लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेरेना मारिया अुनोन

सूची सेरेना मारिया अुनोन

सेरेना मारिया अुनोन एक अमेरिकी चिकित्सक, इंजीनियर और नासा की अंतरिक्ष यात्री हैं। जून २००७ में अुनोन को अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। उन्होंने २०११ में अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया और जून २०१२ में फ्लोरिडा के लार्गो से नासा/एनओएएएए के पानी के नीचे की खोज के अभियान "नीमो-16" के तहत "डीपवर्कर 2000 सबमर्सिबल" यान की पाइलट के रूप में कार्य किया। इसके बाद पुनः, जुलाई २०१५ में अुनोन ने "नीमो-20" अभियान में भी चालक दल के सदस्य के रूप में, अर्थात एक एक्वानॉट के रूप में, भाग लिया। अुनोन-चांसलर को नासा द्वारा एक उड़ान सर्जन के रूप में लिया गया था और इन्होने रूस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चिकित्सा अभियानों का संचालन करते हुए नौ महीने व्यतीत किये। एसटीएस -127 और ऍक्सपेडिशन 22 के लिए डिप्टी क्रू सर्जन के रूप में सेवा की और ओरियन के लिए डिप्टी लीड के रूप में भी काम किया। उन्हें २००९ में "एयरोस्पेस मेडिकल एसोसिएशन" से जूलियन ई. वार्ड मेमोरियल अवार्ड मिला जो उन्हें अंतरिक्षयान चालकदल के नैदानिक ​​देखभाल के लिए दिया गया। .

3 संबंधों: नासा, खगोलयात्री, अभियन्ता

नासा

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1948 से कार्य करना शुरू किया। तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है। वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है। .

नई!!: सेरेना मारिया अुनोन और नासा · और देखें »

खगोलयात्री

खगोलयात्री या अंतरिक्षयात्री या खगोलबाज़ ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो पृथ्वी के वायुमंडल से ऊपर जाकर अंतरिक्ष में प्रवेश करे। वर्तमान काल में यह अधिकतर विश्व की कुछ सरकारों द्वारा चलाए जा रहे अंतरिक्ष शोध कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतरिक्ष-यानों में सवार यात्रियों को कहा जाता है, हालाँकि हाल में कुछ निजी कम्पनियाँ भी अंतरिक्ष-यान में पर्यटकों को वायुमंडल से ऊपर ले जाने वाले यानों के विकास में जुटी हुई हैं। .

नई!!: सेरेना मारिया अुनोन और खगोलयात्री · और देखें »

अभियन्ता

अभियंता (इंजिनीयर) वह व्यक्ति है जिसे अभियाँत्रिकी की एक या एक से अधिक शाखाओं में प्रशिक्षण प्राप्त हो अथवा जो कि व्यावसायिक रूप से अभियाँत्रिकी सम्बन्धित कार्य कर रहा हो। कभी कभी इन्हे यंत्रवेत्ता भी कहा जाता है | यद्यपि अभियंता एक शुद्ध हिन्दी शब्द है लेकिन बोलचाल की भाषा मे इसके स्थान पर अंग्रेजी भाषा के इंजीनियर (Engineer) शब्द का प्रयोग अधिक होता है। एक अभियंता का मुख्य कार्य होता है समस्याओं का समाधान करना। इसके लिये उन्हें प्राय: उच्च शिक्षा में पाये हुए अपने प्रशिक्षण और तकनीक का अनुप्रयोग करना पड़ता है। अधिकतर अभियंता अभियाँत्रिकी की किसी एक शाखा में प्रशिक्षण तथा शिक्षा प्राप्त होते हैं। .

नई!!: सेरेना मारिया अुनोन और अभियन्ता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »