लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अर्धचालक प्रयोगशाला, चंडीगढ़

सूची अर्धचालक प्रयोगशाला, चंडीगढ़

अर्धचालक प्रयोगशाला या 'सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी' (एससीएल) भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अन्तर्गत एक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य अर्धचालक प्रक्रिया से संबंधित क्षेत्र में, सेमी-कंडक्टर प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म इलेक्ट्रॉनिक्स यांत्रिकीय प्रणाली को सहायता, प्रौन्नति, मार्गदर्शन और समन्वयता के साथ अनुसंधान एवं विकास करना है। इसको पूर्व में सेमीकंडक्टर कॉम्प्लेक्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना 1983 में की गई थी। एससीएल ने अपने गृह अनुसंधान एवं विकास के तहत 3 माइक्रॉन, 2 माइक्रॉन, 1.2 माइक्रॉन एवं 0.8 माइक्रॉन सीमॉस प्रौद्योगिकी के साथ-साथ विशिष्ठ प्रौद्योगिकी जैसे कि (ईईपीआरओएम) ईपीरोम एवं युग्मित युक्त युक्तियों (सीसीडी) का विकास किया है। एससीएल ने कर्इं वर्षों तक बहुआयामी परिपथों का विकास और आपूर्ति की है। जिसमें से बहुतायत में विशिष्ट किस्म के एकीकृत परिपथों, (एसिक्स) जिन्हें उच्च विश्वसनीयता एवं औद्योगिक उपयोग हेतु तैयार किया गया। .

2 संबंधों: भारत सरकार, अंतरिक्ष विभाग

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: अर्धचालक प्रयोगशाला, चंडीगढ़ और भारत सरकार · और देखें »

अंतरिक्ष विभाग

अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार का एक विभाग है जो भारतीय अंतरिक्ष अभियानों के प्रबंधन से जुड़ा है। ये अंतरिक्ष की खोज से जुड़ी अनेक एजेंसियों और संस्थानों की भी देखरेख करता है। अंतरिक्ष विभाग के प्रमुख केन्द्र .

नई!!: अर्धचालक प्रयोगशाला, चंडीगढ़ और अंतरिक्ष विभाग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी, सेमीकंडक्टर कम्प्लेक्स लिमिटेड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »