लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुलावेसी

सूची सुलावेसी

सुलावेसी (Sulawesi) इंडोनेशिया के बड़े सुन्दा द्वीप समूह के चार द्वीपों में से एक है और, बोर्नियो और मालूकू द्वीप के बीच स्थित है। इंडोनेशिया में केवल सुमात्रा, बोर्नियो और पापुआ ही क्षेत्र में इससे बड़े हैं और केवल जावा और सुमात्रा की आबादी ही इससे अधिक है। इसे पहले सेलिबिज़ (पुर्तगाली: Celebes) के नाम से जाना जाता था। .

13 संबंधों: दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण सुलावेसी, नया गिनी, पश्चिम सुलावेसी, पुर्तगाली भाषा, बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह, बोर्नियो, मध्य सुलावेसी, मानदो, मिनहास, सुमात्रा, जावा, इंडोनेशिया

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: सुलावेसी और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

दक्षिण सुलावेसी

दक्षिण सुलावेसी दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। इस प्रान्त में सेलायार द्वीपसमूह भी शामिल हैं। .

नई!!: सुलावेसी और दक्षिण सुलावेसी · और देखें »

नया गिनी

नया गिनी (New Guinea), ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से उस समय अलग हो गया जब इस क्षेत्र को जिसे अब टॉरेस जलडमरुमध्य के नाम से जाना जाता है को, पिछले हिमयुग के बाद आयी बाढ़ ने पानी से भर दिया। पापुआ नाम एक लंबे समय से इस द्वीप के साथ संबद्ध रहा है। द्वीप के पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया के प्रांत पापुआ और पश्चिम पापुआ स्थित हैं, जबकि पूर्वी आधा भाग एक स्वतंत्र देश पापुआ नया गिनी स्थित है। .

नई!!: सुलावेसी और नया गिनी · और देखें »

पश्चिम सुलावेसी

पश्चिम सुलावेसी दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। .

नई!!: सुलावेसी और पश्चिम सुलावेसी · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: सुलावेसी और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह

बड़ा सुन्दा द्वीप समूह, मलय द्वीपसमूह के अंतर्गत आने वाले सुंदा द्वीप समूह का एक भाग है, जिसके अंतर्गत समूह के बड़े द्वीप आते हैं। छोटा सुन्दा द्वीप समूह के साथ मिलकर यह सुंदा द्वीप समूह की रचना करते हैं। .

नई!!: सुलावेसी और बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह · और देखें »

बोर्नियो

बोर्नियो (इण्डोनेशियाई: कालिमंतान, मलय: बोर्नियो, अंग्रेज़ी: Borneo) विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह जावा से उत्तर में, सुलावेसी से पश्चिम में और सुमात्रा से पूर्व में स्थित है। यह इंडोनेशिया, मलेशिया एवं ब्रुनेई देशों में बंटा हुआ है। बोर्नियो का लगभग ७३% क्षेत्रफल इंडोनेशिया में आता है। द्वीप के उत्तर में पूर्वी मलेशिया के साबाह और सारावाक राज्य पूरे द्वीपीय क्षेत्रफल के २६% हैं जबकि नन्हा ब्रुनेई देश इसका केवल १% ही है। बोर्नियो का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढका हुआ है और यह पृथ्वी से सबसे प्राचीन जंगलों में से हैं। .

नई!!: सुलावेसी और बोर्नियो · और देखें »

मध्य सुलावेसी

मध्य सुलावेसी दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। .

नई!!: सुलावेसी और मध्य सुलावेसी · और देखें »

मानदो

मानदो, इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी है। मानदो, मानदो की खाड़ी में स्थित है और चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। शहर की जनसंख्या 405715 है, जो इसे सुलावेसी द्वीप का मकास्सर के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर बनाती है। मानदो की नगर पालिका नौ जिलों में विभाजित है: मलालायांग, सारिओ, वनिया, वेनांग, टिकाला, मपांगेट, सिंगकिल, टुमिनटिंग और बुनाकेन। .

नई!!: सुलावेसी और मानदो · और देखें »

मिनहास

मिनहास एक जाट गोत्र है। .

नई!!: सुलावेसी और मिनहास · और देखें »

सुमात्रा

सुमात्रा इंडोनिशया देश का एक द्वीप है। मलय द्वीप समूहों में यह सबसे बड़ा है और मलाया जलसंधि (मेलक्का) के ठीक पश्चिम में स्थित है। यह उन द्वीपों में सबसे बड़ा है जिस पर इंडोनेशिया का संपूर्ण राजनैतिक शासन है। इसके अतिरिक्त यह दुनिया का ६ठा सबसे बड़ा द्वीप है। अंदमान तथा जावा द्वीपों के बीच स्थित इन द्वीपों का आकार लंबाई में खिंचा हुआ और उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व की ओर है। पश्चिमी तट के निकट बरिसान पहाड़याँ हैं जिनमे कुछ ज्वालामुखी भी हैं। साल २००४ में यहाँ सुनामी की वजह से बहुत तबाही हुई थी। श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप श्रेणी:बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह * श्रेणी:इण्डोनेशिया के द्वीप.

नई!!: सुलावेसी और सुमात्रा · और देखें »

जावा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सुलावेसी और जावा · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: सुलावेसी और इंडोनेशिया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुलावेसी द्वीप, सेलेबीज, सेलेवीज

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »