लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्प्रिंग-८

सूची स्प्रिंग-८

स्प्रिंग-8 (SPring-8) जापान का एक कण त्वरक है। यह जापान के ह्योगो प्रीफेक्चर में स्थित 8 GeV ऊर्जा वाली एक सिन्क्रोट्रॉन विकिरण सुविधा है जिसका विकास संयुक्त रूप से RIKEN एवं जापान का परमाणु ऊर्जा अनुसन्धान संस्थान ने किया है। यह विश्व के ५ विशालतम सिन्क्रोट्रॉन स्रोतों में से एक है। स्प्रिंग-८ .

3 संबंधों: सिंक्रोट्रॉन विकिरण, जापान, कण त्वरक

सिंक्रोट्रॉन विकिरण

बंकन चुम्बक (द्विध्रुवी चुम्बक) से प्राप्त सिंक्रोट्रॉन विकिरण अनडुलेटर से प्राप्त सिंक्रोट्रॉन विकिरण सिंक्रोट्रॉन विकिरण (synchrotron radiation) वह विद्युत्चुम्बकीय विकिरण है जो आवेशित कणों को उनके पथ के लम्बवत दिशा में त्वरित करने पर उत्पन्न होता है। सिंक्रोट्रॉन विकिरण स्रोतों से प्राप्त सिंक्रोट्रॉन विकिरण उनमें लगे द्विध्रुवी चुम्बकों तथा अनडुलेटर और/या विगलर से प्राप्त होता है। सिन्क्रोट्रॉन विकिरण में अपना विशिष्ट ध्रुवीकरण होता है। सम्पूर्ण विद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम के सभी भागों में सिंक्रोट्रॉन विकिरण प्राप्त किया जा सकता है, अर्थात सिंक्रोट्रॉन विकिरण दृष्य प्रकाश, परावैंगनी, अवरक्त, एक्स-किरण, गामा किरण आदि सभी प्रकार का हो सकता है। .

नई!!: स्प्रिंग-८ और सिंक्रोट्रॉन विकिरण · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: स्प्रिंग-८ और जापान · और देखें »

कण त्वरक

'''इन्डस-२''': भारत (इन्दौर) का 2.5GeV सिन्क्रोट्रान विकिरण स्रोत (SRS) कण-त्वरक एसी मशीन है जिसके द्वारा आवेशित कणों की गतिज ऊर्जा बढाई जाती हैं। यह एक ऐसी युक्ति है, जो किसी आवेशित कण (जैसे इलेक्ट्रान, प्रोटान, अल्फा कण आदि) का वेग बढ़ाने (या त्वरित करने) के काम में आती हैं। वेग बढ़ाने (और इस प्रकार ऊर्जा बढाने) के लिये वैद्युत क्षेत्र का प्रयोग किया जाता है, जबकि आवेशित कणों को मोड़ने एवं फोकस करने के लिये चुम्बकीय क्षेत्र का प्रयोग किया जाता है। त्वरित किये जाने वाले आवेशित कणों के समूह या किरण-पुंज (बीम) धातु या सिरैमिक के एक पाइप से होकर गुजरती है, जिसमे निर्वात बनाकर रखना पड़ता है ताकि आवेशित कण किसी अन्य अणु से टकराकर नष्ट न हो जायें। टीवी आदि में प्रयुक्त कैथोड किरण ट्यूब (CRT) भी एक अति साधारण कण-त्वरक ही है। जबकि लार्ज हैड्रान कोलाइडर विश्व का सबसे विशाल और शक्तिशाली कण त्वरक है। कण त्वरकों का महत्व इतना है कि उन्हें 'अनुसंधान का यंत्र' (इंजन्स ऑफ डिस्कवरी) कहा जाता है। .

नई!!: स्प्रिंग-८ और कण त्वरक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »