6 संबंधों: झारखण्ड, मकर संक्रान्ति, सुवर्णरेखा नदी, जमशेदपुर, विमानक्षेत्र, खड़कई नदी।
झारखण्ड
झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.
नई!!: सोनारी जमशेदपुर और झारखण्ड · और देखें »
मकर संक्रान्ति
मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। एक दिन का अंतर लौंद वर्ष के ३६६ दिन का होने ही वजह से होता है | मकर संक्रान्ति उत्तरायण से भिन्न है। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं, यह भ्रान्ति गलत है कि उत्तरायण भी इसी दिन होता है । उत्तरायण का प्रारंभ २१ या २२ दिसम्बर को होता है | लगभग १८०० वर्ष पूर्व यह स्थिति उत्तरायण की स्थिति के साथ ही होती थी, संभव है की इसी वजह से इसको व उत्तरायण को कुछ स्थानों पर एक ही समझा जाता है | तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। .
नई!!: सोनारी जमशेदपुर और मकर संक्रान्ति · और देखें »
सुवर्णरेखा नदी
सुवर्णरेखा या स्वर्णरेखा भारत के झारखंड प्रदेश में बहने वाली एक पहाड़ी नदी है। यह राँची नगर से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित नगड़ी गाँव में रानी चुआं नामक स्थान से निकलती है और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ती हुई मुख्य पठार को छोड़कर प्रपात के रूप में गिरती है। इस प्रपात (झरना) को हुन्डरु जलप्रपात (hundrughagh) कहते हैं। प्रपात के रूप में गिरने के बाद नदी का बहाव पूर्व की ओर हो जाता है और मानभूम जिले के तीन संगम बिंदुओं के आगे यह दक्षिण पूर्व की ओर मुड़कर सिंहभूम में बहती हुई उत्तर पश्चिम से मिदनापुर जिले में प्रविष्टि होती है। इस जिले के पश्चिमी भूभाग के जंगलों में बहती हुई बालेश्वर जिले में पहुँचती है। यह पूर्व पश्चिम की ओर टेढ़ी-मेढ़ी बहती हुई बालेश्वर नामक स्थान पर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की कुल लंबाई 474 किलोमीटर है और लगभग 28928 वर्ग किलोमीटर का जल निकास इसके द्वारा होता है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ काँची एवं कर्कारी हैं। भारत का प्रसिद्ध एवं पहला लोहे तथा इस्पात का कारखाना इसके किनारे स्थापित हुआ। कारखाने के संस्थापक जमशेद जी टाटा के नाम पर बसा यहाँ का नगर जमशेदपुर या टाटानगर कहा जाता है। अपने मुहाने से ऊपर की ओर यह 16 मील तक देशी नावों के लिए नौगम्य (navigable) है। श्रेणी:भारत की नदियाँ श्रेणी:झारखंड.
नई!!: सोनारी जमशेदपुर और सुवर्णरेखा नदी · और देखें »
जमशेदपुर
जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साकची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण यहाँ पहला रेलवे-स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिसे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खड़कई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया। जमशेदपुर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, इत्यादि यहाँ कार्यरत है। .
नई!!: सोनारी जमशेदपुर और जमशेदपुर · और देखें »
विमानक्षेत्र
दक्षिण कोरिया के इंचेयन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र की टर्मिनल बिल्डिंग। यह एक बडआ विमानक्षेत्र माना जाता है। मेक्सिको का मेक्सिको सिटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र का टर्मिनल-२। यह दक्षिण अमरीका का सबसे बडआ विमानक्षेत्र है सुवर्णभूमि विमानक्षेत्र, बैंगकाक, का यात्री टर्मिनल, थाईलैंड बार्रा विमानक्षेत्र, स्कॉटलैंड विमानक्षेत्र, जो कि तटीय उड़ानपट्टी का प्रयोग रिगणित या अनुसूचित उड़ानों के लिए करता है। पारापारौमु विमानक्षेत्र, एक छोटा विमानक्षेत्र जेटब्लू एयरवेज़ का विमान चिबाओ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, सैन्टियागो, डोमिनिकन गणराज्य में विमानक्षेत्र या हवाई अड्डा वह स्थान होता है, जहां कोई भी वायु वाहन, जैसे वायुयान (ऐरोप्लेन), हैलीकॉप्टर, इत्यादि उड़ान भरते और उतरते हैं। विमानों को यहां भंडारण भी किया जा सकता है। एक विमानक्षेत्र में कम से कम एक उड़ान पट्टी अवश्य होती है, एक हैलीपैड और टर्मिनल इमारत भी होती हैं। इनके अलावा हैंगर भी हो सकते हैं। .
नई!!: सोनारी जमशेदपुर और विमानक्षेत्र · और देखें »
खड़कई नदी
खड़कई नदी झारखंड के दक्षिण पश्चिम हिस्से में बहने वाली एक पहाड़ी नदी है। .
नई!!: सोनारी जमशेदपुर और खड़कई नदी · और देखें »