लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सैनिक मनोविज्ञान

सूची सैनिक मनोविज्ञान

सैनिक अभियानों के लिये आवश्यक मित्र या शत्रु के सशस्त्र बलों के व्यवहार का अध्ययन, समझ और अनुमान लगाने के प्रयुक्त मनोविज्ञान को सैन्य मनोविज्ञान या सैनिक मनोविज्ञान (Military psychology) कहते हैं। सैनिक मनोविज्ञान का उपयोग सेना के लोगों को परामर्श देने, उनके तनाव एवं श्रांति (थकान) को कम करने तथा सैन्य अभियानों के कारण आये मानसिक अभिघात (trauma) की चिकित्सा के लिये भी किया जाता है। सैन्य-मनोविज्ञान, एक सैनिक के संपूर्ण क्रियाकलाप का वैज्ञानिक पद्धति से अध्ययन करता है। वह सैनिक के उत्साह, साहस, अनुशासन, भय, नेतृत्व आदि के विषय में मनोवैज्ञानिक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। आधुनिक युद्धों का प्रमुख उद्देश्य शुत्र को अपनी नीतियों मानने के लिए तथा आत्मसमर्पण करने के लिये विवश करना होता है। क्योंकि आधुनिक युद्धों की सफलता केवल सैनिक कार्यवाहियों पर ही निर्भर नहीं होती, बल्कि उसमें मनोवैज्ञानिक तत्वों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। मनोवैज्ञानिक उपायों का उपयोग कर शत्रु के मनोबल को तोड़ दिया जाता है। सैन्य कार्यवाही केवल युद्धकाल तक ही सीमित होती हैं, जबकि मनोवैज्ञानिक युद्ध शांतिकाल में भी चलती रहती है। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान मानसिक तनाव की स्थिति में युद्धभूमि से पलायन कर रहे सैनिकों के मनोबल को पुनः स्थापित करने के लिये सैन्य मनोविज्ञान का उपयोग किया गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान् सैनिकों के व्यक्तित्व परीक्षण एवम् अभिरूचि परीक्षण में सैन्य मनोविज्ञान की अहम् भूमिका रही थी। स्पष्ट है कि युद्ध और मनोविज्ञान का आपस में गहरा संबंध है और उन्हें अलग किया जाना संभव नहीं। आधुनिक सेना की रचना को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक प्रतीत होता है कि विभिन्न शाखाओं के संचालन हेतू अत्यधिक ज्ञान एवम् कुशलता की आवश्यकता है। महर्षि शुक्राचार्य ने शुक्रनीति के अंतर्गत मनोवैज्ञानिक युद्ध के रूपों का उल्लेख किया है, यथा - .

11 संबंधों: तनाव, द्वितीय विश्वयुद्ध, परामर्श, पहला विश्व युद्ध, मनोबल, मनोविज्ञान, मनोवैज्ञानिक युद्ध, शुक्रनीति, शुक्राचार्य, सैन्य अभियान, व्यक्तित्व परीक्षण

तनाव

;आयुर्विज्ञान.

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और तनाव · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

परामर्श

किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत समस्याओं एवं कठिनाइयों को दूर करने के लिये दी जाने वाली सहायता, सलाह और मार्गदर्शन, परामर्श (Counseling) कहलाता है। परामर्श देने वाले व्यक्ति को परामर्शदाता (काउन्सलर) कहते हैं। निर्देशन (गाइडेंस) के अन्तर्गत परामर्श एक आयोजित विशिष्ट सेवा है। यह एक सहयाेगी प्रक्रिया है। इसमें परामर्शदाता साक्षात्कार एवं प्रेक्षण के माध्यम से सेवार्थी के निकट जाता है उसे उसकी शक्ति व सीमाओं के बारे में उसे सही बोध कराता है। सभी समाजों में परामर्श देने और परामर्श प्राप्त करने की परम्परा पायी जाती है। चाहे दो विकल्पों में एक चयन की समस्या हो, किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति हो, अथवा मानसिक तनाव हो, परामर्श आवश्यक और अपरिहार्य हो जाता है। परामर्श में कम से कम दो व्यक्तियों की लिप्तता अवश्य होती है, एक परामर्शक या परामर्श दाता और दूसरा परामर्श प्राप्त करने वाला। व्यक्ति अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श चाहता है। व्यक्तिगत समस्या शारीरिक, मानसिक, व्यवसाय सम्बन्धी तथा समाज सम्बन्धी हो सकती है जिसके लिए उसे परामर्शक की आवश्यकता होती है। परामर्श मूलतः पारस्परिक होता है। इसका आधार परम्परा विश्वास है। व्यक्ति परामर्श उसी से लेता है जिसमें उसका विश्वास होता है और यदि परामर्शक सच्चा, ईमानदार और सन्निष्ठ है तो वह उसी व्यक्ति को परामर्श देता है जिसे वह समझता है कि वह परामर्श को स्वीकार करेगा और यथा सम्भव इसका पालन करेगा। व्यावसायिक निर्देशन (प्रोफेशनल गाइडेंस) के क्षेत्र में प्रमुख योगदान करने वाले विख्यात लेखक ई॰ डब्ल्यू॰ मायस ने लिखा है कि परामर्श देना एक महान कला है इस प्रकार परामर्शक को बहुत ही सावधानी तथा सतर्कता से परामर्श देना चाहिए। परामर्शक को अनुभवी, सुधी, सजग और परिपक्व होना चाहिए जिसका लाभ प्रत्याशी को मिल सके। समाज-गठन के आरम्भिक दिनों में परामर्श न तो व्यवस्थित था और न वैज्ञानिक। इसकी कोई प्रक्रिया नहीं थी। इसका कोई स्वरूप भी नहीं था। परामर्शक परामर्श देने के पूर्व किसी प्रकार की तैयारी भी नहीं करता था और न किसी निश्चित लक्ष्य को ध्यान में रख कर परामर्शेच्छु परामर्श की आकांक्षा करता था। समय के अनुसार परामर्श का स्वरूप भी बदलता गया। जिस प्रकार से विभिन्न शास्त्रों एवं विज्ञानों, में नवीन अवधारणा, प्रक्रिया तथा व्यवस्था का समावेश हुआ उसी प्रकार परामर्श भी उससे अछूता नहीं रहा है। हैरमिन के अनुसार- परामर्श मनोपचारात्मक सम्बन्ध है जिसमें एक प्रार्थी एक सलाहकार से प्रत्यक्ष सहायता प्राप्त करता है या नकारात्मक भावनाओं को कम करने का अवसर और व्यक्तित्व में सकारात्मक वृद्धि के लिये मार्ग प्रशस्त होता है। मायर्स ने लिखा है- परामर्श से अभिप्राय दो व्यक्तियों के बीच सम्बन्ध है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को एक विशेष प्रकार की सहायता करता है। विलि एवं एण्ड्र ने कहा कि परामर्श पारस्परिक रूप से सीखने की प्रक्रिया है। इसमें दो व्यक्ति सम्मिलित होते है सहायता प्राप्त करने वाला और दूसरा प्रशिक्षित व्यक्ति जो प्रथम व्यक्ति की सहायता इस प्रकार करता है कि उसका अधिकतम विकास हो सकें। ब्रीवर ने परामर्श को बातचीत करना, विचार-विमर्श करना तथा मित्रतापूर्वक वार्तालाप करना बताया है। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और परामर्श · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

मनोबल

मनोबल या 'हौसला' (Morale या esprit de corps) का अर्थ है - किसी समूह के सदस्यों की उस संगठन या उसके लक्ष्य के प्रति आस्था की दृढता। मनोबल सीधे कार्य–निष्पादन को प्रभावित करता है। व्यक्ति चाहे स्वतन्त्र रूप से कार्य करे या संगठन में रहकर सामूहिक प्रयास करे, मनोबल एक निर्णायक भूमिका निभानेवाला तत्व सिद्ध होता है। मनोबल व्यक्ति की आंतरिक मानसिक शक्ति तथा आत्मविश्वास का पर्याय है। मनोबल का शब्दकोषीय अर्थ है – 'किसी विशिष्ट समय में व्यक्ति या समूह द्वारा प्रदर्शित आत्मविश्वास, उत्साह तथा दृढ़ता इत्यादि की मात्रा।' .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और मनोबल · और देखें »

मनोविज्ञान

मनोविज्ञान (Psychology) वह शैक्षिक व अनुप्रयोगात्मक विद्या है जो प्राणी (मनुष्य, पशु आदि) के मानसिक प्रक्रियाओं (mental processes), अनुभवों तथा व्यक्त व अव्यक्त दाेनाें प्रकार के व्यवहाराें का एक क्रमबद्ध तथा वैज्ञानिक अध्ययन करती है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि मनोविज्ञान एक ऐसा विज्ञान है जो क्रमबद्ध रूप से (systematically) प्रेक्षणीय व्यवहार (observable behaviour) का अध्ययन करता है तथा प्राणी के भीतर के मानसिक एवं दैहिक प्रक्रियाओं जैसे - चिन्तन, भाव आदि तथा वातावरण की घटनाओं के साथ उनका संबंध जोड़कर अध्ययन करता है। इस परिप्रेक्ष्य में मनोविज्ञान को व्यवहार एवं मानसिक प्रक्रियाओं के अध्ययन का विज्ञान कहा गया है। 'व्यवहार' में मानव व्यवहार तथा पशु व्यवहार दोनों ही सम्मिलित होते हैं। मानसिक प्रक्रियाओं के अन्तर्गत संवेदन (Sensation), अवधान (attention), प्रत्यक्षण (Perception), सीखना (अधिगम), स्मृति, चिन्तन आदि आते हैं। मनोविज्ञान अनुभव का विज्ञान है, इसका उद्देश्य चेतनावस्था की प्रक्रिया के तत्त्वों का विश्लेषण, उनके परस्पर संबंधों का स्वरूप तथा उन्हें निर्धारित करनेवाले नियमों का पता लगाना है। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और मनोविज्ञान · और देखें »

मनोवैज्ञानिक युद्ध

अफगानिस्तान में तालिबान-विरोधी भावना उत्पन्न करने के लिये अमेरिका द्वारा प्रसारित एक पत्रक दक्षिण वियतनाम में प्रसारित एक पत्रक मनोवैज्ञानिक युद्ध (Psychological warfare (PSYWAR)) आधुनिक मनोवैज्ञानिक आपरेशनों के मूल हथियार हैं। इन्हें अन्य नामों (Psy Ops, Political Warfare, “Hearts and Minds,” and Propaganda आदि) से भी जाना जाता है। मनोवैज्ञानिक युद्ध के अन्तर्गत बहुत सी तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। ये तकनीकें लक्षित जनसमुदाय के मूल्य तंत्र (value systems), विश्वासों (belief systems), आवेगों (emotions), वाहकों (motives), तर्क-वितर्क (reasoning) एवं व्यवहार आदि को प्रभावित करने के उद्देश्य से की जातीं हैं। मनोवैज्ञानिक युद्ध के लक्ष्य सरकारें, संगठन, समूह या व्यक्ति हो सकते हैं। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और मनोवैज्ञानिक युद्ध · और देखें »

शुक्रनीति

शुक्रनीति एक प्रसिद्ध नीतिग्रन्थ है। इसकी रचना करने वाले शुक्र का नाम महाभारत में 'शुक्राचार्य' के रूप में मिलता है। शुक्रनीति के रचनाकार और उनके काल के बारे में कुछ भी पता नहीं है। शुक्रनीति में २००० श्लोक हैं जो इसके चौथे अध्याय में उल्लिखित है। उसमें यह भी लिखा है कि इस नीतिसार का रात-दिन चिन्तन करने वाला राजा अपना राज्य-भार उठा सकने में सर्वथा समर्थ होता है। इसमें कहा गया है कि तीनों लोकों में शुक्रनीति के समान दूसरी कोई नीति नहीं है और व्यवहारी लोगों के लिये शुक्र की ही नीति है, शेष सब 'कुनीति' है। शुक्रनीति की सामग्री कामन्दकीय नीतिसार से भिन्न मिलती है। इसके चार अध्यायों में से प्रथम अध्याय में राजा, उसके महत्व और कर्तव्य, सामाजिक व्यवस्था, मन्त्री और युवराज सम्बन्धी विषयों का विवेचन किया गया है। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और शुक्रनीति · और देखें »

शुक्राचार्य

शुक्र ग्रह के रूप में शुक्राचार्य की मूर्ति असुराचार्य, भृगु ऋषि तथा हिरण्यकशिपु की पुत्री दिव्या के पुत्र जो शुक्राचार्य के नाम से अधिक ख्यात हें। इनका जन्म का नाम 'शुक्र उशनस' है। पुराणों के अनुसार याह दैत्यों के गुरू तथा पुरोहित थे। कहते हैं, भगवान के वामनावतार में तीन पग भूमि प्राप्त करने के समय, यह राजा बलि की झारी के मुख में जाकर बैठ गए और बलि द्वारा दर्भाग्र से झारी साफ करने की क्रिया में इनकी एक आँख फूट गई। इसीलिए यह "एकाक्ष" भी कहे जाते थे। आरंभ में इन्होंने अंगिरस ऋषि का शिष्यत्व ग्रहण किया किंतु जब वह अपने पुत्र के प्रति पक्षपात दिखाने लगे तब इन्होंने शंकर की आराधना कर मृतसंजीवनी विद्या प्राप्त की जिसके बल पर देवासुर संग्राम में असुर अनेक बार जीते। इन्होंने 1,000 अध्यायोंवाले "बार्हस्पत्य शास्त्र" की रचना की। 'गो' और 'जयंती' नाम की इनकी दो पत्नियाँ थीं। असुरों के आचार्य होने के कारण ही इन्हें 'असुराचार्य' कहते हैं। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और शुक्राचार्य · और देखें »

सैन्य अभियान

सैन्य अभियान (Military operation) किसी विकासशील स्थिति के जवाब में किसी राज्य, या गैर-राज्य अभिनेता के समन्वित सैन्य कार्य होते हैं। ये कार्य राज्य के पक्ष में स्थिति को हल करने के लिए एक सैन्य योजना के रूप में तैयार की जाती हैं। अभियान संव्याध या गैर-संव्याध स्वभाव के हो सकते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य के लिए, संकेत संज्ञा से सन्दर्भित किये जाते हैं। सैन्य अभियान अक्सर अपने वास्तविक परिचालन उद्देश्यों से ज़्यादा अपने सामान्य रूप से अधिक स्वीकार किए जाने वाले आम उपयुक्त नामों के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और सैन्य अभियान · और देखें »

व्यक्तित्व परीक्षण

जोहान कास्पर लावाटर द्वारा चित्रित चार स्वभाव (temperament) किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की विशिष्टताओं का पता लगाने के लिये रची गयी प्रश्नावली या किसी अन्य मानक युक्ति को व्यक्‍तित्व परीक्षण (personality test) कहते हैं। .

नई!!: सैनिक मनोविज्ञान और व्यक्तित्व परीक्षण · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सैन्य मनोविज्ञान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »