लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म)

सूची सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म)

सोने पे सुहागा 1988 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

26 संबंधों: टॉम ऑल्टर, तेज सप्रू, धर्मेन्द्र, निरूपा रॉय, नवीन निश्चल, नूतन, परेश रावल, पिंचू कपूर, पूनम ढिल्लों, भारत, भारत भूषण, रमेश देव, शक्ति कपूर, शुभा खोटे, श्रीदेवी, सत्यजीत, सत्येन्द्र कपूर, हिन्दी, जितेन्द्र, आशा शर्मा, कादर ख़ान, किमी काटकर, अनिल कपूर, अनुपम खेर, असरानी, १९८८

टॉम ऑल्टर

टॉम बीच ऑल्टर (जन्म: २२ जून १९५०,मृत्यु 29 सितंबर 2017) हिन्दी फ़िल्मों और रंग-मंच के अभिनेता थे। वे मूल रूप से अमरीकी थे। २००८ में अन्हें पद्म श्री सम्मान भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया था। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और टॉम ऑल्टर · और देखें »

तेज सप्रू

तेज सप्रू हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। मुख्यत: खलनायक की भूमिका के लिए जाने जाते है। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और तेज सप्रू · और देखें »

धर्मेन्द्र

धर्मेन्द्र (पंजाबी: ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਿਉਲ जन्म: ८ दिसंबर, १९३५) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इनकी पत्नी हेमा मालिनी, पुत्र बॉबी द्योल और सनी द्योल भी फ़िल्मों में काम करते हैं। धर्मेन्द्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद थे। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और धर्मेन्द्र · और देखें »

निरूपा रॉय

निरूपा राय (जन्म: 4 जनवरी, 1931 निधन: 13 अक्टूबर, 2004) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और निरूपा रॉय · और देखें »

नवीन निश्चल

नवीन निश्चल हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और नवीन निश्चल · और देखें »

नूतन

नूतन (४ जून १९३६ - २१ फ़रवरी १९९१), हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। नूतन के सौन्दर्य को मिस इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला थीं। नूतन ने ५० से भी अधिक फ़िल्मों में काम किया और उन्हे बहुत से अन्य पुरस्कारों के अलावा ६ बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला (जो कि अभी तक किसी भी दूसरी अभिनेत्री से अधिक है)। नूतन का जन्म ४ जून १९३६ को एक पढे-लिखे और सभ्रांत परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती शोभना सामर्थ और पिता का नाम श्री कुमारसेन सामर्थ था। नूतन ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत १९५० में की थी जब वह स्कूल में ही पढ़ती थीं। ११ अक्तुबर १९५९ को नूतन ने लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से विवाह कर लिया। नूतन के पुत्र मोहनीश बहल भी हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय करते हैं। नूतन की बहन तनुजा और भतीजी काजोल भी हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शामिल हैं। नूतन के अभिनय को हिन्दी फ़िल्म उद्दोग के सभी बडे नामों ने सराहा है और वह आज भी बहुत सी अदाकाराओं का आदर्श बनी हुई हैं। नूतन का देहांत फरवरी १९९१ को कैंसर के कारण हुआ। जिन फ़िल्मों के लिये नूतन को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले, उनकी सूची इस प्रकार है.

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और नूतन · और देखें »

परेश रावल

परेश रावल (जन्म: 30 मई, 1950) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यह 1994 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए से सम्मानित हुए। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह केतन मेहता की फ़िल्म सरदार में स्वतंत्रता सेनानी वलभभाई पटेल की मुख्य किरदार में नजर आए थे। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और परेश रावल · और देखें »

पिंचू कपूर

पिंचू कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और पिंचू कपूर · और देखें »

पूनम ढिल्लों

पूनम ढिल्लों हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। ये मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और पूनम ढिल्लों · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और भारत · और देखें »

भारत भूषण

भारत भूषण हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और भारत भूषण · और देखें »

रमेश देव

रमेश देव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और रमेश देव · और देखें »

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। शक्ति कपूर का जन्म ३ सितंम्बर १९५२ को पंजाबी परिवार में हुआ था। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और शक्ति कपूर · और देखें »

शुभा खोटे

शुभा खोटे हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और शुभा खोटे · और देखें »

श्रीदेवी

श्रीदेवी (जन्म: श्री अम्मा येंजर अय्यपन; १३ अगस्त १९६३ – २४ फरवरी २०१८) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था। भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। १९८० और १९९० के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाली अभिनेत्रयों में शामिल थीं, और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री माना जाता है। २०१३ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। १९७५ की फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। अपनी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश १९७८ की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान १९८३ की फिल्म हिम्मतवाला से मिली। सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं। २४ फरवरी २०१८ को दुबई में उनका निधन हुआ। अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और श्रीदेवी · और देखें »

सत्यजीत

सत्यजीत पांचाल नरेश द्रुपद का पुत्र और, धृष्टद्युम्न और द्रौपदी का भाई था। इसके अतिरिक्त उसके अन्य भाई थे, उत्तमानुज और युद्धमन्यु और शिखंडी। महाभारत के युद्ध में वह पाण्डव सेना की ओर से लडा।सत्यजीत का वध द्रोणाचार्य के हाथों हुआ था। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और सत्यजीत · और देखें »

सत्येन्द्र कपूर

सत्येन्द्र कपूर (या सत्येन कप्पू;  १९३१ – २७ अक्टूबर २००७) हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और सत्येन्द्र कपूर · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और हिन्दी · और देखें »

जितेन्द्र

जितेन्द्र (जन्म: 7 अप्रैल, 1942) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और जितेन्द्र · और देखें »

आशा शर्मा

आशा शर्मा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और आशा शर्मा · और देखें »

कादर ख़ान

कादर ख़ान एक हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता होने के साथ साथ एक फ़िल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने अबतक 300 से अधिक फ़िल्मो में काम किया है। उनकी पहली फ़िल्म दाग (1973) थी जिसमे उन्होंने अभियोगपक्ष के वकील की भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इस्माइल यूसुफ कॉलेज से की पूरी की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और कादर ख़ान · और देखें »

किमी काटकर

किमी काटकर १९८० के दशक की एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और किमी काटकर · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और अनिल कपूर · और देखें »

अनुपम खेर

अनुपम खेर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह किरन खेर के पति हैं। 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और अनुपम खेर · और देखें »

असरानी

असरानी एक हिन्दी फिल्म हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और असरानी · और देखें »

१९८८

1988 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: सोने पे सुहागा (१९८८ फ़िल्म) और १९८८ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सोने पे सुहागा (1988 फ़िल्म), सोने पे सुहागा, १९८८ फ़िल्म

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »