लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्पेनी भाषा

सूची स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

33 संबंधों: चिली, दोमिनिकन गणराज्य, निकारागुआ, पनामा, पुर्तगाली भाषा, पुर्तगाली साहित्य, पैराग्वे, पेरू, फ़िलीपीन्स, बोलिविया, मेक्सिको, यूरोप, यूरोपीय संघ, रोम, लातिन भाषा, लातिनी अमरीका, संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राज्य, स्पेन, हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार, हौण्डुरस, ईक्वाडोर, वेनेज़ुएला, ग्वाटेमाला, क्यूबा, कोलम्बिया, कोस्ता रीका, अफ़्रीका, अफ्रीकी संघ, अर्जेण्टीना, अल साल्वाडोर, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, उरुग्वे

चिली

चिली दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश है। देश के उत्तर में पेरु, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज स्थित है। यह दक्षिण अमेरिका के उन दो देशों (दूसरा ईक्वाडोर) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील से नहीं मिलती है। देश के पश्चिम का पूरा भाग प्रशांत महासागर से लगा हुआ है, जिसकी लंबाई 6,435 किमी से भी अधिक है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के मध्य से दक्षिण छोर तक फैले इस देश की जलवायु में भी विविधता देखी जाती है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और चिली · और देखें »

दोमिनिकन गणराज्य

दोमिनिकन गणराज्य (Dominican Republic) उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक देश है। राष्ट्रीय राजधानी सान्तो दोमिन्गो नामक शहर है जो डिस्ट्रिटो नैशनल में स्थित है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और दोमिनिकन गणराज्य · और देखें »

निकारागुआ

निकारागुआ, आधिकारिक तौर पर निकारागुआ गणतंत्र एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणतंत्र है। यह १३०,३७३ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। देश की सीमा उत्तर में हॉण्डुरास और दक्षिण में कोस्टा रिका से मिलती है। देश के पश्चिम में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरेबियन सागर स्थित है। उष्णकटिबंधीय में आने वाला निकारागुआ भूमध्य रेखा के उत्तर में ११ अंश और १४ अंश के बीच उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। निकारागुआ की राजधानी मनागुआ है, यहां लगभग एक चौथाई निकारागुअन रहते हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:मध्य अमेरिका श्रेणी:निकरागुआ श्रेणी:स्पेनी-भाषी देश व क्षेत्र.

नई!!: स्पेनी भाषा और निकारागुआ · और देखें »

पनामा

पनामा का नक़्शा पनामा की राजधानी (सियुदाद दे पानामा) पनामा, जिसका औपचारिक नाम पनामा गणतंत्र (स्पेनी: República de Panamá, रेपुब्लिका पानामा) है, मध्य अमेरिका का सबसे दक्षिणतम राष्ट्र है। यह पनामा भूडमरु पर स्थित है जो उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के दो महाद्वीपों को धरती की एक पतले डमरू से जोड़ता है। इसके उत्तरपश्चिम में कोस्टा रीका, दक्षिणपूर्व में कोलम्बिया, दक्षिण में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरिबियाई समुद्र है जो अंध महासागर का एक भाग है। पनामा की राजधानी का नाम पनामा नगर है (स्पेनी में Ciudad de Panama, "सियुदाद दे पानामा")। पनामा की जनसंख्या २०१० में ३४,०५,८१३ थी और इसका क्षेत्रफल ७५,५१७ वर्ग किमी है। पनामा स्पेन का उपनिवेश हुआ करता था लेकिन सन् १८२१ में स्पेन से नाता तोड़कर वह नुएवा ग्रानादा (Nueva Granada), एकुआदोर और वेनेज़ुएला के साथ एक "ग्रान कोलम्बिया" नाम के संघ में शामिल हो गया। यह संघ १८३० में टूट गया। नुएवा ग्रानादा एक ही राष्ट्र में जुड़े रहे और इसने अपना नाम बदलकर कोलम्बिया रख लिया। बीसवी सदी के आरम्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका पनामा के क्षेत्र में से पनामा नहर बनाना चाहता था, क्योंकि इस से अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच में समुद्री यातायात को बहुत बड़ा फ़ायदा होने वाला था। अमेरिका के उकसाने पर पनामा में कोलम्बिया से अलगाववाद की लहर उठी और १९०३ में पनामा कोलम्बिया से अलग होकर एक स्वतन्त्र राष्ट्र बन गया। अमेरिकी सेना के अभियंताओं ने १९०४ और १९१४ के बीच में खुदाई कर के पनामा नहर तैयार कर दी, लेकिन अमेरिका और पनामा के समझौते के अंतर्गत इस नाहर पर अमेरिका का नियंत्रण रहा। यह बात पनामा को खटकती रही और वह अमेरिका से नहर के क्षेत्र की वापसी की मांग करता रहा। १९७७ में अमेरिका इस नाहर को २०वी शताब्दी के अंत तक पनामा को वापस करने के लिए राज़ी हो गया। .

नई!!: स्पेनी भाषा और पनामा · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: स्पेनी भाषा और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

पुर्तगाली साहित्य

महानतम पुर्तगाली कवि कामू के व्यक्तित्व में पुर्तगाली साहित्य की दोनों प्रमुख विशेषताएँ सहित मिलनी हैं। ये हैं - प्रगीति प्रेरणा और स्वच्छंद अभिरुचि। ये विशेषताएँ किसी विशेष ऐतिहासिक युग की नहीं, किंतु सभी युगों की सामान्य मानव मनोवृत्ति है। प्रेमात्मक और व्यक्तिगत समस्याओं पर आग्रह, अपनी व्यक्तिगत पीड़ा में एक मृदु आनंद (सउदादे), यह पुर्तगाली चित्तवृत्ति की विशेषताएँ हैं - घर के प्रति ममता की भावना, अस्पष्ट आकांक्षाएँ और आशा - नवीन भूभाग और नवीन समुद्री भागों की खोज में रत रहनेवाले एक छोटे राष्ट्र के काल्पनिक भाग्य की महान भावना से युक्त। बुद्धि की अपेक्षा संवेदना और कल्पना के प्राधान्य के कारण दार्शनिक पद्धतियों का निर्माण, गंभीर अध्ययन और शोध की गहराई में जाना, विस्तृत ऐतिहासिक आधार तैयार करना कठिन होता है। महदुद्दश्य को सम्मुख रखनेवाला राष्ट्र होने का बोध कभी भविष्यदर्शी का आनंद, कभी स्पष्ट रहस्यवाद, आत्मसमर्पण या तो उल्लासपूर्ण आनंद या निराश भाग्यवाद की सृष्टि करता है। प्रगीति रचनाओं द्वारा पुर्तगाली साहित्य का प्रारंभ 12वीं शती से होता है। ये गीत गलीशीय पुर्तगाली बोली में थे। गलीशिया स्पेन का एक प्रांत है जो पुर्तगाल तक चला गया है। यह गलीशीय बोली आइबोरिया प्रायद्वीप के त्रूवादोरों (सामंतों का यश गानेवाले) की रचनाओं की भाषा हो गई। इस गीतिकाव्य के दो पक्ष हैं - एक लोकप्रिय रूप जो स्थानीय बोली में लिखा गया, दूसरा शिष्ट रूप जो प्रोवेंसाल शैली में लिखा गया। लोकगीत शैली में विशेष स्थान कान्तोगास दे अमीगो (प्रेमिका के गीत) का है जिनमें प्रेमिका अपने प्रेमी को संबोधित करके गीत गाती है। बदले में नायक भी कांतीगास वे अमोर (प्रेमगीत) गाता है। नायक संभ्रांत कुलोत्पन्ना नायिका को संबोधित करके गीत गाता है। प्रेमगीतों के इस विशाल साहित्य के इस समय केवल तीन संग्रह उपलब्ध हैं जिनमें 1189 से लेकर 14वीं शती के मध्यकाल तक की रचनाएँ संकलित हैं। इस काल में कुछ राजाओं ने कतिपाय कवियों और गीतगायकों को दरबार में आश्रय प्रदान किया। ऐसे राजाओं में दीनीस (1261-1325) बहुत प्रसिद्ध है। इन कवियों ने भी उल्लेखनीय काव्यसृष्टि की। पुर्तगाली गद्य ने अनुवादकों के द्वारा साहित्यिक प्रतिष्ठा प्राप्त की। आल्कोबसा एबे अनुवादकों का मध्ययुग में प्रधान केंद्र था। यहाँ संतों की जीवनियाँ, उपदेशपूर्ण, कथाएँ, पुरानी गाथाएँ, राजवंश गाथाएँ, वंशावलियाँ अनूदित की गई और उन्हें नवीन रूप में प्रस्तुत किया गया। इनमें से अनेक वीरगाथापूर्ण साहसी कथाएँ हैं। इनको तीन मुख्य वर्गों में रखा जा सकता है - ग्रीक-लातीनी, कारोलिंजन (चार्ल्स महान से संबंधित) और ब्रेटन। उस काल की अत्यंत महत्वपूर्ण कृतियों में से एक है लेयाल कोसेल्हिएरो (विश्वासी परामर्शदाता)। इसमें अपने समय के सर्वश्रेष्ठ गद्यलेखक राजा एडवर्ड (1391-1438) की नैतिक उपदेशात्मक रचनाओं का संग्रह है। 15वीं शती में इतिहास-सामग्री-संकलन का विकास हुआ। पुर्तगाल के राजा ने कई विवरणलेखकों की नियुक्ति की, जिनको पुराने राज्यकालों का इतिहास लिखने का कार्य सौंपा गया। इसमें अपनी ऐतिहासिक शोधों के गांभीर्य और साहित्यिक श्रेष्ठता के कारण फेरनाँओं लोपेस (1380-1460) सबसे प्रसिद्ध है। जॉन द्वितीय के दरबार में कुछ कवि थे। उसके मंत्री गार्सिया दे रेसेन्दे (1470-1536) ने काँसोनेहरो जेराल (सामान्य गीत संग्रह) में पोइसिया पालासियान (दरबारी काव्य) कही जानेवाली कविताओं का विशाल संग्रह किया है। कुछ अपवादों को छोड़कर प्राय: ये कविताएँ परंपराभुक्त और बाह्य-रूप-प्रधान हैं। इनका महत्व तत्कालीन प्रथाओं और इस समय की नई साहित्यिक प्रवृत्तियों का परिचय देनेवाली कृतियों के रूप में विशेष है। अंतिम गीतसंग्रह के लगभग सौ वर्ष बाद प्रोवेंसाल का प्रभाव समाप्त हो गया। इतालीय शैली के प्रथम चिह्न उसमें दिखाई पड़ते हैं, पेत्रार्क और दांते को आदर्श मानकर रचनाएँ हुई। अगली शती में यह प्रवृत्ति परिपक्व रूप में दिखती है। इतालीय प्रभाव स्पेनी के माध्यम से आया, जो अधिक स्पष्ट है। लगभग सभी ने उपेक्षापूर्वक स्पेनी और पुर्तगाली में लिखा है और यह दो भाषाओं में लिखने की प्रवृत्ति 17वीं शती तक चालू रही। 16वीं शती पुर्तगाली साहित्य का स्वर्णकाल है। क्विन्हेंतिस्मो (16वीं शती की शैली) प्राचीन साहित्य के प्रभाव, समुद्र की पुकार और समुद्र पार के देशों के मनोरम आकर्षण का समन्वित रूप है। स्थापीय कला में भी यह प्रभाव दिखाई पड़ता हैं, विशेषकर मानुएलीनो शैली में, जो उस समय के अत्यंत प्रसिद्ध सम्राट् मानुएल प्रथम (1495-1521) के नाम पर मानुएलीनो कहलाई। इस शैली की विशेषता है भारतीय मंदिरों से प्रभावित लतावृक्षों के अभिप्रायों से युक्त प्रभूत अलंकरण। जिल वीचेंते (1465-1537) के प्रयासों के फलस्वरूप इस शती में आधुनिक रंगमंच का विकास हुआ। उसने आइबेरिया में प्रसिद्ध आउतो नामक विशेष प्रकार की नाट्य रचनाओं की सृष्टि की। मध्ययुगीन धार्मिक नाटक के स्थान पर जिल वीचेंते ने ऊँची प्रगीति कल्पना के साथ यथार्थवादी अभिव्यंजना शक्ति समन्वित करके अत्यंत स्वाभाविक पात्रों से युक्त नाटकों की रचना की। यद्यपि उसके अनुयायियों ने उसकी कला का अनुसरण किया और रंगमंच को उच्चतम शिखर पर पहुँचने का श्रेय स्पेन को मिला, तथापि जिल बीचेंत को नाटक प्रारंभ करने का श्रेय है। लुई दे कामोस (1524-1580) की प्रतिभा 16वीं शती में सबसे अधिक प्रभावशाली रही। ओस लूसिआदास के रूप में उसने अपने देश को क्लासिकल साँचे में ढला अत्यंत सफल आख्यान काव्य और श्रेष्ठ राष्ट्रीय काव्य प्रदान किया। इस कृति में पुर्तगाली मल्लाहों और वीरों के साहसपूर्ण कार्यों का पौराणिक ढंग से यशोगान किया गया है। किंतु कामोस की ख्याति गीति कवि के रूप में इससे भी अधिक है। उसकी गीति कविताओं में उदात्त संगीत द्वारा मन की सूक्ष्मतम भावनाएँ हुई हैं। मध्ययुगीन परंपराओं का स्वर साहसपूर्ण कथाओं में मिलता है। बेनार्दिम रिवेइरो (1482-1552) ने मेनीना एमोसा (छोटा और युवक) के रूप में भावुक या सउदादे भावधारा से प्रधान विशेष प्रकार के पुर्तगाली उपन्यास की सृष्टि की। रिवेइरी अंतिम महान कवि है जिसने मेदिदा वेल्हा (प्राचीन छंद) का मेदिदा नोवा (नया छंद) के स्थान पर प्रयोग किया। इतालीय प्रभाव खास तौर पर सा दे मीरांदा (1481-1558) के माध्यम से आया जो कई वर्ष इटली में रहने के बाद 1526 में पुर्तगाल लौटा। उसने इतालीय कविता के छंदों, गीत, सॉनेट तथा ओत्तावा रीमा (आठवीं लय) का पुर्तगाली कविता में प्रयोग किया। जिल बीचेंते की स्थानीय विशेषता से युक्त लोकप्रिय नाटकों का उसने विरोध किया और प्राचीन शैली का समर्थन किया जिसका अनुकरण प्लाउतुस, तेरेंस और अरिओस्तो ने किया था। सा दे मीरांदा ने बूकोलिक कविता शैली में भी रचना की। प्राचीन काव्यशैली का अनुकरण करते हुए उसने अपने समय के व्यक्तियों का उल्लेख किया है। पुर्तगाली साहित्य का सबसे महत्वपूर्ण और विचित्र अंग है उपनिवेशों के इतिहासों, साहसपूर्ण यात्राओं, युद्धों, विजयों और खोजों से संबंधित कृतियों की प्रचुर मात्रा में रचना। फेरनॉओं मेदेस पिन्तो (1510-1583) की कृति पेरेग्रीनासाँओ (यात्रा) इस प्रकार की श्रेष्ठ कृति है। कृति का विषय पुर्तगाल के पूर्वीय देशों के आधिपत्य से संबंधित है। अनेक विद्वानों के मत से यह कृति साहसी उपन्यासों के क्षेत्र में अत्यंत श्रेष्ठ समझी जाती है। इतिहास लेखकों में जोआँओ दे वार्रोस (1496-1570) उल्लेखनीय है। लिवी को आदर्श मानकर अपनी कृति देकादास में चारों महाद्वीपों में पुर्तगालियों के कार्यों की गाथा गाने की योजना बनाकर विशाल ऐतिहासिक कृति लिखने की रूपरेखा बनाई थी। किंतु उसने केवल एशिया तक ही अपने को सीमित रखा। बार्रोस को प्राचीन (क्लासिक) आदर्श का निर्वाह करने में सफलता मिली है। उसका अनुकरण करनेवालों को वैसी सफलता नहीं मिली, किंतु अपनी प्रत्यक्ष अनुभूतियों के आधार पर कई लेखकों ने साहसपूर्ण घटनाओं के विवरण लिखे हें जिनमें भले ही कला उत्कृष्टता न मिले किंतु सजीवता अवश्य है। 17वीं शती का वातावरण बिल्कुल भिन्न है। स्वाधीनता नष्ट हो गई थी और नैतिक निराशा के कारण पुर्तगाल में काव्यरचना का उत्साह मंद पड़ गया था; काव्य के विभिन्न अंगों में ह्रास होने लगा जो स्पेनीय शासन के समाप्त होने पर (1640) भी नहीं रुका। ऐसी स्थिति में भी गद्य ने प्रशंसनीय साहित्यिक गरिमा प्राप्त की। अनेक लेखकों ने अनेक प्रकार की गद्य कृतियाँ लिखीं जिनमें भाषा की सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन लेखकों में अंतोनियो दिएरा (1608-1697) प्रधान है। धार्मिक विषयों से संबंधित उसकी अनेक कृतियाँ हैं। 18वीं शती में दो साहित्यिक आंदोलन दिखते हैं। पहला अस्वाभाविक सजावट के विरुद्ध जिसके फलस्वरूप अर्कादिया लूसीताना (1756) की स्थापना हुई, जिसका खास उद्देश्य था अस्वाभाविकता को संयमित करना तथा स्पेनी के प्रभाव के प्रतिकूल संघर्ष। दूसरा आंदोलन उस शती की विशेष प्रवृत्ति का सूचक है जिसका उद्देश्य इतिहास-लेखन-प्रणाली को नया रूप प्रदान करना तथा दार्शनिक, गंभीर और आलोचनात्मक कृतियों के सृजन को उत्साहित करना था। परिवर्तन के इस युग में बोकाजे (1765-1805) का अशांत और जटिल व्यक्तित्व महत्वपूर्ण है। वह विविध नवीन विषयों पर सहज भाव से विचार प्रकट करने की प्रतिभा से युक्त था। किंतु साथ ही प्रचुर संवेदना भी उसमें थी और इस दृष्टि से वह स्वच्छंदवाद का अगुआ है। स्वच्छंदवाद का आगमन अनेक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है। उग्र और उदार दलों में जो संघर्ष हुआ उसके कारण बहुत से लेखक बाध्य होकर फ्रांस और इंग्लैंड चले गए जहाँ वे स्वच्छंदवादी आंदोलन के संपर्क में आए। उदारवादी विचारधारा की सेना की विजय के साथ ही आल्मेइदा गारेंत्त (1799-1853) और अलेक्सांद्रे हेरकूलानो (1810-1877) स्वदेश लौट अए। वे दोनों स्वच्छंदवाद के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने पुर्तगाली साहित्य की कलात्मक शक्ति से युक्त एक महान युग का प्रारंभ किया जो पूरी शती में चालू रहा। गारेंत्ती इस धारा का नेता था। उसने स्वच्छंदवादी प्रवृत्तियों प्राप्त कर राष्ट्रीय नाटक का निर्माण किया, गीतिकाष्य को फिर से पल्लवित, पुष्पित किया और गद्य का नवनिर्माण किया। हेरकूलानो ऐतिहासिक उपन्यास लिखने तथा पत्रकारिता में निपुण था। अपने लेखों में अपने युग की समस्याओं की उसने सूक्ष्म परीक्षा की है और इस प्रकार इतिहास में उसने नवीन आलोचनात्मक दृष्टिकोण का संचार किया। पुर्तगाली स्वच्छंदवादी साहित्य सभी रूपों में प्रस्फुटित हुआ और जब अन्य देशों में उसका ह्रास हो रहा था या हो चुका था उस समय फेलीच्यानो दे कास्तील्हो (1800-1875) ने एक प्रकार की साहित्यिक तानाशाही स्थापित कर रखी थी। जो कोई भी नवीन विचारधारा प्रारंभ करने का यत्न करता उसका वह घोर विरोध करता। 1865 में "कोइंब्रा के असंतुष्टवादी आंदोलन" ने कास्तील्हो के विरुद्ध खुला युद्ध आरंभ कर दिया। साहित्यिक जगत् संघर्ष जैसे वादविवादों से क्षुब्ध हो गया, सभी प्रकार की विचारधाराओं ने पुर्तगालियों में स्वतंत्र रूप से प्रवेश किया। इस उत्साही पीढ़ी के नवयुवक प्रतिनिधियों में, जिन्होंने विवाद के आरंभिक दिनों में प्रसिद्धि प्राप्त की, कवि, दार्शनिक आंतेरो द क्वेताल (1842-1891), इतिहास लेखन को नई दिशा और विस्तृत उद्देश्य प्रदान करनेवाले ओलीवेइरा मार्तिन्स (1845-1894) तथा तेओफीलो ब्रागा (1843-1924) जिसने पुर्तगाली सभ्यता का पूर्ण सर्वेक्षण नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया, प्रमुख हैं। स्वच्छंदवाद और यथार्थवाद के बीच के संक्रांतिकाल में कामीलं कास्तेलो ब्रांक्रो ने अच्छी ख्याति प्राप्त की। वह उन महान पुर्तगाल उपन्यासकारों में से है जिन्होंने अपनी कृतियों में स्वच्छंदवाद के अभिलषितता के साथ यथार्थ और पैनी पर्यवेक्षण दृष्टि को समन्वित किया। 19वीं शती के महान कथाकारों में एसा दे क्वेइरी (1845-1900) का स्थान बहुत ऊँचा है। वह प्रतिभासंपन्न उपन्यास लेखक था, जिसने अद्वितीय और सजीव पात्रों की सृजना की तथा मानव दुर्बलताओं पर, सुरुचि की रक्षा करते हुए, व्यंग्यपूर्ण ढंग से प्रहार किया। पुर्तगाली गद्य का उसने नवनिर्माण कि उसे सजीवता और विलक्षण व्यंजना प्रदान की। इस संधर्षशील पीढ़ी के पश्चात् एक दूसरी पीढ़ी आती है जो अपने विचारों को प्रचारित करने में और भी कट्टर थी। संक्षेप में कह सकते हैं कि 19वीं शती के सातवें दशक में पुर्तगाल यूरोपीय चिंतन की प्रमुख प्रवृत्तियों में प्रविष्ट हो चुकने के बाद विरोधी प्रवृत्तियाँ दिखती हैं- एक समन्वयवादी प्रवृत्ति जो बाहरी अनुभवों को ग्रहण करने के पक्ष में है, दूसरी राष्ट्रवादी है जो स्थानीय स्रोतों तक ही सीमित रहना चाहती है। इस आंदोलन का विशिष्ट प्रतिनिधि तेक्सेहरा पास्कोइस (1878-1952) था। उसने साउदादे के नाम पर साउदोसिस्मो की स्थापना की। महान गीतिकवि आंतोनियो नोबरे नितांत व्यक्तिगत शैली में परस्पर बिल्कुल भिन्न अनुभवों को साथ मिलाकर व्यक्त करने में सफल हुआ। वह आधुनिकता का अगुआ है। इस धारा के प्रतिनिधियों में फेरनांदो पेसोआ (1888-1935) सबसे अधिक सिद्ध है। उसने अनेक उपनाम रखकर लिखते हुए अपने बहुमुखी पैर शक्तिशाली व्यक्तित्व के विभिन्न रूपों को अलग-अलग व्यक्त करने का यत्न किया है। उसे आगे की साहित्यिक पीढ़ियों का नेता माना जाता है। वर्तमान साहित्य में कविता का स्थान महत्वपूर्ण माना हुआ है। प्रेसेंन्जा (एक सप्ताहिक पत्र) का आंदोलन, नवयार्थवादी और अतियथार्थवादी प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। कई ऐसे भी कवि हैं जो विशेष "वाद" या प्रवृत्ति से अलग और स्वतंत्र हैं। गद्य लेखकों में आक्वीलीनो रिबेइरो (1885) का नाम विशेष उल्लेख योग्य है। वह अपने यथार्थवादी, व्यंजक और नाटकीय तत्व युक्त उपन्यासों के लिए प्रसिद्ध है। अनेक निबंध और प्रबंध आलोचनात्मक और दार्शनिक दृष्टिकोण की परिपक्वता का परिचय देते हैं। इस दिशा में आंतोनियो सेरज्यो (1883) की देन सर्वाधिक है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और पुर्तगाली साहित्य · और देखें »

पैराग्वे

पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और पैराग्वे · और देखें »

पेरू

पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी लीमा है। प्रमुख नदी अमेजॉन और मुद्रा न्यूवो सोल है। यहाँ तीन तरह की जलवायु पाई जाती है- एँडीज़ में सर्द, तटवर्ती मैदानों में खुश्क-सुहानी और वर्षा वाले जंगलों में गर्म और उमस वाली। यह देश इंका नाम की प्राचीन सभ्यता के लिए भी जाना जाता है। पेरू की भाषा स्पेनिश और क्वेशुका हैं तथा ९० प्रतिशत लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं। प्रमुख उद्योग मछली और खनन हैं। यहाँ सभी प्रकार की धातुओं का प्रचुर खनिज भंडार है तथा अनाज, फल और कोको की खेती होती है। पर्यटन उद्योग भी यहाँ की आय का एक प्रमुख साधन है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और पेरू · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और फ़िलीपीन्स · और देखें »

बोलिविया

बोलीविया (/bəlɪviə/; स्पेनिश:बोलीविया; अंग्रेजी: Bolivia), जिसे आधिकारिक तौर पर बोलीविया बहुराष्ट्रीय देश के रूप में जाना जाता है, पश्चिमी-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी राजधानी सूक्रे है जबकि सरकारी परिसर ला पाज में स्थित है। सबसे बड़ा शहर और प्रमुख आर्थिक और वित्तीय केंद्र सांता क्रूज़ डी ला सिएरा है, जो ल्लोनोस ओरिएंटलस (उष्णकटिबंधीय निचले इलाकों) पर स्थित है, जो बोलीविया के पूर्व में स्थित अधिकांश सपाट क्षेत्र है। यह संवैधानिक रूप से एकतापूर्ण राज्य है, जो नौ प्रांतों में विभाजित है। इसकी भूगोल पश्चिम में एंडीज़ की चोटी से, पूर्वी निचले इलाके में, अमेज़ॅन बेसिन के भीतर स्थित है। यह उत्तर और पूर्व में ब्राजील द्वारा, दक्षिण-पूर्व में पैराग्वे द्वारा, दक्षिण में अर्जेंटीना द्वारा, दक्षिण-पश्चिम में चिली द्वारा और उत्तर-पश्चिम में पेरू द्वारा सीमाबद्ध है। देश का एक-तिहाई हिस्सा एंडीज़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।1,098,581 किमी2 (424,164 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ, बोलीविया दक्षिण अमेरिका का 5वाँ सबसे बड़ा देश और दुनिया का 27वाँ सबसे बड़ा देश है। 1.1 करोड़ की अनुमानित देश की आबादी, बहु जातिय है, जिसमें इंडियन, मेस्टिज़ो, युरोपीयन, एशियाई और अफ्रीकी शामिल हैं। स्पेनिश उपनिवेशवाद से उत्पन्न नस्लीय और सामाजिक अलगाव आधुनिक युग तक जारी है। स्पेनिश आधिकारिक और प्रमुख भाषा है, हालांकि 36 स्वदेशी भाषाओं को भी आधिकारिक स्थिति प्राप्त है, जिनमें से सबसे अधिक बोली जाने वाली गुआरानी, ​​आयमारा और क्वेचुआ भाषाएं हैं। स्पेनिश उपनिवेशीकरण से पहले, बोलीविया का पर्वतीय क्षेत्र इंका साम्राज्य का हिस्सा था, जबकि उत्तरी और पूर्वी निचले इलाकों में स्वतंत्र जनजातियों का निवास था। कुज़्को और असुन्सियोन से आये स्पेनिश विजयविदों ने 16वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया। स्पेनिश औपनिवेशिक काल के दौरान बोलीविया को चार्कास के शाही दरबार द्वारा प्रशासित किया जाता था। स्पेन ने बोलीविया की खानों से निकाले गए चांदी पर अपने साम्राज्य का एक बड़ा हिस्सा बनाया। 1809 में आजादी के लिए पहली बार आवाहन के बाद, 16 साल तक चले युद्ध के बाद गणतंत्र की स्थापना की गई, और इसे सिमोन बोलिवर नाम दिया गया। 19वीं और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बोलिविया ने पड़ोसी देशों को कई परिधीय क्षेत्रों पर नियंत्रण खो दिया, जिसमें 1879 में चिली द्वारा अपनी तटरेखा का कब्जा शामिल है। 1971 तक बोलिविया अपेक्षाकृत राजनीतिक रूप से स्थिर रहा, इसके बाद ह्यूगो बेंजर ने तख्ता पलट कर जुआन जोसे टोरेस की अस्थिर सरकार को गिरा कर सैन्य तानाशाही स्थापित की; 1976 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में टॉरेस की हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपति बेंजर ने देश की तेजी से आर्थिक विकास की अगुवाई की, जिसने देश को स्थिर करने का काम किया, हालांकि उनका शासन वामपंथी और समाजवादी विपक्षी और असंतोष के अन्य रूपों पर टूट गया, जिसके परिणामस्वरूप कई बोलीवियन नागरिकों को यातना और मौत के घाट उतरना पड़ा। 1978 में बेंजर को हटा दिया गया और बाद में 1997 से 2001 तक बोलिविया में लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित राष्ट्रपति का शासन लौट आया। 2006 से एवो मोरालेस देश के राष्ट्रपति है। आधुनिक बोलीविया संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, एनएएम, ओएएस, एक्टो, बैंक ऑफ द साउथ, एएलबीए और यूएसएएन का प्रमुख सदस्य है। एक दशक से अधिक तक बोलीविया लैटिन अमेरिका में सबसे तेजी से आर्थिक विकास करने वाले देशों में से एक था, हालांकि यह दक्षिण अमेरिका के सबसे गरीब देशों में से एक बना हुआ है। यह एक विकासशील देश है, जिसकी मानव विकास सूचकांक में मध्यम श्रेणी है। यहाँ गरीबी का स्तर 38.6 प्रतिशत है, और यह लैटिन अमेरिका में सबसे कम अपराध दरों में से एक है। इसकी मुख्य आर्थिक गतिविधियों में कृषि, वानिकी, मछली पकड़ना, खनन, और कपड़ा, कपड़े, परिष्कृत धातुओं और परिष्कृत पेट्रोलियम जैसे विनिर्माण सामान शामिल हैं। बोलीविया खनिज, विशेष रूप से टिन में बहुत समृद्ध है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और बोलिविया · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और मेक्सिको · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: स्पेनी भाषा और यूरोप · और देखें »

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: स्पेनी भाषा और यूरोपीय संघ · और देखें »

रोम

यह लेख इटली की राजधानी एवं प्राचीन नगर 'रोम' के बारे में है। इसी नाम के अन्य नगर संयुक्त राज्य अमरीका में भी है। स्तनधारियों की त्वचा पर पाए जाने वाले कोमल बाल (en:hair) के लिये बाल देखें। इसका पर्यायवाची शब्द रोयाँ या रोआँ (बहुवचन - रोएँ) है। ---- '''रोम''' नगर की स्थिति रोम (Rome) इटली देश की राजधानी है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और रोम · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: स्पेनी भाषा और लातिन भाषा · और देखें »

लातिनी अमरीका

लातिनी अमरीका अथवा लातिन अमेरिका अथवा लैटिन अमेरिका (स्पेनिश: América Latina, पुर्तगाली: América Latina, फ़्रांसीसी: Amérique latine) एक क्षेत्र है महाअमेरिका में जहाँ मुख्य रूप से रोमांस भाषाएँ – ख़ास तौर से स्पेनिश और पुर्तगाली और थोडा फ़्रांसीसी – बोली जाती हैं। उसका क्षेत्रफल लगभग २१,०६९,५०० कि॰मी॰² (७,८८०,००० मील²) है जो पृथ्वी का क़रीब ३.९% हिस्सा है और पृथ्वी का भूमि से १४.1% है। २०१० में उसका आबादी ५.९ करोड़ से अधिक था और उसका संयुक्त गी॰ डी॰ पी॰ ५१.६ खरब अमेरिकी डॉलर था। लातिनी अमरीका का अपेक्षित आर्थिक विकास दर है लगभग ५.७% २०१० के लिए और ४% २०११ के लिए। .

नई!!: स्पेनी भाषा और लातिनी अमरीका · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और संयुक्त राष्ट्र · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: स्पेनी भाषा और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और स्पेन · और देखें »

हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार

हिन्द - यूरोपीय भाषाओं देश बोल रही हूँ. गाढ़े हरे रंग के देश में जो बहुमत भाषा हिन्द - यूरोपीय परिवार हैं, लाइट ग्रीन एक देश वह जिसका आधिकारिक भाषा हिंद- यूरोपीय है, लेकिन अल्पसंख्यकों में है। हिन्द-यूरोपीय (या भारोपीय) भाषा-परिवार संसार का सबसे बड़ा भाषा परिवार (यानी कि सम्बंधित भाषाओं का समूह) हैं। हिन्द-यूरोपीय (या भारोपीय) भाषा परिवार में विश्व की सैंकड़ों भाषाएँ और बोलियाँ सम्मिलित हैं। आधुनिक हिन्द यूरोपीय भाषाओं में से कुछ हैं: हिन्दी, उर्दू, अंग्रेज़ी, फ़्रांसिसी, जर्मन, पुर्तगाली, स्पैनिश, डच, फ़ारसी, बांग्ला, पंजाबी, रूसी, इत्यादि। ये सभी भाषाएँ एक ही आदिम भाषा से निकली है, उसे आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा का नाम दे सकता है। यह संस्कृत से बहुत मिलती-जुलती थी, जैसे कि वह सांस्कृत का ही आदिम रूप हो। .

नई!!: स्पेनी भाषा और हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार · और देखें »

हौण्डुरस

हौन्डुरस मध्य अमेरिका में स्थित देश है। पूर्व में ब्रिटिश हौन्डुरस (अब बेलीज़) से अलग पहचान के लिए इसे स्पेनी हौन्डुरस के नाम से जाना जाता था। देश की सीमा पश्चिम में ग्वाटेमाला, दक्षिण पश्चिम में अल साल्वाडोर, दक्षिणपूर्व में निकारागुआ, दक्षिण में प्रशांत महासागर से फोंसेका की खाड़ी और उत्तर में हॉण्डुरास की खाडी से कैरेबियन सागर से मिलती है। इसकी राजधानी टेगुसिगलपा है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और हौण्डुरस · और देखें »

ईक्वाडोर

ईक्वाडोर, आधिकारिक तौर पर इक्वाडोर गणराज्य (शाब्दिक रूप से, "भूमध्य रेखा का गणराज्य"), दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यह एक दक्षिण अमेरिका में उन दो देशों (अन्य चिली) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील के साथ नहीं मिलती है। देश के हिस्से में मुख्य भूमि के पश्चिम में प्रशांत महासागर में स्थित गालापोगोस द्वीप भी आते हैं। भूमध्य रेखा, जिसके आधार पर देश का नाम रखा गया है, इक्वाडोर को दो भागों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी क्विटो और सबसे बड़ा शहर गुआयाकिल है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और ईक्वाडोर · और देखें »

वेनेज़ुएला

वेनेज़ुएला दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी काराकास है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर मे स्थित एक उश्नकटिबन्धिय प्रदेश है। इसके पूर्व मे गुयेना, दक्षिण मे ब्राजील एंव पश्चिम मे कोलम्बिआ राष्ट्र है। इसकी उत्तरी सीमा २८०० कि॰मी॰ कि है, इसके उत्तर में कैरेबियन द्वीपसमुह एंवम् उत्तर पूर्व मे अंट्लान्टिक महासागर है। वेनेजुएला की इनकम का सोर्स तेल है .

नई!!: स्पेनी भाषा और वेनेज़ुएला · और देखें »

ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है, जिसके उत्तर-पश्चिम में मेक्सिको, दक्षिण पश्चिम में प्रशांत महासागर, उत्तर-पूर्व में बेलीज़, पूर्व में कैरेबियन और दक्षिण पूर्व में होंडुरास और अल साल्वाडोर स्थित है। महज १,१०,००० वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की जनसंख्या करीबन १,४०,००,००० है। इस प्रतिनिधि लोकतंत्रिक देश की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी है। ग्वाटेमाला की समृद्ध जैविकी और अद्वितीय पारिस्थितिकी इसे जैव विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाती है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और ग्वाटेमाला · और देखें »

क्यूबा

क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। हवाना क्यूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। क्यूबा दूसरा सबसे बड़ा शहर सेंटिआगो डे है। क्यूबा गणराज्य में क्यूबा द्वीप, इस्ला दी ला जुवेतुद आदि कई द्वीप समूह शामिल हैं। क्यूबा, कैरेबियाई समूह में सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है, जिसमें 11 लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। वक्त के साथ अलग-अलग जगह से पहुंचे लोगों और उपनिवेश का असर यहां की संस्कृति पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और क्यूबा · और देखें »

कोलम्बिया

कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं। कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहाँ के मूल निवासियों के अलवा पंद्रहवी शताब्दी में आये स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाये गए अफ़्रीकी लोगो की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्परओं वाला देश है। बीसवी सदी में यूरोप और मध्य एशिया के भी लोगों के यहाँ आकर बसने से यहाँ उनकी संस्कृति की भी झलक मिलती है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और कोलम्बिया · और देखें »

कोस्ता रीका

कोस्ता रीका या कोस्टा रिका मध्य अमेरिका में कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित एक देश है। २०वीं शताब्दी के मध्य काल में एक ४४ दिन के भयंकर गृह युद्ध के बाद सन् १९४९ में इस देश ने अपनी सेना समाप्त कर दी और विश्व के उन बहुत कम देशों में से एक हो गया जिसकी अपनी कोई सेना नहीं है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और कोस्ता रीका · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और अफ़्रीका · और देखें »

अफ्रीकी संघ

अफ्रीकी संघ 54 अफ्रीकी देशों का एक संघ है। यह संघ २००१ में स्थापित किया गया था। श्रेणी:अंतरराष्ट्रीय संगठन श्रेणी:अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संगठन श्रेणी:२००१ की स्थापनाएं.

नई!!: स्पेनी भाषा और अफ्रीकी संघ · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: स्पेनी भाषा और अर्जेण्टीना · और देखें »

अल साल्वाडोर

एल साल्वाडोर (स्पैनिश:República de El Salvador) मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश है। ग्वाटेमाला और हॉण्डुरास के बीच इसकी सीमाएं प्रशांत महासागर से मिलती है। यह फोंसेका खाड़ी पर स्थित है, जिस तरह निकारागुआ दक्षिण की ओर मिलती है। 21,000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले इस देश की आबादी लगभग 68 लाख (जुलाई 2008 की जनगणना) है। राजधानी सान साल्वाडोर देश का सबसे महत्वपूर्ण महानगर है। एल साल्वाडोर ने अपनी मुद्रा कोलोन को खत्म कर वर्ष 2001 में अमेरिकी डॉलर को अपना लिया है। देश की एक चौथाई आबादी $ 2 एक दिन से भी कम पर गुजर-बसर करती है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और अल साल्वाडोर · और देखें »

उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता

कनाडा। उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (अंग्रेज़ी: North American Free Trade Agreement या NAFTA; स्पेनी: Tratado de Libre Comercio de América del Norte या TLCAN; फ़्रान्सीसी: Accord de libre-échange nord-américain या ALÉNA) (नाफ़्टा) मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका के बीच हुआ एक व्यापार समझौता है। यह १ जनवरी, १९९४ से प्रभाव में आया। इस समझौते के कारण इन तीनों देशों के बीच माल की ढुलाई पर लगने वाले कर को समाप्त कर दिया गया। इसके अन्तर्गत मुद्राधिकार, पैटेण्ट और ट्रेडमार्क की सुरक्षा का भी प्रावधान है। इसे उत्तर अमेरिकी आर्थिक सहयोग समझौते के द्वारा अद्यतित किया गया, जिसने प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण विनियामकों की स्थापना में सहायता की। इसका और अधिक अद्यतन उत्तर अमेरिकी श्रम सहयोग समझौते के रूप में किया गया, जिसके अन्तर्गत कर्मचारी बेहतर कार्य स्थितियों के लिए लड़ सकते थे। .

नई!!: स्पेनी भाषा और उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता · और देखें »

उरुग्वे

उरुग्वे दक्षिण अमेरिका के दक्षिणीपूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है। देश में रहने वाली करीबन 35 लाख की आबादी में से 11 लाख लोग राजधानी मोंटेवीडियो और उसके महानगरीय क्षेत्र में निवास करते हैं। देश की 88–94% आबादी यूरोपीय अथवा मिश्रित वर्ण के लोग हैं। उरुग्वे की जमीनी सीमा केवल ब्राजील से, उत्तर में रियो ग्रांड दो सूल से मिलती है। इसके पश्चिम में उरुग्वे नदी, दक्षिणपश्चिम में रियो दी ला प्लाता का मुहाना और दक्षिणपूर्व में दक्षिण अंध महासागर स्थित है। उरुग्वे दक्षिण अमेरिका में सूरीनाम के बाद दूसरा सबसे छोटा देश है। उरुग्वे में सबसे पुरानी यूरोपीय कालोनी कोलोनिया डेल स्कारमेंटो की स्थापना पुर्तगाल द्वारा 1680 में की गई थी। मोटेवीडियो की स्थापना स्पेनियो ने 18वीं सदी के शुरुआती दौर में सैन्य गढ़ के रूप में की थी। उरुग्वे ने 1825-1928 के बीच स्पेन, अर्जेन्टीना और ब्राजील के बीच तीन तरफा लड़ाई के बाद स्वतंत्रता हासिल की। यहां संवैधानिक लोकतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राज्य के साथ-साथ सरकार के भी मुखिया होते हैं। उरुग्वे की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर और राज्य सेवा पर आधारित है। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, उरुग्वे लेटिन अमेरिका में (चिली के साथ) सबसे कम भ्रष्ट देश है, जहां की राजनीतिक और कार्य परिस्थितियां महाद्वीप में सबसे ज्यादा खुली है। उरुग्वे उच्च मानव विकास सूचकांक और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से लेटिन अमेरिका के सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश है। .

नई!!: स्पेनी भाषा और उरुग्वे · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्पानी भाषा, स्पैनिश, स्पैनिश भाषा, स्पेनिश, स्पेनिश भाषा, स्पेनी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »