लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्रीलंका का केंद्रीय बैंक

सूची श्रीलंका का केंद्रीय बैंक

श्रीलंका का केंद्रीय बैंक (Central Bank of Sri Lanka) श्रीलंका का मौद्रिक प्राधिकरण है। सन् 1950 में इस बैंक को श्रीलंका की आजादी के दो साल बाद स्थापित किया गया था और इसके संस्थापक गवर्नर जॉन एक्सटर थे, जबकि उस समय जे आर जयवर्धने श्रीलंका के वित्त मंत्री थे। "सेंट्रल बैंक ऑफ सीलोन" के नाम से स्थापित इस बैंक ने मुद्रा बोर्ड को प्रतिस्थापित किया था जो उस समय तक देश का पैसा जारी करने के लिए उत्तरदायी था। यह बैंक एशियाई समाशोधन संघ का एक सदस्य है। बैंक श्रीलंका में मौद्रिक नीति के संचालन के लिए जिम्मेदार है और इसके पास वित्तीय प्रणाली पर विस्तृत पर्यवेक्षी शक्तियां भी है। बैंक वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने की नीतियों को विकसित करने के काम में संलग्न है और वित्तीय समावेशन गठबंधन (AFI) का एक सदस्य है। 2007 में राजनीतिक हस्तक्षेप और संस्थागत क्षय के आरोपों की कारण इसकी साख पर बट्टा लगा था। .

4 संबंधों: एशियाई समाशोधन संघ, श्रीलंका, श्रीलंकाई रुपया, कोलंबो

एशियाई समाशोधन संघ

एशियाई समाशोधन संघ (एशियन क्लियरिंग यूनियन), जिसका मुख्यालय तेहरान, ईरान में स्थित है, को एशिया और प्रशांत हेतु संयुक्त राष्ट्र का आर्थिक और सामाजिक आयोग (एस्कैप) की पहल पर 9 दिसम्बर 1974 को स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना के समय इसका प्राथमिक उद्देश्य, संघ के सदस्यों के बीच मौद्रिक लेनदेन का समाधान और बहुपक्षीय आधार पर सदस्य देशों के बीच भुगतान समाशोधन के लिए एक प्रणाली प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग की स्थापना करना था। .

नई!!: श्रीलंका का केंद्रीय बैंक और एशियाई समाशोधन संघ · और देखें »

श्रीलंका

श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। १९७२ तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे १९७२ में बदलकर लंका तथा १९७८ में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। .

नई!!: श्रीलंका का केंद्रीय बैंक और श्रीलंका · और देखें »

श्रीलंकाई रुपया

रुपया (सिंहली: රුපියල්, तमिल: ரூபாய்), (प्रतीक: රු, Rs, SLRs / -; कोड: LKR), श्रीलंका की आधिकारिक मुद्रा है, जिसका विभाजन 100 सेंट में किया जाता है। श्रीलंकाई रुपये को श्रीलंका के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है। .

नई!!: श्रीलंका का केंद्रीय बैंक और श्रीलंकाई रुपया · और देखें »

कोलंबो

कोलंबो, श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर तथा राजधानी है। यह शहर नए तथा औपनिवेशिक इमारतों का सुन्दर सम्मिश्रण है। कोलंबो का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है। कोलंबो नाम के पीछे कई कहानियां प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार कोलंबो नाम का उच्‍चारण सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने 1505 ई. में किया था। दूसरी कहानी के अनुसार यह नाम सिंहली शब्‍द 'कोला-अम्‍बा-थोता' से आया। सिंहली भाषा में इस शब्‍द का अर्थ 'आम के वृक्षों वाला बंदरगाह' है। एक अन्‍य कहानी के अनुसार यह शब्‍द कोलोन-थोता से आया, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'केलानी नदी पर स्थित बंदरगाह'। यहां घूमने लायक कई जगह है। गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क और राष्‍ट्रीय संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: श्रीलंका का केंद्रीय बैंक और कोलंबो · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »