लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेयफ़र्ट गैलेक्सी

सूची सेयफ़र्ट गैलेक्सी

खगोलशास्त्र में सेयफ़र्ट गैलेक्सी (Seyfert galaxy) सक्रीय गैलेक्सियों के दो प्रमुख प्रकारों में से एक है। क्वेसार दूसरा प्रमुख प्रकार होता है। दोनों में सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक बहुत तेजस्विता से चमकता है, लेकिन जहाँ क्वेसार में गैलेक्सी का अन्य भाग इस केन्द्रीय तेजस्विता के सामने दिखता नहीं है, वहाँ सेयफ़र्ट गैलेक्सियों में गैलेक्सी के अन्य भाग को स्पष्टता से देखा जा सकता है। पूरे ब्रह्माण्ड में देखी गई गैलेक्सियों में से लगभग १०% सेयफ़र्ट गैलेक्सियाँ हैं। सेयफ़र्ट गैलेक्सियों के केन्द्र में विशालकाय काले छिद्र होते हैं और उनके इर्द-गिर्द उनमें गिर रहे मलबे के अभिवृद्धि चक्र होते हैं। इनमें देखा गया पराबैंगनी विकिरण इन्हीं चक्रों से उत्पन्न होता है और इस विकिरण के वर्णक्रम को परखकर मलबे में सम्मिलित पदार्थ की पहचान की जा सकती है। इन गैलेक्सियों का नाम कार्ल सेयफ़र्ट नामक खगोलशास्त्री पर रखा गया था जिन्होंने सन् १९४३ में इस श्रेणी का विवरण दिया था। .

12 संबंधों: तेजस्विता, पराबैंगनी विकिरण, ब्रह्माण्ड, मन्दाकिनी, साइंस (पत्रिका), सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक, वर्णक्रम, विशालकाय ब्लैक होल, खगोल शास्त्र, क्वेसार, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, अभिवृद्धि चक्र

तेजस्विता

खगोलशास्त्र में तेजस्विता (luminosity) किसी तारे, गैलेक्सी या अन्य खगोलीय वस्तु द्वारा किसी समय की ईकाई में प्रसारित होने वाली ऊर्जा की मात्रा होती है। यह चमक (brightness) से सम्बन्धित है जो वस्तु की वर्णक्रम के किसी भाग में मापी गई तेजस्विता को कहते हैं। अन्तरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली में तेजस्विता को जूल प्रति सकैंड या वॉट में मापा जाता है। अक्सर इसे हमारे सूरज की तेजस्विता की तुलना में मापा जाता है, जिसका कुल ऊर्जा उत्पादन है। सौर ज्योति (सौर तेजस्विता) का चिन्ह L⊙ है। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और तेजस्विता · और देखें »

पराबैंगनी विकिरण

पराबैंगनी विकिरण, विकिरण का वह भाग हैं जिसकी तरंग दैध्र्य बैंगनी प्रकाश से कम होती हैं। श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:भौतिक शब्दावली.

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और पराबैंगनी विकिरण · और देखें »

ब्रह्माण्ड

ब्रह्माण्ड सम्पूर्ण समय और अंतरिक्ष और उसकी अंतर्वस्तु को कहते हैं। ब्रह्माण्ड में सभी ग्रह, तारे, गैलेक्सिया, गैलेक्सियों के बीच के अंतरिक्ष की अंतर्वस्तु, अपरमाणविक कण, और सारा पदार्थ और सारी ऊर्जा शामिल है। अवलोकन योग्य ब्रह्माण्ड का व्यास वर्तमान में लगभग 28 अरब पारसैक (91 अरब प्रकाश-वर्ष) है। पूरे ब्रह्माण्ड का व्यास अज्ञात है, और ये अनंत हो सकता है। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और ब्रह्माण्ड · और देखें »

मन्दाकिनी

समान नाम के अन्य लेखों के लिए देखें मन्दाकिनी (बहुविकल्पी) जहाँ तक ज्ञात है, गैलेक्सी ब्रह्माण्ड की सब से बड़ी खगोलीय वस्तुएँ होती हैं। एनजीसी ४४१४ एक ५५,००० प्रकाश-वर्ष व्यास की गैलेक्सी है मन्दाकिनी या गैलेक्सी, असंख्य तारों का समूह है जो स्वच्छ और अँधेरी रात में, आकाश के बीच से जाते हुए अर्धचक्र के रूप में और झिलमिलाती सी मेखला के समान दिखाई पड़ता है। यह मेखला वस्तुत: एक पूर्ण चक्र का अंग हैं जिसका क्षितिज के नीचे का भाग नहीं दिखाई पड़ता। भारत में इसे मंदाकिनी, स्वर्णगंगा, स्वर्नदी, सुरनदी, आकाशनदी, देवनदी, नागवीथी, हरिताली आदि भी कहते हैं। हमारी पृथ्वी और सूर्य जिस गैलेक्सी में अवस्थित हैं, रात्रि में हम नंगी आँख से उसी गैलेक्सी के ताराओं को देख पाते हैं। अब तक ब्रह्मांड के जितने भाग का पता चला है उसमें लगभग ऐसी ही १९ अरब गैलेक्सीएँ होने का अनुमान है। ब्रह्मांड के विस्फोट सिद्धांत (बिग बंग थ्योरी ऑफ युनिवर्स) के अनुसार सभी गैलेक्सीएँ एक दूसरे से बड़ी तेजी से दूर हटती जा रही हैं। ब्रह्माण्ड में सौ अरब गैलेक्सी अस्तित्व में है। जो बड़ी मात्रा में तारे, गैस और खगोलीय धूल को समेटे हुए है। गैलेक्सियों ने अपना जीवन लाखो वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया और धीरे धीरे अपने वर्तमान स्वरूप को प्राप्त किया। प्रत्येक गैलेक्सियाँ अरबों तारों को को समेटे हुए है। गुरुत्वाकर्षण तारों को एक साथ बाँध कर रखता है और इसी तरह अनेक गैलेक्सी एक साथ मिलकर तारा गुच्छ में रहती है। प्रारंभ में खगोलशास्त्रियों की धारणा थी कि ब्रह्मांड में नई गैलेक्सियों और क्वासरों का जन्म संभवत: पुरानी गैलेक्सियों के विस्फोट के फलस्वरूप होता है। लेकिन यार्क विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों-डॉ॰सी.आर.

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और मन्दाकिनी · और देखें »

साइंस (पत्रिका)

साइन्स (Science) एक सहकर्मी-समीक्षित शैक्षिक पत्रिका (जर्नल) है। इसे प्रायः 'साइन्स मैग्जीन' कहते हैं। यह 'अमेरिकन एसोसिएशन फॉर ऐडवान्समेन्ट ऑफ़ साइन्स' (एएएएस) का जर्नल है और विश्व के सर्वश्रेष्ठ जर्नलों में से एक है। यह पहली बार १८८० में प्रकाशित हुआ था। वर्तमान में यह साप्ताहिक रूप में परिचालित किया जाता है और उनके पास लगभग १३०,००० प्रिंट ग्राहक हैं। इनकी अनुमानित पाठक संख्या लगभग ५७०,४०० है क्योंकि यह बहुत सारे लोगों तक संस्थागत सदस्यता और ऑनलाइन पहुंच के माध्यम से जाता है। पत्रिका का मुख्य केंद्र महत्वपूर्ण मूल वैज्ञानिक अनुसंधान और अनुसंधान समीक्षा को प्रकाशित करना है, लेकिन विज्ञान, विज्ञान संबंधी समाचार, विज्ञान नीति पर राय और वैज्ञानिकों और अन्य लोगों के लिए रूचि के अन्य पत्रिकाएं भी प्रकाशित करता है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के व्यापक प्रभाव से संबंधित हैं। अधिकांश वैज्ञानिक पत्रिकाओं के विपरीत, जो एक विशिष्ट क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते है। इसके अलावा विज्ञान इसके प्रतिद्वंद्वी प्रकृति और वैज्ञानिक विषयों की पूरी श्रृंखला को कवर करती है। जर्नल उद्धरण रिपोर्ट के अनुसार, विज्ञान का २०१५ प्रभाव कारक ३४.६६१ रहा था। हालांकि यह एएएएस का जर्नल है, लेकिन एएएएस में सदस्यता विज्ञान में प्रकाशित करने के लिए आवश्यक नहीं है। पत्रों को दुनिया भर के लेखकों से स्वीकार किया जाता है। विज्ञान में प्रकाशित होने की प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी है, क्योंकि इस पत्रिका के लिए बहुत सारे लेखक अपने लेख भेजते है। इस प्रकार प्रस्तुत लेखों में से सिर्फ ७% से कम लेख ही प्रकाशन के लिए स्वीकार किए जाते हैं। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और साइंस (पत्रिका) · और देखें »

सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक

सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक (active galactic nucleus) या स॰गै॰ना॰ (AGN) किसी गैलेक्सी के केन्द्र में ऐसा एक संकुचित क्षेत्र होता है जिसमें असाधारण तेजस्विता हो। यह विद्युतचुंबकीय वर्णक्रम के पूर्ण या ऐसे भाग में हो सकता है जिस से स्पष्ट हो जाए कि इस तेजस्विता का स्रोत केवल तारे नहीं हो सकते। इस प्रकार का विकिरण रेडियो, सूक्ष्मतरंग (माइक्रोवेव), अवरक्त (इन्फ़्रारेड), प्रत्यक्ष (ओप्टीकल), पराबैंगनी (अल्ट्रावायोलेट), ऍक्स किरण और गामा किरण के तरंगदैर्घ्य में पाया गया है। सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक रखने वाली गैलेक्सी को सक्रीय गैलेक्सी (active galaxy) कहा जाता है। खगोलशास्त्रियों का मानना है कि सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक से उत्पन्न होने वाला विकिरण ऐसी गैलेक्सियों के केन्द्र में उपस्थित विशालकाय ब्लैक होल के इर्द-गिर्द एकत्रित होने वाले पदार्थ से पैदा होता है। अक्सर ऐसे सक्रीय गैलेक्सीय नाभिकों से मलबे के विशालकाय खगोलभौतिक फौवारे निकलते हुए दिखते हैं, मसलन ऍम87 नामक सक्रीय गैलेक्सी के नाभिक से एक 5000 प्रकाशवर्ष लम्बा फौवारा निकलता हुआ देखा जा सकता है। बहुत ही भयंकर तेजस्विता रखने वाले सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक को क्वेसार (quasar) कहते हैं। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक · और देखें »

वर्णक्रम

एक इन्द्रधनुष के अनगिनत रंग एक वर्णक्रम में व्यवस्थित होते हैं एक तारे के प्रकाश के वर्णक्रम से उस तारे का तापमान और बनावट अनुमानित किया जा सकता है वर्णक्रम या स्पॅकट्रम (spectrum) किसी चीज़ की एक ऐसी व्यवस्था होती है जिसमें उस चीज़ की विविधताएँ किसी गिनती की श्रेणियों में सीमित न हों बल्कि किसी संतात्यक (कन्टिन्यम) में अनगिनत तरह से विविध हो सके। "स्पॅकट्रम" शब्द का इस्तेमाल सब से पहले दृग्विद्या (ऑप्टिक्स) में किया गया था जहाँ इन्द्रधनुष के रंगों में अनगिनत विविधताएँ देखी गयीं। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और वर्णक्रम · और देखें »

विशालकाय ब्लैक होल

विशालकाय ब्लैक होल (Supermassive black hole (SMBH)), ब्लैक होल का सबसे बड़ा प्रकार है | यह हजारों सैकड़ों अरबों सौर द्रव्यमान के क्रम का ब्लैक होल है | अधिकांश - या संभवतः सभी - आकाशगंगाएँ अपने केन्द्रों पर एक विशालकाय ब्लैक होल रखती है ऐसा अनुमान लगाया गया है। हमारी आकाशगंगा के मामले में यह ब्लैक होल धनु A*En की स्थिति के अनुरूप माना गया है। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और विशालकाय ब्लैक होल · और देखें »

खगोल शास्त्र

चन्द्र संबंधी खगोल शास्त्र: यह बडा क्रेटर है डेडलस। १९६९ में चन्द्रमा की प्रदक्षिणा करते समय अपोलो ११ के चालक-दल (क्रू) ने यह चित्र लिया था। यह क्रेटर पृथ्वी के चन्द्रमा के मध्य के नज़दीक है और इसका व्यास (diameter) लगभग ९३ किलोमीटर या ५८ मील है। खगोल शास्त्र, एक ऐसा शास्त्र है जिसके अंतर्गत पृथ्वी और उसके वायुमण्डल के बाहर होने वाली घटनाओं का अवलोकन, विश्लेषण तथा उसकी व्याख्या (explanation) की जाती है। यह वह अनुशासन है जो आकाश में अवलोकित की जा सकने वाली तथा उनका समावेश करने वाली क्रियाओं के आरंभ, बदलाव और भौतिक तथा रासायनिक गुणों का अध्ययन करता है। बीसवीं शताब्दी के दौरान, व्यावसायिक खगोल शास्त्र को अवलोकिक खगोल शास्त्र तथा काल्पनिक खगोल तथा भौतिक शास्त्र में बाँटने की कोशिश की गई है। बहुत कम ऐसे खगोल शास्त्री है जो दोनो करते है क्योंकि दोनो क्षेत्रों में अलग अलग प्रवीणताओं की आवश्यकता होती है, पर ज़्यादातर व्यावसायिक खगोलशास्त्री अपने आप को दोनो में से एक पक्ष में पाते है। खगोल शास्त्र ज्योतिष शास्त्र से अलग है। ज्योतिष शास्त्र एक छद्म-विज्ञान (Pseudoscience) है जो किसी का भविष्य ग्रहों के चाल से जोड़कर बताने कि कोशिश करता है। हालाँकि दोनों शास्त्रों का आरंभ बिंदु एक है फिर भी वे काफ़ी अलग है। खगोल शास्त्री जहाँ वैज्ञानिक पद्धति का उपयोग करते हैं जबकि ज्योतिषी केवल अनुमान आधारित गणनाओं का सहारा लेते हैं। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और खगोल शास्त्र · और देखें »

क्वेसार

right क्वासर जो "क्वासी स्टेलर रेडियो स्त्रोत" (quasi-stellar radio source; quasar) का संक्षिप्त रूप है, अरबों प्रकाश वर्ष दूर स्थित तारों जैसे पिंड है। क्वासर का फैलाव केवल एक प्रकाश माह का होता है। सभी क्वासर रेडियो स्रोत नही होते। क्वासर से आने वाली विधुत चुंबकीय तरंगे क्योंकि पृथ्वी तक पहुँचती है, इसलिए यह कहा जा सकता है कि इनसे काफी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। अर्थात यदि आकाशगंगा मंदाकिनी की कल्पना एक फुटबॉल मैदान के रूप में करें तो क्वासर उसमें स्थित एक धूल के कण के समान होगा। किंतु आकाशगंगा मंदाकिनी की तुलना में इससे 100 गुना अधिक ऊर्जा निकलती है। श्रेणी:खगोलशास्त्र श्रेणी:प्रकारानुसार सक्रीय गैलेक्सियाँ *.

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और क्वेसार · और देखें »

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस (CUP) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का प्रकाशन व्यवसाय है। 1534 में हेनरी अष्ठम द्वारा इसे लेटर्स पेटेंट दिया गया था। यह दुनिया का सबसे पुराना पब्लिशिंग हाउस और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी प्रेस (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के बाद) है। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस · और देखें »

अभिवृद्धि चक्र

खगोलशास्त्र में अभिवृद्धि चक्र (accretion disk) किसी बड़ी खगोलीय वस्तु के इर्द-गिर्द कक्षीय परिक्रमा कर रहे मलबे के चक्र को कहते हैं। ऐसा चक्र किसी तारे की परिक्रमा कर रहा हो तो उसे परितारकीय चक्र (circumstellar disk) कहा जाता है। जब मलबे के कण आपस में रगड़ते हैं और गुरुत्वाकर्षण से मलबे पर दबाव पड़ता है तो उसका तापमान बढ़ जाता है और उस से विद्युतचुंबकीय विकिरण उत्पन्न होता है। इस विकिरण की आवृत्ति (फ़्रीक्वेन्सी) केन्द्रीय वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करती है। नवजात तारों और आदितारों के अभिवृद्धि चक्र अवरक्त (इन्फ़्रारेड) विकिरण उत्पन्न करते हैं जबकि न्यूट्रॉन तारों और काले छिद्रों के अभिवृद्धि चक्रों से ऍक्स किरणों का उत्सर्जन होता है। .

नई!!: सेयफ़र्ट गैलेक्सी और अभिवृद्धि चक्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »