लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्वस्थ भारत यात्रा

सूची स्वस्थ भारत यात्रा

स्वस्थ भारत यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन के ७५ वर्ष पूरे होने के अवसर पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के मार्गदर्शन में आरम्भ की गई २० हजार किलोमीटर की जनसंदेशात्कम यात्रा है। स्वस्थ भारत न्यास के चेयरमैन आशतोष कुमार सिंह के नेत्रित्व में 'स्वस्थ बालिका - स्वस्थ समाज' का सन्देश लेकर निकली इस यात्रा का आरम्भ नई दिल्ली से मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। इस यात्रा को गांधी स्मृति एंव दर्शन समिति, संवाद मीडिया, राजकमल प्रकाशन, नेस्टिवा अस्पताल, मेडिकेयर अस्पताल, स्पंदन, जलधारा, हेल्प एंड होप सहित अन्य कई गैरसरकारी संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। यह यात्रा अब तक १६ हजार किलोमीटर की दुरी तय करते हुए २६ राज्यों से होकर गुज़री है तथा ५० हजार गाँवों को छुआ है। इस दौरान स्कूलों तथा महाविद्यालयों की एक लाख से अधिक बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया है। .

3 संबंधों: मुख्तार अब्बास नकवी, राजकमल प्रकाशन, कम्पन

मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी मुख्तार अब्बास नकवी (जन्म: १५ अक्टूबर १९५७) भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता हैं। सम्प्रति वे भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। वे भारत के केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। श्री नकवी का जन्म इलाहाबाद में हुआ। उन्होने अपनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। भारत में आपातकाल घोषित होने पर १९७५०७७ तक वे जेल में थे। नकवी कभी इंदिरा गांधी को चुनाव में हराने वाले समाजवादी नेता राजनारायण के करीबी थे और उनके प्रभाव में सोशलिस्ट हुआ करते थे। वे बीजेपी में शामिल हो गए और 1998 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए। केंद्र सरकार में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री भी बन गए वह दो किताबें स्याह और दंगा भी लिख चुके हैं। .

नई!!: स्वस्थ भारत यात्रा और मुख्तार अब्बास नकवी · और देखें »

राजकमल प्रकाशन

राजकमल प्रकाशन हिन्दी पुस्तकों को प्रकाशित करने वाला सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान है। वर्तमान समय में लोक भारती प्रकाशन और राधाकृष्ण प्रकाशन तथा अंग्रेजी प्रकाशक बनियन ट्री भी राजकमल प्रकाशन समूह के अंतर्गत आ गए हैं। इन्हें संयुक्त रूप से राजकमल प्रकाशन समूह प्राइवेट लिमिटेड नाम दिया गया है। इसका मुख्यालय दरियागंज नई दिल्ली (भारत) में स्थित है। १९४९ ई. में स्थापित यह प्रकाशन प्रति वर्ष लगभग चार सौ पुस्तकों का प्रकाशन करता है। .

नई!!: स्वस्थ भारत यात्रा और राजकमल प्रकाशन · और देखें »

कम्पन

ढोल के परदे का कम्पन स्पंदन संस्कृत का एक शब्द है हिन्दी में इसके शाब्दिक अर्थ हैं:-.

नई!!: स्वस्थ भारत यात्रा और कम्पन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »