लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सूरत थानी प्रान्त

सूची सूरत थानी प्रान्त

सूरत थानी, जिसे कभी-कभी केवल सूरत भी कहते हैं, थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि भाग में स्थित है। यह पूर्व में थाईलैण्ड की खाड़ी के साथ तटवर्ती है और दक्षिणी थाईलैण्ड का सबसे बड़ा प्रान्त है। .

9 संबंधों: थाई भाषा, थाईलैण्ड, थाईलैण्ड के प्रान्त, थाईलैण्ड की खाड़ी, दक्षिणी थाईलैण्ड, मलय प्रायद्वीप, संस्कृत भाषा, सूरत थानी, क्रा थलसंधि

थाई भाषा

थाई भाषा (थाई: ภาษาไทย) थाईलैंड की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है और यहाँ के ९५% लोग यही भाषा बोलते हैं। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और थाई भाषा · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और थाईलैण्ड · और देखें »

थाईलैण्ड के प्रान्त

थाईलैण्ड एक एकात्मक राज्य है जो प्रशासनिक रूप से ७६ प्रान्तों में बांटा गया है। थाई भाषा में यह "चंगवत" (थाई: จังหวัด, changwat) कहलाते हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक को एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और थाईलैण्ड के प्रान्त · और देखें »

थाईलैण्ड की खाड़ी

थाईलैण्ड की खाड़ी (Gulf of Thailand), जिसे पहले सियाम की खाड़ी (Gulf of Siam) भी कहा जाता था दक्षिण चीन सागर की वियतनाम, कम्बोडिया व थाईलैण्ड से लगी एक खाड़ी है। इसके पश्चिम में क्रा थलसन्धि आती है। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और थाईलैण्ड की खाड़ी · और देखें »

दक्षिणी थाईलैण्ड

दक्षिणी थाईलैण्ड थाईलैण्ड का एक क्षेत्र है जो उत्तर में मध्य थाईलैण्ड क्षेत्र से सीमवर्ती है। क्रा थलसंधि इसका प्रमुख भाग है और दक्षिण में यह मलेशिया से सीमावर्ती है। पूर्वोत्तर में इसकी एक छोटी सीमा बर्मा के साथ लगती है। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और दक्षिणी थाईलैण्ड · और देखें »

मलय प्रायद्वीप

स्थिति मानचित्र मलय प्रायद्वीप या थाई-मलय प्रायद्वीप (सेमेनान्जुंग तनह मेलयु, คาบสมุทรมลายู) दक्षीन पूर्वी एशिया में एक प्रायद्वीप है। यह भूमिखंड उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है व टेमिनस एशियाई मुख्यभूमि के दक्षिणतम बिन्दु पर है। इस क्षेत्र में बर्मा, मलेशिया, सिंगापुर एवं थाईलैंड देश हैं। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और मलय प्रायद्वीप · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और संस्कृत भाषा · और देखें »

सूरत थानी

सूरत थानी (สุราษฎร์ธานี) दक्षिणी थाईलैंड में स्थित सूरत थानी प्रान्त के अम्फोए म्युआंग सूरत थानी ज़िले का एक नगर है। यह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से 651 कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है। यह सूरत थानी प्रान्त की राजधानी भी है। 2009 की जनगणना अनुसार नगर की जनसंख्या 128,179 है तथा क्षेत्रफल 68.97 वर्ग कि॰ मी॰ है। नगर का जनघनत्व 1,858.47 प्रति वर्ग कि॰ मी॰ है। यह नगर थाईलैंड की खाड़ी के किनारे तापी नदी के मुहाने पर बसा है। यहाँ पर कोई मुख्य पर्यटक आकर्षण केन्द्र नहीं हैं। यहाँ पर क्षेत्रीय वाणिज्यिक केन्द्र है जहाँ से रबर और नारियल का व्यापार होता है। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और सूरत थानी · और देखें »

क्रा थलसंधि

क्रा थलसंधि (थाई:คอคอดกระ, अंग्रेज़ी: Kra Isthmus) दक्षिणपूर्व एशिया में मलय प्रायद्वीप का सबसे कम चौड़ाई वाला भाग है। इसके पूर्व ओर थाईलैण्ड की खाड़ी है जबकि पश्चिमी तरफ़ अंडमान सागर है। इस थलसंधि का पूर्वी भाग थाईलैण्ड में आता है और पश्चिमी भाग बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल का हिस्सा है। अपने सबसे तंग बिन्दु पर क्रा थलसन्धि की चौड़ाई केवल ४४ किमी है। यदि यहाँ खोदने से एक जलमार्ग थाईलैण्ड की खाड़ी को अंडमान सागर से जोड़ दे तो पूर्वी एशिया से पश्चिमी एशिया के जल यातायात को नीचे से मलक्का जलसन्धि से जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। लेकिन यह करना कठिन है क्योंकि क्रा थलसंधि पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ नामक एक पहाड़ी शृंखला खड़ी हुई है। .

नई!!: सूरत थानी प्रान्त और क्रा थलसंधि · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुरत थानी प्रान्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »