लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोदरमानलान्द लैन

सूची सोदरमानलान्द लैन

सोदरमानलान्द लैन (स्वीडी: Södermanlands län, अंग्रेज़ी: Södermanland) स्वीडन का एक लैन है। 'लैन' स्वीडन का उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है, जिसे कभी-कभी 'काउंटी' भी कहते हैं।, Ulf Johansson, Penguin, 2011, ISBN 978-0-7566-8332-0, Statistics Sweden, Accessed: 02 दिसम्बर 2012 .

5 संबंधों: स्वीडन, स्वीडन की काउंटियाँ, स्वीडिश भाषा, काउण्टी, अंग्रेज़ी भाषा

स्वीडन

स्वीडन (स्वीडिश: Konungariket Sverige कूनुङारीकेत् स्वेरिये) यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है। .

नई!!: सोदरमानलान्द लैन और स्वीडन · और देखें »

स्वीडन की काउंटियाँ

स्वीडन की काउंटियाँ स्वीडन की काउंटियाँ स्वीडन के सबसे ऊंचे स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं। इन्हें स्वीडी भाषा में 'लैन' (स्वीडी: län) कहा जाता है। वर्तमान में स्वीडन 21 काउंटियों में बाँटा गया है। इन्हें सन् 1634 में स्थापित किया गया था। उस से पहले स्वीडन कुछ प्रान्तों में विभाजित था जिन्हें तब रद्द कर दिया गया।, Leif Schack-Nielsen, pp.

नई!!: सोदरमानलान्द लैन और स्वीडन की काउंटियाँ · और देखें »

स्वीडिश भाषा

स्वीडिश, मुख्य रूप से स्वीडन और फ़िनलैण्ड के कुछ हिस्सों में 90 लाख लोगो द्वारा स्वाभाविक रूप से बोली जाने वाली एक उत्तर जर्मन भाषा है। श्रेणी:जर्मैनी भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं.

नई!!: सोदरमानलान्द लैन और स्वीडिश भाषा · और देखें »

काउण्टी

इंग्लैण्ड की काउंटियाँ (ज़िले) काउंटी (अंग्रेज़ी: County) कई अंग्रेज़ी-भाषी देशों समेत विश्व का बहुत से देशों के एक प्रशासनिक विभाग को कहते हैं जो लगभग ज़िले के बराबर होते हैं। ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यू ज़ीलैंड, लाइबेरिया, नोर्वे, स्वीडन और कुछ अन्य देशों में काउंटियाँ एक अहम प्रशासनिक विभाग हैं। चीन जैसे भी कुछ देश हैं जिनमें स्थानीय भाषा में तो ज़िलों को कुछ और कहा जाता है लेकिन अंग्रेज़ी-अनुवाद में इन्हें काउंटी कहते हैं। चीन में ज़िलों का चीनी नाम 'शिअन' (县 या 縣, xiàn) है लेकिन इन्हें अंग्रेज़ी में 'काउंटी' कहते हैं। .

नई!!: सोदरमानलान्द लैन और काउण्टी · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सोदरमानलान्द लैन और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सोदरमानलान्द काउंटी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »