लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

धूम्र संसूचक

सूची धूम्र संसूचक

स्मोक डिटेक्टर (धुएं का पता लगाने वाला यंत्र) एक उपकरण है जो ख़ास तौर पर आग के सूचक के रूप में धुएं का पता लगाता है। व्यावसायिक, औद्योगिक और बड़े पैमाने पर उपयोग होने वाले आवासीय उपकरण आग लगने की चेतावनी देने वाली एक प्रणाली को संकेत देते हैं, जबकि घरेलू डिटेक्टर, जिन्हें स्मोक अलार्म (धुएं की चेतावनी देने वाला उपकरण कहा जाता है), आम तौर पर डिटेक्टर से ही स्थानीय रूप से सुनाई और/या दिखाई देने वाली चेतावनी देते हैं। स्मोक डिटेक्टर को ख़ास तौर पर डिस्क के आकार वाले प्लास्टिक के एक घेरे में रखा जाता है जिसका व्यास लगभग एवं मोटाई लगभग होती है। अधिकांश स्मोक डिटेक्टर या तो प्रकाशीय (ऑप्टिकल) पहचान (विद्युतप्रकाशीय) या भौतिक प्रक्रिया (आयनीकरण) के द्वारा काम करते हैं, जबकि अन्य डिटेक्टर धुएं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने के लिए पहचान की दोनों विधियों का उपयोग करते हैं। संवेदनशील अलार्म का उपयोग शौचालयों एवं विद्यालयों जैसे धूम्रपान प्रतिबंधित क्षेत्रों में इसका पता लगाने और इस प्रकार उसे रोकने में किया जा सकता है। बड़े व्यावसायिक, औद्योगिक और आवासीय इमारतों में आमतौर पर स्मोक डिटेक्टरों को एक आग की चेतावनी देने वाली एक केंद्रीय प्रणाली से ऊर्जा मिलती है, जिसे बैटरी बैकअप वाली इमारत की बिजली से ऊर्जा प्राप्त होती है। हालांकि, कई एकाकी परिवार और छोटे एकाधिक परिवार वाले आवासों में, स्मोक (धुंआ) अलार्म को अक्सर केवल एक बार प्रयोग किये जाने योग्य एकल बैटरी द्वारा संचालित किया जाता है। .

10 संबंधों: थॉमस ऐल्वा एडीसन, पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया, बीटा क्षय, संयुक्त राज्य, विद्युत धारा, गामा किरण, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कैंडिला, अर्धायु काल

थॉमस ऐल्वा एडीसन

थॉमस एल्वा एडिसन (११ फ़रवरी १८४७ - १८ अक्टूबर १९३१) महान अमरीकी आविष्कारक एवं व्यवसायी थे। एडिसन ने फोनोग्राफ एवं विद्युत बल्ब सहित अनेकों युक्तियाँ विकसित कीं जिनसे संसार भर में लोगों के जीवन में भारी बदलाव आये। "मेन्लो पार्क के जादूगर" के नाम से प्रख्यात, भारी मात्रा में उत्पादन के सिद्धान्त एवं विशाल टीम को लगाकर अन्वेषण-कार्य को आजमाने वाले वे पहले अनुसंधानकर्ता थे। इसलिये एडिसन को ही प्रथम औद्योगिक प्रयोगशाला स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। अमेरिका में अकेले १०९३ पेटेन्ट कराने वाले एडिसन विश्व के सबसे महान आविष्कारकों में गिने जाते हैं। .

नई!!: धूम्र संसूचक और थॉमस ऐल्वा एडीसन · और देखें »

पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया

पालो आल्टो संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में सांटा क्लॅरा काउंटी के उत्तर पश्चिम कोने में स्थित है। .

नई!!: धूम्र संसूचक और पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

बीटा क्षय

नाभिकीय भौतिकी में, बीटा क्षय (बीटा-डीके) एक प्रकार का रेडियोधर्मी क्षय होता है, जिसमें बीटा कण (एक विद्युदणु (इलेक्ट्रॉन) या एक धनाणु (पॉज़िट्रॉन)) उत्सर्जित होते हैं। यह दो प्रकार का होता है। विद्युदणु उत्सर्जन होने पर, इसे बीटा-ऋण कहते हैं, जबकि धनाणु उत्सर्जन होने पर इसे बीटा धन कहते हैं। बीटा कणों की गतिज ऊर्जा लगातार वर्णक्रम की होती है और इसका परास शून्य से अधिकतम उपलब्ध ऊर्जा तक होता है। कार्बन-14 का क्षय होकर नाइट्रोजन-14 में बदलना इलेक्ट्रॉन क्षय (electron emission या β− क्षय) का उदाहरण है। इसी प्रकार, मैगनीशियम-23 का क्षय होकर सोडियम-23 में परिवर्तन पॉजिट्रॉन-क्षय या β+ क्षय का उदाहरण है। नीचे दो अन्य उदाहरण दिये गये हैं- बीटा-क्षय का सामान्य सूत्र- .

नई!!: धूम्र संसूचक और बीटा क्षय · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: धूम्र संसूचक और संयुक्त राज्य · और देखें »

विद्युत धारा

आवेशों के प्रवाह की दिशा से धारा की दिशा निर्धारित होती है। विद्युत आवेश के गति या प्रवाह में होने पर उसे विद्युत धारा (इलेक्ट्रिक करेण्ट) कहते हैं। इसकी SI इकाई एम्पीयर है। एक कूलांम प्रति सेकेण्ड की दर से प्रवाहित विद्युत आवेश को एक एम्पीयर धारा कहेंगे। .

नई!!: धूम्र संसूचक और विद्युत धारा · और देखें »

गामा किरण

गामा किरण (γ-किरण) एक प्रकार का विद्युत चुम्बकीय विकिरण या फोटॉन हैं, जो परमाणु-नाभिक के रेडियोसक्रिय क्षय से उत्पन्न होता है। गामा किरणों के फोटॉनों की ऊर्जा अब तक प्रेक्षित अन्य सभी फोटॉनों की ऊर्जा से अधिक होती है। सन १९०० में फ्रांस के भौतिकशास्त्री पॉल विलार्ड ने इसकी खोज की थी जब वे रेडियम से निकलने वाले विकिरण का अध्ययन कर रहे थे। जब परमाणु का नाभिक एक उच्च ऊर्जा स्तर से निम्न ऊर्जा स्तर पर क्ष्यित होता है तो इस प्रक्रिया में गामा किरणें निकली हैं। इस प्रक्रिया को गामा-क्षय (gamma decay) कहा जाता है। अपने ऊँचे ऊर्जा स्तर के कारण, जैविक कोशिका द्वारा सोख लिए जाने पर अत्यंत नुकसान पहुँचा सकती हैं। .

नई!!: धूम्र संसूचक और गामा किरण · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: धूम्र संसूचक और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: धूम्र संसूचक और कनाडा · और देखें »

कैंडिला

फ़ोटोप्टिक (कल) और स्कोप्टिकhttp://www.cvrl.org/database/text/lum/scvl.htm CIE Scotopic luminosity curve (1951) (हरा) ल्यूमिनॊसिटि फ़ंक्शन। फ़ोटोप्टिक में CIE 1931 मानकhttp://www.cvrl.org/database/text/cmfs/ciexyz31.htm CIE (1931) 2-deg color matching functions (ठोस), Judd-Vos 1978 सूधारा डाटाhttp://www.cvrl.org/database/text/lum/vljv.htm Judd-Vos modified CIE 2-deg photopic luminosity curve (1978) (डैश्ड) और शार्प, स्टॊक्मैन, जाग्ला & जाग्ले 2005 डाटाhttp://www.cvrl.org/database/text/lum/ssvl2.htm Sharpe, Stockman, Jagla & Jägle (2005) 2-deg V*(l) luminous efficiency function (डॊटेड). क्षैतिज अक्ष पर तरंग्दैर्घ्य है nm में। कैंडिला (/-ˈdiːlə/, प्रतीक: cd) दीप्त तीव्रता SI इकाई है। यह एक मूल इकाई भी है। या: .

नई!!: धूम्र संसूचक और कैंडिला · और देखें »

अर्धायु काल

अर्धायु काल, क्षय होते हुए किसी तत्त्व का वो काल होता है; जिसमें वो तत्त्व मूल मात्रा से आधा हो जाये। ये नाम पहले अस्थिर परमाणुओं (रेडियोधर्मी क्षय) के लिए प्रयोग किया जाता था, किन्तु अब इसे किसी भी निश्चित क्षय वाले तत्त्व के लिए प्रयोग किया जाता है। यह मूल शब्द १९०७ में अर्धायु काल के नाम से प्रयुक्त हुआ था, जिसे बाद में १९५० में घटा कर अर्धायु कर दिया गया। .

नई!!: धूम्र संसूचक और अर्धायु काल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्मोक डिटेक्टर, स्मोक डिटेक्टर (धुआं संसूचक)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »