लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्वाभिशासन

सूची स्वाभिशासन

स्वाभिशासन (Self-governance), या स्वायत्तता (autonomy), एक अमूर्त अवधारणा है, जो भिन्न पैमानों के संगठनों पर लागू होती है। इसका सन्दर्भ व्यक्तिगत व्यवहार या परिवार इकाईयों से हो सकता हैं, पर अधिक सामान्यतः इसका सन्दर्भ बड़े पैमानों की क्रियाओं से होता हैं: पेशे, उद्योग निगम, धर्म, राजनीतिक इकाई (आम तौर पर स्थानीय सरकार से सन्दर्भित), जिस में राज्य-राष्ट्रों के भीतर के स्वायत्त क्षेत्र, और/अथवा अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं जिन्हें कुछ सम्प्रभु अधिकार प्राप्त होते हैं। यह अभिशासन के और अभिशासित की सहमति जैसे सिद्धान्तों के बड़े प्रसंग के दायरे में आता है, और इसका सम्बन्ध गैर-लाभकारी संगठनों से तथा कॉर्पोरेट अभिशासन से हो सकता हैं।.

4 संबंधों: धर्म, संगठन, स्थानीय सरकार, अभिशासन

धर्म

धर्मचक्र (गुमेत संग्रहालय, पेरिस) धर्म का अर्थ होता है, धारण, अर्थात जिसे धारण किया जा सके, धर्म,कर्म प्रधान है। गुणों को जो प्रदर्शित करे वह धर्म है। धर्म को गुण भी कह सकते हैं। यहाँ उल्लेखनीय है कि धर्म शब्द में गुण अर्थ केवल मानव से संबंधित नहीं। पदार्थ के लिए भी धर्म शब्द प्रयुक्त होता है यथा पानी का धर्म है बहना, अग्नि का धर्म है प्रकाश, उष्मा देना और संपर्क में आने वाली वस्तु को जलाना। व्यापकता के दृष्टिकोण से धर्म को गुण कहना सजीव, निर्जीव दोनों के अर्थ में नितांत ही उपयुक्त है। धर्म सार्वभौमिक होता है। पदार्थ हो या मानव पूरी पृथ्वी के किसी भी कोने में बैठे मानव या पदार्थ का धर्म एक ही होता है। उसके देश, रंग रूप की कोई बाधा नहीं है। धर्म सार्वकालिक होता है यानी कि प्रत्येक काल में युग में धर्म का स्वरूप वही रहता है। धर्म कभी बदलता नहीं है। उदाहरण के लिए पानी, अग्नि आदि पदार्थ का धर्म सृष्टि निर्माण से आज पर्यन्त समान है। धर्म और सम्प्रदाय में मूलभूत अंतर है। धर्म का अर्थ जब गुण और जीवन में धारण करने योग्य होता है तो वह प्रत्येक मानव के लिए समान होना चाहिए। जब पदार्थ का धर्म सार्वभौमिक है तो मानव जाति के लिए भी तो इसकी सार्वभौमिकता होनी चाहिए। अतः मानव के सन्दर्भ में धर्म की बात करें तो वह केवल मानव धर्म है। हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, जैन या बौद्ध आदि धर्म न होकर सम्प्रदाय या समुदाय मात्र हैं। “सम्प्रदाय” एक परम्परा के मानने वालों का समूह है। (पालि: धम्म) भारतीय संस्कृति और दर्शन की प्रमुख संकल्पना है। 'धर्म' शब्द का पश्चिमी भाषाओं में कोई तुल्य शब्द पाना बहुत कठिन है। साधारण शब्दों में धर्म के बहुत से अर्थ हैं जिनमें से कुछ ये हैं- कर्तव्य, अहिंसा, न्याय, सदाचरण, सद्-गुण आदि। .

नई!!: स्वाभिशासन और धर्म · और देखें »

संगठन

संगठन (organisation) वह सामाजिक व्यवस्था या युक्ति है जिसका लक्ष्य एक होता है, जो अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वयं का नियन्त्रण करती है, तथा अपने पर्यावरण से जिसकी अलग सीमा होती है। संगठन तरह-तरह के हो सकते हैं - सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सैनिक, व्यावसायिक, वैज्ञानिक आदि। .

नई!!: स्वाभिशासन और संगठन · और देखें »

स्थानीय सरकार

स्थानीय सरकार (local government) जन प्रशासन का एक रूप है जो अधिकांश जगहों पर किसी राज्य या राष्ट्र की सबसे निचली श्रेणी की प्रशासनिक ईकाई होती है। इसके ऊपर ज़िले, प्रान्त, राज्य या राष्ट्र का प्रशासन होता है जिसे राजकीय सरकार, राष्ट्रीय सरकार, संघीय सरकार, इत्यादि नामों से जाना जाता है। स्थानीय सरकारों के पास वह अधिकार होते हैं जो संविधानिक रूप से या विधेयकों द्वारा उन्हें दिए गए होते हैं। .

नई!!: स्वाभिशासन और स्थानीय सरकार · और देखें »

अभिशासन

अभिशासन का सन्दर्भ "शासन करने की सारी उन प्रक्रियाओं से हैं, भले वे किसी सरकार, बाज़ार या संजाल द्वारा संचालित हो, भले किसी परिवार, जनजाति, औपचारिक या अनौपचारिक संगठन या क्षेत्र पर हो, और भले किसी क़ानून, मानदण्ड, सत्ता अथवा भाषा से हो।" इसका सम्बन्ध, "सामूहिक समस्या में सम्मिलित अभिनायकों के बीच की परस्परी संक्रिया और निर्णायन की प्रक्रियाओं से है, जिससे सामजिक मानदण्डों और संस्थानों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण और प्रजनन होता हैं।" .

नई!!: स्वाभिशासन और अभिशासन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »