लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुमोना चक्रवर्ती

सूची सुमोना चक्रवर्ती

सूमोना चक्रवर्ती एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1999 में बनी फ़िल्म मन से किया। यह 2011 में बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा नामक पात्र के रूप में कार्य किया। .

4 संबंधों: बड़े अच्छे लगते हैं, बर्फी!, मन (1999 फ़िल्म), कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल

बड़े अच्छे लगते हैं

बड़े अच्छे लगते हैं सोनी पर आने वाला एक धारावाहिक था। जो 30 मई 2011 से 10 जुलाई 2014 तक चला। .

नई!!: सुमोना चक्रवर्ती और बड़े अच्छे लगते हैं · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: सुमोना चक्रवर्ती और बर्फी! · और देखें »

मन (1999 फ़िल्म)

मन 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सुमोना चक्रवर्ती और मन (1999 फ़िल्म) · और देखें »

कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल

कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला हास्य अभिनेता कपिल शर्मा का एक हास्य कार्यक्रम हैं इसमें दर्शकों को हास्य रस के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों के बारे में जानने-समझने का अवसर मिलता है क्योंकि कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों से साक्षात्कार भी किया जाता है। .

नई!!: सुमोना चक्रवर्ती और कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सूमोना चक्रवर्ती

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »