लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत)

सूची सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत)

सोनी एंटरटेनमैंट टेलीविजन भारत का एक लोकप्रिय टेलीविजन चैनल है जो अक्टूबर 1995 में प्रदर्शित हुआ था और यह मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जो पहले सेट इंडिया प्रा° लि° के नाम से जानी जाती थी) के अधिकार नियंत्रण में है। .

18 संबंधों: टाटा स्काई, एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी, बिग टीवी, भारत, महाराष्ट्र, मुम्बई, सन डायरेक्ट डीटीएच, सब टीवी, सिंगापुर, संयुक्त राज्य, स्टार प्लस, सेटमैक्स, हाई डेफिनेशन टेलीविजन, ज़ी टीवी, वीडियोकोन डी2एच, कलर्स (टीवी चैनल), कोलकाता

टाटा स्काई

Tata Sky dish antenna unit टाटा स्काई, भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है। टाटा स्काई एमपीईजी-२ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह इनसेट-४ऐ (INSAT-4A) द्वारा 83.0° ई पर संचारण करता है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और टाटा स्काई · और देखें »

एयरटेल डिजिटल टीवी

एयरटेल डिजिटल टीवी भारत की टेलीवीजन कंपनी है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और एयरटेल डिजिटल टीवी · और देखें »

डिश टीवी

डिश टीवी भारत की पहली डीटीएच मनोरंजन सेवा है। इस पर डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), पे-पर-वियु आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह एमपेग-2 डिजिटल संपीड़न तकनीक की मदद से कर एनएसएस-6 उपग्रह के द्वारा अपनी सेवाएं संचारित करता है। 2011 में "भारत फॉर्च्यून 500" द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े मीडिया कंपनियों की सूची में डिश टी० वी० इंडिया लिमिटेड को #437 और # 5 स्थान मिला था। एस्सेल समूह द्वारा प्रारम्भ की गई इस उपग्रह प्रसारण सेवा के उपभोगता भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अलावा दक्षिण-पूर्वी एशिया में भी हैं | वर्तमान में डिश टीवी के पास २८५ से भी ज़्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनल्स और २५ रेडियो चैनल्स हैं | .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और डिश टीवी · और देखें »

बिग टीवी

बिग टीवी बिग टीवी या रिलाइंस बिग टीवी भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है| बिग टीवी एमपीईजी-४ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है | यह एमईऐएसऐटी-४ (MEASAT-4) द्वारा 91.5° ई पर संचारण करता है| यह भारत की पांचवीं डीटीएच सेवा है | .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और बिग टीवी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और भारत · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और मुम्बई · और देखें »

सन डायरेक्ट डीटीएच

सन टीवी डीटीएच का प्रतीक सन डायरेक्ट डीटीएच भारत की टेलीवीजन कंपनी है।सन डायरेक्ट भारत का डीटीएच सेवा प्रदाता भी है। सन डायरेक्ट के लगभग ५ मिलियन सबस्क्राइबर हैं। यह एच डी चैनल भी उपलब्ध करवाती है। सन डायरेक्ट लगभग २६६ चैनल और सेवाऐं उपलब्ध करवाता है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और सन डायरेक्ट डीटीएच · और देखें »

सब टीवी

सब टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1999 में श्री अधिकारी ब्रदर्स ने एक सामान्य मनोरंजक चैनल के रूप में की। 2003 में यह चैनल हास्य केन्द्रित हो गया। मार्च 2005 में सब टी वी को सोनी टी वी ने ग्रहण कर लिया और युवा केन्द्रित हो गया। जून 2008 में चैनल ने फिर से हास्य केन्द्रित होने की घोषणा की। यह एक हास्य पूर्ण टी वी चैनल है। यह सोनी का एक नया चेनल है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और सब टीवी · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और सिंगापुर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और स्टार प्लस · और देखें »

सेटमैक्स

सेटमैक्स एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक फिल्म चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और सेटमैक्स · और देखें »

हाई डेफिनेशन टेलीविजन

होम थियेटर में प्रोजेक्शन फटल, जिसमें एक हाई-डेफ़िनेशन चित्र प्रदर्शित है। हाई डेफिनेशन टेलीविजन या उच्च-विभेदन टेलीविजन (लघुरूप:एच.डी.टी.वी.) एक डिजिटल टेलीविजन प्रसारण प्रणाली होती है। इसका रिज़ॉल्यूशन अन्य परंपरागत टेलीविजन प्रणालियों (जैसे स्टैन्डर्ड डेफ़िनेशन टीवी या मानक-विभेदन टेलीविजन या एस.डी.टी.वी) से कहीं अधिक होता है। एचडीटीवी डिजिटली प्रसारित भी होता है, जबकि आरंभिक प्रयोग एनालॉग प्रसारित हुआ करते थे। आज इसके लिए डिजिटल संकेत ही प्रयोग किये जाते हैं, जिसमें डिजिटल वीडियो संपीड़न के कारण कमतर तरंगदैर्घ्य वांछित होता है। हाई डेफ़िनिशन में कम से कम ७२० लाइनें होती हैं और 7.77.600 पिक्सल या इससे भी अधिक २० लाख पिक्सल, यानी चित्रबिंदु होते हैं। अधिक बिंदुओं का मतलब है और अधिक साफ और बारीक़ तस्वीर.

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और हाई डेफिनेशन टेलीविजन · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और ज़ी टीवी · और देखें »

वीडियोकोन डी2एच

वीडियोकोन डी2एच भारत का डीटीएच सेवा प्रदाता है। यह ST 2 सेटेलाइट द्वारा एमपीईजी-४ टैकनौेलौजी का उपयोग करके लगभग ३९५ चैनल्स और ५ रेडियो चैनल्स का संचारण करता है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और वीडियोकोन डी2एच · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) और कोलकाता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सोनी एंटरटेनमैंट टेलीविजन (भारत), सोनी एंटरटेनमेंट चैनल (भारत), सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न, सोनी टीवी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »