरु भाई अंबानी भी सम्मिलित है। .

नई!!: स्वामी आनन्द और गुजराती भाषा · और देखें »

कुलकथाओ

कुलकथाओ गुजराती भाषा के विख्यात साहित्यकार स्वामी आनंद द्वारा रचित एक रेखाचित्र है जिसके लिये उन्हें सन् 1969 में गुजराती भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: स्वामी आनन्द और कुलकथाओ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्वामी आनंद

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »