लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्टैटकॉम

सूची स्टैटकॉम

स्टैटिक सिन्क्रोनस कंपन्सेटर या स्टैटकाम (STATCOM) प्रत्यावर्ती धारा वाले वैद्युत शक्ति संप्रेषण निकायों (एलेक्ट्रिक पॉवर ट्रांस्मिशन सिस्टम्स) में उपयोग होने वाली एक पॉवर एलेक्ट्रॉनिक युक्ति है। यह 'लीडिंग' और 'लैगिंग' दोनो तरह के रिएक्टिव पॉवर को ठीक करने (कम्पन्सेसन) के लिये प्रयुक्त होता है। इसके अलावा, यदि इसको किसी शक्ति-स्रोत से शक्ति की आपूर्ति की जाय तो यह एसी शक्ति भी उत्पन्न कर सकता है। यह 'फ्लेक्सिबल एसी ट्रान्समिशन सिस्टम' या फैक्ट्स (FACTS) परिवार की युक्तियों में से प्रमुख युक्ति है। श्रेणी:वैद्युत शक्ति निकाय श्रेणी:उर्जा का रूपान्तरण.

2 संबंधों: एसी, प्रत्यावर्ती धारा

एसी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: स्टैटकॉम और एसी · और देखें »

प्रत्यावर्ती धारा

प्रत्यावर्ती धारा वह धारा है जो किसी विद्युत परिपथ में अपनी दिशा बदलती रहती हैं। इसके विपरीत दिष्ट धारा समय के साथ अपनी दिशा नहीं बदलती। भारत में घरों में प्रयुक्त प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति ५० हर्ट्स होती हैं अर्थात यह एक सेकेण्ड में पचास बार अपनी दिशा बदलती है। वेस्टिंगहाउस का आरम्भिक दिनों का प्रत्यावर्ती धारा निकाय प्रत्यावर्ती धारा या पत्यावर्ती विभव का परिमाण (मैग्निट्यूड) समय के साथ बदलता रहता है और वह शून्य पर पहुंचकर विपरीत चिन्ह का (धनात्मक से ऋणात्मक या इसके उल्टा) भी हो जाता है। विभव या धारा के परिमाण में समय के साथ यह परिवर्तन कई तरह से सम्भव है। उदाहरण के लिये यह साइन-आकार (साइनस्वायडल) हो सकता है, त्रिभुजाकार हो सकता है, वर्गाकार हो सकता है, आदि। इनमें साइन-आकार का विभव या धारा का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है। आजकल दुनिया के लगभग सभी देशों में बिजली का उत्पादन एवं वितरण प्रायः प्रत्यावर्ती धारा के रूप में ही किया जाता है, न कि दिष्ट-धारा (डीसी) के रूप में। इसका प्रमुख कारण है कि एसी का उत्पादन आसान है; इसके परिमाण को बिना कठिनाई के ट्रान्सफार्मर की सहायता से कम या अधिक किया जा सकता है; तरह-तरह की त्रि-फेजी मोटरों की सहायता से इसको यांत्रिक उर्जा में बदला जा सकता है। इसके अलावा श्रव्य आवृत्ति, रेडियो आवृत्ति, दृश्य आवृत्ति आदि भी प्रत्यावर्ती धारा के ही रूप हैं। .

नई!!: स्टैटकॉम और प्रत्यावर्ती धारा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »