लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सैन्य अभियान्त्रिकी

सूची सैन्य अभियान्त्रिकी

सैन्य अभियान्त्रिकी (मिलिटरी इंजीनियरिंग) सैन्य विज्ञान के अन्तर्गत आने वाले सैनिक कार्यों के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव को कहते हैं। इसमें अन्य कार्यों के अतिरिक्त आक्रामक, सुरक्षात्मक और लॉजिस्टिक संरचनाएँ - सभी आ जाती हैं। किन्तु अधिकांशतः इसमें किलेबन्दी और भूमिकार्य, पुलों का निर्माण और विध्वंस, बारूदी सुरंगें बिछाना और उन्हें नष्ट करना आदि आता है। .

6 संबंधों: बारूदी सुरंग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, सैन्य प्रौद्योगिकी, सैन्य प्रौद्योगिकी का इतिहास, सैन्य विज्ञान, किलाबंदी

बारूदी सुरंग

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सैन्य अभियान्त्रिकी और बारूदी सुरंग · और देखें »

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (अंग्रेज़ी:DRDO, डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइज़ेशन) भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिये देश की अग्रणी संस्था है। यह संगठन भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक आनुषांगिक ईकाई के रूप में काम करता है। इस संस्थान की स्थापना १९५८ में भारतीय थल सेना एवं रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप में की गयी थी। वर्तमान में संस्थान की अपनी इक्यावन प्रयोगशालाएँ हैं जो इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण इत्यादि के क्षेत्र में अनुसंधान में रत हैं। पाँच हजार से अधिक वैज्ञानिक और पच्चीस हजार से भी अधिक तकनीकी कर्मचारी इस संस्था के संसाधन हैं। यहां राडार, प्रक्षेपास्त्र इत्यादि से संबंधित कई बड़ी परियोजनाएँ चल रही हैं। I love my India .

नई!!: सैन्य अभियान्त्रिकी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन · और देखें »

सैन्य प्रौद्योगिकी

ग्रेनेड मॉडेल 1935 का खण्डदर्श (Sectional view) सैन्य प्रौद्योगिकी (Military technology) एक वृहद क्षेत्र है जो उन सभी प्रणालियों एवं उपकरणों से सम्बन्धित है जो सेना के उपयोग के लिये हैं। यह सबसे पुरानी प्रौद्योगिकी है। .

नई!!: सैन्य अभियान्त्रिकी और सैन्य प्रौद्योगिकी · और देखें »

सैन्य प्रौद्योगिकी का इतिहास

बीसवीं शताब्दी में सेना द्वारा विज्ञान के वित्तपोषण ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अनेकों प्रभाव देखने को मिले। विशेष रूप से प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात से यह माना जाने लगा है कि सफल सेना के लिए विज्ञान पर आधारित उन्नत प्रौद्योगिकी अत्यावश्यक है। प्रथम विश्वयुद्ध को प्रायः 'रसायनज्ञों का युद्ध' (chemists’ war) कहा गया है क्योंकि इसमें विषाक्त गैसों का बहुतायत में प्रयोग हुआ तथा नाइट्रेट व अन्य उन्नत विस्फोटकों का विशेष महत्व रहा। .

नई!!: सैन्य अभियान्त्रिकी और सैन्य प्रौद्योगिकी का इतिहास · और देखें »

सैन्य विज्ञान

सैन्य विज्ञान (Military Science) के अन्तर्गत युद्ध एवं सशस्त्र संघर्ष से सम्बन्धित तकनीकों, मनोविज्ञान एवं कार्य-विधि (practice) आदि का अध्ययन किया जाता है। भारत सहित दुनिया के कई प्रमुख देश जैसे अमेरिका, इजराइल, जर्मनी, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, रूस, इंगलैंड, चीन, फ्रांस, कनाडा, जापान, सिंगापुर, मलेशिया में सैन्य विज्ञान विषय को सुरक्षा अध्ययन (Security Studies), रक्षा एवं सुरक्षा अध्ययन (Defence and Security Studies), रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन (Defence and Strategic studies), सुरक्षा एवं युद्ध अध्ययन नाम से भी अध्ययन-अध्यापन किया जाता है। सैन्य विज्ञान ज्ञान की वह शाखा है जिसमें सैनिक विचारधारा, संगठन सामग्री और कौशल का सामाजिक संदर्भ में अध्ययन किया जाता है। आदिकाल से ही युद्ध की परम्परा चली आ रही है। मानव जाति का इतिहास युद्ध के अध्ययन के बिना अधूरा है और युद्ध का इतिहास उतना ही पुराना है जितनी मानव जाति की कहानी। युद्ध मानव सभ्यता के विकास के प्रमुख कारणों में से एक हैं। अनेक सभ्यताओं का अभ्युदय एवं विनाश हुआ, परन्तु युद्ध कभी भी समाप्त नहीं हुआ। जैसे-जैसे सभ्यता का विकास हुआ वैसे-वैसे नवीन हथियारों के निर्माण के फलस्वरूप युद्ध के स्वरूप में परिवर्तन अवश्य आया है। सैन्य विज्ञान के अन्तर्गत युद्ध एवं सशस्त्र संघर्ष से सम्बन्धित तकनीकों, मनोविज्ञान एवं कार्य-विधि आदि का अध्ययन किया जाता है। सैन्य विज्ञान के निम्नलिखित छः मुख्य शाखायें हैं.

नई!!: सैन्य अभियान्त्रिकी और सैन्य विज्ञान · और देखें »

किलाबंदी

बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में किलेबन्दी का चित्रात्मक वर्णन दुर्गबन्दी या किलाबंदी (fortification) शत्रु के प्रतिरोध और उससे रक्षा करने की व्यवस्था का नाम होता है। इसके अन्तर्गत वे सभी सैनिक निर्माण और उपकरण आते हैं जो अपने बचाव के लिए उपयोग किए जाते हैं (न कि आक्रमण के लिए)। वर्तमान समय में किलाबन्दी सैन्य इंजीनियरी के अन्तर्गत आती है। यह दो प्रकार की होती है: स्थायी और अस्थायी। स्थायी किलेबंदी के लिए दृढ़ दुर्गों का निर्माण, जिनमें सुरक्षा के साधन उपलब्ध हो, आवश्यक है। अस्थायी मैदानी किलाबंदी की आवश्यकता ऐसे अवसरों पर पड़ती है जब स्थायी किले को छोड़कर सेनाएँ रणक्षेत्र में आमने सामने खड़ी होती हैं। मैदानी किलाबंदी में अक्सर बड़े-बड़े पेड़ों को गिराकर तथा बड़ी बड़ी चट्टानों एवं अन्य साधनों की सहायता से शत्रु के मार्ग में रूकावट डालने का प्रयत्न किया जाता है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह निष्कर्ष निकला कि स्थायी किलाबंदी धन तथा परिश्रम की दृष्टि से ठीक नहीं है; शत्रु की गति में विलंब अन्य साधनों से भी कराया जा सकता है। परंतु इसका यह अर्थ नहीं है कि इसका महत्व बिल्कुल ही खत्म हो गया। अणुबम के आक्रमण में सेनाओं को मिट्टी के टीलों या कंकड़ के रक्षक स्थानों में आना ही होगा। नदी के किनारे या पहाड़ी दर्रों के निकट इन स्थायी गढ़ों का उपयोग अब भी लाभदायक है। हाँ, यह अवश्य कहा जा सकता है कि आधुनिक तृतीय आयोमात्मक युद्ध में स्थायी दुर्गो की उपयोगिता नष्ट हो गई है। .

नई!!: सैन्य अभियान्त्रिकी और किलाबंदी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सैन्य इंजिनीयरी, सैन्य इंजीनियरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »