लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सॉफ्टकॅम

सूची सॉफ्टकॅम

सॉफ्टकॅम एक सॉफ्टवेयर आधारित कैमरा है। यह एक कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर होता है जो कि एक सामान्य वेबकॅम का विकल्प नहीं है अपितु एक सॉफ्टवेयर है जो कि BMP, GIF, AVI, WAV तथा अन्य मीडिया फाइलों को वीडियो काँफ्रेसिंग ऍप्लिकेशनों जैसे कि ऍमऍसऍन मैसेंजर, नेटमीटिंग आदि में में स्ट्रीम या ब्रॉडकास्ट करने की सुविधा देता है। कुछ सॉफ्टवेयर सॉफ्टकॅम प्रयोक्ता को वीडियो में ग्राफिक्स तथा प्रभाव लागू करने की सुविधा भी देते हैं। वास्तव में, सॉफ्टकॅम सॉफ्टवेयर प्रयोक्ता को मीडिया फाइलें इस तरह प्रोजैक्ट करने की सुविधा देते हैं जैसे कि वे वेबकैम पर लाइव हों। सॉफ्टकॅम से अभिप्राय CAM ऍमुलेटर सॉफ्टवेयर भी हो सकता है। .

2 संबंधों: सॉफ्टवेयर, कैमरा

सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर विज्ञान में एक सॉफ्टवेयर सार्थक क्रमादेशों और ज़रूरी सूचनाओं का एक ऐसा तंत्र है जो कंप्यूटर के यन्त्रांश और दूसरे सॉफ्टवेयरों को आदेश देकर क्रमादेशक का मनचाहा काम करता है। व्यावहारिक तौर पर अगर कंप्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ्टवेर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं। यह वास्तविक पदार्थ है। इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है। ये वे सूचनाएं, आदेश अथवा तरीके हैं जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है। कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवं उनपर आधारित होते हैं। .

नई!!: सॉफ्टकॅम और सॉफ्टवेयर · और देखें »

कैमरा

कोई भी आधुनिक, एक ताल (लेंस) वाला, प्रतिबिम्ब (रिफ्लेक्स) कैमरा बायें से दायें: '''एग्फा''' का बक्सानुमा कैमरा; पोलरायड लैण्ड कैमरा; याशिका ३५ मिमी एस एल आर कैमरा एक प्रकाशीय युक्ति है जिसकी सहायता से कोई स्थिर छवि (फोटोग्राफ) या चलचित्र (मूवी या विडियो) खींचा जा सकता है। चलचित्र वस्तुतः किसी परिवर्तनशील या चलायमान वस्तु के बहुत छोटे समयान्तरालों पर खींची गयी बहुत से छवियों का एक क्रमिक समूह होता है। कैमरा शब्द लैटिन के कैमरा ऑब्स्क्योरा से आया है जिसका अर्थ अंधेरा कक्ष होता है। ध्यान रखने योग्य है कि सबसे पहले फोटो लेने के लिये एक पूरे कमरे का प्रयोग होता था, जो अंधकारमय होता था। .

नई!!: सॉफ्टकॅम और कैमरा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सॉफ्टकैम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »