लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सैम नील

सूची सैम नील

सेम नील (अंग्रेजी:Sam Neill) जन्म १४ सितम्बर १९४७ एक न्यूज़ीलैंड के फ़िल्म अभिनेता तथा टेलीविज़न अभिनेता है। इन्होंने जुरासिक पार्क III, Fangoria, January 11, 2015.

8 संबंधों: न्यूज़ीलैण्ड, फ़िल्म, यूनाइटेड किंगडम, जुरासिक पार्क (फिल्म), जुरासिक पार्क III, अभिनेता, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तरी आयरलैंड

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: सैम नील और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: सैम नील और फ़िल्म · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: सैम नील और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

जुरासिक पार्क (फिल्म)

जुरासिक पार्क स्‍टीवेन स्‍पीलबर्ग द्वारा 1993 में निर्देशित अमेरीका की विज्ञान-फंतासी, रोमांचक फिल्‍म है और यह माइकल क्रिस्‍टन द्वारा लिखित इसी नाम के उपन्‍यास पर आधारित है। इसमें सैम नील, लॉरा डेर्न, जेफ गोल्‍डब्‍लम और रिचर्ड एटनबर्ग जैसे सितारे हैं। यह फिल्‍म मध्‍य अमेरिकी प्रशांत तट में कोस्‍टा रिका के निकट परिकल्‍पनात्‍मक इस्‍ला न्‍युबुलर पर केंद्रित है, जहां एक एक अरबपति परोपकारी व्‍यक्ति और आनुवंशिकी संबंधी वैज्ञानिकों की एक लघु टीम ने क्‍लोन किए गए डायनासोरों के मनोरंजन उद्यान को निर्मित किया है। क्रिस्‍टन की किताब के प्रकाशित होने के पूर्व, वार्नर ब्रदर्स, कोलंबिया ट्रिस्‍टार, 20 सेंचुरी फॉक्‍स और यूनिवर्सल जैसे स्‍टूडियो ने पहले से ही फिल्‍म के अधिकारों को प्राप्‍त करने के लिए बोली लगाना प्रारंभ कर दिया था। यूनिवर्सल स्‍टूडियोज के समर्थन के साथ, स्‍पिलबर्ग ने 1990 में प्रकाशन से पहले अधिकारों को ग्रहण किया और क्रिस्‍टन को अतिरिक्‍त 500,000 डॉलर पर उपन्‍यास को फिल्‍मांकन के लिए रूपांतरित करने हेतु बहाल किया गया। डेविड कोप ने अंतिम प्रारूप लिखा जिसने उपन्‍यास के अधिकांश विवरण और हिंसा को छोड़ दिया गया था और पात्रों के सम्बन्ध में भी काफी बदलाव किये गए थे। जुरासिक पार्क को कंप्‍यूटर-उत्‍पादित काल्पनिक चित्रों के उपयोग में मील के पत्‍थर के रूप में माना जाता है और इसने आलोचकों से अत्‍यंत सकारात्मक समीक्षाओ को प्राप्‍त किया। फिल्‍म के रिलीज होने के दौरान, इसने विश्‍व स्‍तर पर $914 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की और उस समय तक रिलीज की गई फिल्मों की में सर्वाधिक सफल फिल्‍म बन गई (इसने ई.टी. द एक्‍सट्रा – टेरेस्‍ट्रियल को पीछे छोड़ दिया और 4 साल बाद टाइटेनिक ने इसे पछाड़ दिया) और यह वर्तमान में 16 वीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म (मुद्रास्‍फीति को ध्‍यान में रखते हुए, यह उत्तरी अमेरिका में 18वीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्‍म है) फीचर फिल्‍म है। यह एनबीसीयूनिवर्सल और स्‍टीवन स्‍पीलबर्ग के लिए यह आर्थिक रूप से सर्वाधिक सफल फिल्‍म रही है। इसने सर्वश्रेष्‍ठ ध्‍वनि मिश्रण, सर्वश्रेष्‍ठ ध्‍वनि संपादन और सर्वश्रेष्‍ठ विजुअल प्रभावों के लिए एकेडमी पुरस्‍कारों को जीता। .

नई!!: सैम नील और जुरासिक पार्क (फिल्म) · और देखें »

जुरासिक पार्क III

जुरासिक पार्क III (Jurassic Park III) 2001 में में बनी अमरिकी विज्ञान पर आधारित थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन स्टिवन स्पिलबर्ग द्वारा किया गया है। यह द लॉस्ट वर्ल्ड: जुरासिक पार्क का अगला भाग है। .

नई!!: सैम नील और जुरासिक पार्क III · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: सैम नील और अभिनेता · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सैम नील और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तरी आयरलैंड

उत्तरी आयरलैंड (अंग्रेज़ी: Northern Ireland उच्चारणः नॉर्द़र्न् आयर्लैंड; आयरिश: Tuaisceart Éireann) संयुक्त राजशाही का एक संघटक देश है। .

नई!!: सैम नील और उत्तरी आयरलैंड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »