लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेक्स खिलौना

सूची सेक्स खिलौना

विभिन्न सेक्स खिलौने बिक्री मशीन द्वारा विभिन्न सेक्स खिलौनों की बिक्रीसेक्स खिलौना (अंग्रेजी: sex toy) या वयस्क खिलौना एक वस्तु या उपकरण है, जो मुख्य रूप से मानवीय यौनानंद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सबसे लोकप्रिय सेक्स खिलौनों को मानव के गुप्तांगों के समान आकार का बनाया जाता है और यह कम्पनशील या अकम्पनशील हो सकते हैं (जैसे डिल्डो)। इस शब्द में सभी BDSM उपकरण और सेक्स उपस्कर शामिल हैं, लेकिन गर्भनिरोधक, अश्लील साहित्य, या कंडोम जैसी वस्तुओं को सेक्स खिलौनों की श्रेणी मे नहीं डाला जा सकता। सेक्स टॉय वे टूल्स या उपकरण हैं, जो सेक्शुअल आनंद को बढ़ाते हैं। इनका उपयोग केवल अकेले में अपने सेक्शुअल आनंद के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि अपने पार्टनर के साथ सेक्स सम्बन्ध को और मजेदार बनाने के लिए भी इनकी मदद ली जा सकती है। पहले सेक्स टॉय को अजीबो-गरीब सनकी और विशेष लोगों के शौक के रूप में समझा जाता था। सेक्स टॉय खरीदने को लेकर आज भी लोगों में काफी संकोच होता है। .

2 संबंधों: दर्शिल्दो, अंग्रेज़ी भाषा

दर्शिल्दो

सिलिकॉन से बना दर्शिल्दो दर्शिल्दो दर्शिल्दो या डिल्डो एक सेक्स खिलौना है जिसका आकार आमतौर पर एक स्तंभित लिंग का होता है और जिसको हस्तमैथुन करते या किसी साथी या साथियों के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय शारीरिक प्रवेश के लिए प्रयोग किया जाता है। यह दो प्रकार का होता है - साधरणत और यांत्रिक। साधारण डिल्डो को ब्यक्ति अपने हाथ से योनि या गुदा में अंदर बाहर कर के मैथुन करता है। जबकि यांत्रिक में विद्युत् द्वारा चलित डिल्डो होता है जो स्वचालित चक्रण करता है जिससे अधिक आनंदमयी चरमोत्कर्ष की प्राप्ति होती है। .

नई!!: सेक्स खिलौना और दर्शिल्दो · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सेक्स खिलौना और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »