लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सूझोऊ

सूची सूझोऊ

चित्र:Flag of the People's Republic of China.svg सूझोऊ (苏州, Suzhou) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित जिआंगसु प्रांत का एक मुख्य शहर है। यह शंघाई के पड़ौस में यांग्त्से नदी की डेल्टा (नदीमुख) के क्षेत्र में ताइहू झील के किनारे स्थित है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसके पूरे क्षेत्र की आबादी १ करोड़ अनुमानित की गई थी जिनमें से लगभग ४० लाख शहरी इलाक़े में बसे हुए थे। सूझोऊ की स्थापना ५१४ ईसापूर्व में हुई थी और यह २,५०० साल का इतिहास रखता है। इस शहर की नहरें, पगोडा, पत्थर के पुल और बाग़-बग़ीचे इसे चीन के सबसे बड़े पर्यटक स्थलों में से एक बनाते हैं। चीन के सोंग राजवंश के ज़माने से यह चीन के रेशम कारोबार का भी एक प्रमुख केंद्र रहा है।, Michael Marmé, Stanford University Press, 2005, ISBN 978-0-8047-3112-6 .

10 संबंधों: चीनी जनवादी गणराज्य, पगोडा, यांग्त्सीक्यांग, रेशम, शंघाई, साइबेरिया, हांगझोऊ, जिआंगसू, ग्वांगझोउ, आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु

चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

नई!!: सूझोऊ और चीनी जनवादी गणराज्य · और देखें »

पगोडा

सातवीं शती में बना जापान का पांचमंजिला पगोडा पगोडा शब्द का प्रयोग नेपाल, भारत, वर्मा, इंडोनेशिया, थाइलैंड, चीन, जापान एवं अन्य पूर्वीय देशों में भगवान् बुद्ध अथवा किसी संत के अवशेषों पर निर्मित स्तंभाकृति मंदिरों के लिये किया जाता है। इन्हें स्तूप भी कहते हैं। एक अनुमान यह है कि पगोडा शब्द संस्कृत के "दगोबा" के अपभ्रंश रूप में प्रयुक्त हुआ होगा। बर्मी ग्रंथों में पगोडा लंका की भाषा सिंहली के शब्द "डगोबा" का विगड़ा रूप बताया गया है और डगोबा को संस्कृत के शब्द धातुगर्भा से संबंधित कहा गया है, जिसका अर्थ है "पुनीत अवशेषों की स्थापना का स्थल"। .

नई!!: सूझोऊ और पगोडा · और देखें »

यांग्त्सीक्यांग

'''यांग्त्सी नदी''' यांग्त्सीक्यांग, चीन की सबसे लम्बी नदी है, जो सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती हुई, पूर्वी चीन सागर में गिरती है। इसे चांग ज्यांग (Simplified Chinese 长江, Traditional Chinese 長江, Cháng Jiāng) या यांग्त्सी या यांग्ज़ी भी कहते हैं। यह विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है। प्रायः पश्चिम से पूर्व की दिशा में बहने वाली इस नदी की लम्बाई लगभग ६३०० किलोमीटर है। यह सर्वप्रथम कुछ दूर उच्च पहाड़ी क्षेत्र में बहने के पश्चात् लाल बेसिन में प्रसेश करती है, जहाँ धरातल अत्यंत कटा फटा एवं कुछ असमतल है। यहाँ मिलक्यांग, चुंगक्यांग, सुइनिंग और कयाओलिंगक्यांग सहायक नदियाँ उत्तर से आकर मिलती हैं। ये सभी नाव्य हैं तथा उपजाऊ घाटियाँ बनाती हैं। लाल बेसिन को पार कर यांग्त्सीक्यांग एक गहरी घाटी में बहती हुई समतल भूभाग में प्रवेश करती है। यहाँ कई झीलें मिलती हैं, जिनमें से तीन मिट्टी भर जाने से महत्वपूर्ण थालों का रूप ले चुकी हैं। दो थालों को तो नदी ने दो दो भागों में बाँट दिया है। तीसरा काफी नीचा है, जहाँ कभी कभी बाढ़ आ जाती है। नदी घाटी का यह भाग काफी उपजाऊ है। यहाँ उत्तर से हेन और दक्षिण से सियांग नामक सहायक नदियाँ इसमें आकर मिलती हैं, जो नाव्य हैं। बड़े समुद्री जहाज यांग्त्सीक्यांग द्वारा हैंकाऊ तथा बड़ी नावें और स्टीमर आइशांग तक आ जा सकते हैं। तत्पश्चात् यांग्त्सीक्यांग क्यांगसू प्रांत में डेल्टा बनाती है, जहाँ का भूभाग कुछ पहाडियों को छोड़कर लगभग समतल है। डेल्टा की संपूर्ण समतल भूमि बहुत उपजाऊ है। यांग्त्सी घाटी के विभिन्न भागों में धान, गेहूँ, जौ, कपास, चाय, ज्वार- बाजरा, मक्का, गन्ना, तंबबाकू, अफीम, तिलहन, मटर, बीन, फल और शाक भाजियाँ आदि उपजते हैं। रेशम का भी यहाँ उत्पादन होता है। अत: कृषि एवं यातायात की सुलभता के कारण संपूर्ण यांग्त्सीघाटी में जनसंख्या बहुत घनी हो गई है। .

नई!!: सूझोऊ और यांग्त्सीक्यांग · और देखें »

रेशम

रेशम की बनी परम्परागत बनारसी साड़ी रेशम (Silk) प्राकृतिक प्रोटीन से बना रेशा है। रेशम के कुछ प्रकार के रेशों से वस्त्र बनाए जा सकते हैं। ये प्रोटीन रेशों में मुख्यतः फिब्रोइन (fibroin) होता है। ये रेशे कुछ कीड़ों के लार्वा द्वारा बनाया जाता है। सबसे उत्तम रेशम शहतूत के पत्तों पर पलने वाले कीड़ों के लार्वा द्वारा बनाया जाता है। .

नई!!: सूझोऊ और रेशम · और देखें »

शंघाई

शंघाई (चीनी: 上海; पिनयिन) चीनी जनवादी गणराज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह देश के पूर्वी भाग में यांग्त्ज़े नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से चीन का सबसे बड़ा नगर है। यह देश की चार नगरपालिकाओं में से एक है और उसी स्तर पर है जिसपर कि चीन का कोई अन्य प्रान्त। नगर सीमा के भीतर की जनसंख्या ९३ लाख है और पूरी नगरपालिका में १ करोड़ ८१ लाख लोग रहते हैं। १ जनवरी, २००६ की स्थिति तक यहां १ करोड़ ३७ लाख स्थाई निवासी और ४४ लाख अस्थाई निवासी थे जिनके पास रहने का वैध परमिट था। इसके अतिरिक्त यहां ३० लाख लोग अवैध रूप से भी रहते है। .

नई!!: सूझोऊ और शंघाई · और देखें »

साइबेरिया

साइबेरिया का नक़्शा (गाढ़े लाल रंग में साइबेरिया नाम का संघी राज्य है, लेकिन लाल और नारंगी रंग वाले सारे इलाक़े साइबेरिया का हिस्सा माने जाते हैं गर्मी के मौसम में दक्षिणी साइबेरिया में जगह-जगह पर झीलें और हरियाली नज़र आती है याकुत्स्क शहर में 17वी शताब्दी में बना एक रूसी सैनिक-गृह साइबेरिया (रूसी: Сибирь, सिबिर) एक विशाल और विस्तृत भूक्षेत्र है जिसमें लगभग समूचा उत्तर एशिया समाया हुआ है। यह रूस का मध्य और पूर्वी भाग है। सन् 1991 तक यह सोवियत संघ का भाग हुआ करता था। साइबेरिया का क्षेत्रफल 131 लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिए पूरे भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी है, यानि साइबेरिया भारत से क़रीब चार गुना है। फिर भी साइबेरिया का मौसम और भूस्थिति इतनी सख़्त है के यहाँ केवल 4 करोड़ लोग रहते हैं, जो 2011 में केवल उड़ीसा राज्य की आबादी थी। यूरेशिया का अधिकतर स्टॅप (मैदानी घासवाला) इलाक़ा साइबेरिया में आता है। साइबेरिया पश्चिम में यूराल पहाड़ों से शुरू होकर पूर्व में प्रशांत महासागर तक और उत्तर में उत्तरध्रुवीय महासागर (आर्कटिक महासागर) तक फैला हुआ है। दक्षिण में इसकी सीमाएँ क़ाज़ाक़स्तान, मंगोलिया और चीन से लगती हैं। .

नई!!: सूझोऊ और साइबेरिया · और देखें »

हांगझोऊ

हांगझोउ के कुछ नज़ारे हांगझोऊ (杭州, Hangzhou) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८७,००,४०० अनुमानित की गई थी। सन् २००३ की जनगणना में हांगझोऊ नगर पालिका क्षेत्र में ४२.२७ लाख लोग रहते थे जिनमें से १९.१ लाख केन्द्रीय हांगझोऊ के छह शहरी ज़िलों में निवास कर रहे थे। हांगझोऊ यांग्त्से नदी की डेल्टा (नदीमुख) का एक मुख्य शहर है और शंघाई से १८० किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हांगझोऊ खाड़ी पर स्थित है। यह पिछले १००० वर्षों से एक महत्वपूर्ण और विकसित नगर रहा है। हांगझोऊ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है और इसकी पश्चिमी झील एक मशहूर पर्यटक स्थल है।, Simon Foster, Jen Lin-Liu, Sharon Owyang, Sherisse Pham, Beth Reiber, Lee Wing-sze, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-0-470-52658-3,...

नई!!: सूझोऊ और हांगझोऊ · और देखें »

जिआंगसू

चीन में जिआंगसू प्रांत (लाल रंग में) जिआंगसू (江苏, Jiangsu) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रांत है। इसका नाम 'जिआंग' (जो नानजिंग का पुराना नाम था) और 'सू' (जो सूझोऊ शहर के नाम का पहला शब्दांश है) को जोड़कर बनाया गया था। चीन के सभी प्रान्तों में से जिआंगसू में सबसे घनी आबादी है। जिआंगसू की राजधानी नानजिंग शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,०२,६०० वर्ग किमी है, यानि भारत के बिहार राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ७,८६,५९,९०३ थी, यानि भारत के आंध्र प्रदेश राज्य से ज़रा कम। जिआंगसू का पीले सागर से १,००० किमी से भी लम्बा किनारा लगता है और प्रान्त के दक्षिणी भाग से यांग्त्से नदी गुज़रती है। १९७८ में शुरू हुए चीनी आर्थिक सुधारों के बाद जिआंगसू में ज़बरदस्त तरक्क़ी हुई है। यहाँ की औसत प्रति व्यक्ति आय चीन के किसी भी अन्य प्रान्त से ज़्यादा है हालांकि प्रान्त के उत्तरी हिस्से दक्षिण की तुलना में काफ़ी पिछड़ गए हैं। इस प्रान्त से दुनिया भर में ऍलॅक्ट्रॉनिक सामान, रसायन और वस्त्र निर्यात होते हैं और चीन में सबसे ज़्यादा विदेशी पूँजी भी यहीं निवेशित है। .

नई!!: सूझोऊ और जिआंगसू · और देखें »

ग्वांगझोउ

ग्वांगझो,(केन्तोन व क़्वांगचो के नाम से भी जाना जाता है), यह उप-प्रांतीय शहर व ग्वांगडोंग (चीनी जनवादी गणराज्य) प्रान्त की राजधानी है। यह चीन के पांच राष्ट्रीय केन्द्रीय शहरों में से एक है। यह नगर और इसके आसपास के क्षेत्र, विशेष रूप से इस नगर और हांग कांग के मध्य के क्षेत्र, साधारण रूप से अपने अंग्रेज़ी नाम कैंटन के नाम से जाने जाते हैं। यहाँ पर्ल नदी पर एक बंदरगाह है जो दक्षिणी चीन सागर की ओर नाव्य है और यह हांग कांग से १२० किमी उत्तरपश्चिम में स्थित है। २०१४ की जनगणना के अनुसार इस नगर की कुल जनसंख्या ४.४ करोण है और महानगरीय क्षेत्र की १.५ करोण है जो इसे प्रांत का सर्वाधिक और चीनी मुख्य भूमि का तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर बनाता है। प्रांतीय सरकार के आधिकारिक अनुमान के अनुसार २००६ में यहाँ की जनसंख्या ९७,५४,६०० थी। ग्वांगझो का नगरीय क्षेत्रफल बीजिंग और शंघाई के बाद चीन में सबसे अधिक है। 2008 मैं इसे बीटा वर्ल्ड सिटी घोषित किया गया है। .

नई!!: सूझोऊ और ग्वांगझोउ · और देखें »

आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु

संसार के ''आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु '' क्षेत्र आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु (अंग्रेज़ी:Humid subtropical climate) (कोप्पन जलवायु वर्गीकरण Cwa के अनुसार) पृथ्वी पर एक जलवायु क्षेत्र होता है, जिसमें उष्ण, आर्द्र ग्रीष्म काल एवं ठंडे शीतकाळ होते हैं। इस प्रकार के जलवायु में मौसम की विस्तृत श्रेणी आती है और शब्द- अर्ध-कटिबंधीय शीतकालीन जलवायु के लिये एक मिथ्या नाम हो सकता है। इस क्षेत्र के अधिकांश स्थानों सभी ऋतुओं में अच्छी मात्रा में वर्षा (और क्भी हिमपात भी) हो सकती है। इसके साथ पछवा हवाएं अच्छे आंधी-तूफान भी पश्चिम से पूर्व की ओर ला सकती हैं। अधिकांश ग्रीष्मकालीन वर्षाएं दामिनी कड़कने के संग आंधियां और कई बार कटिबन्धीय तूफान या चक्रवात आदि भी लाती हैं। .

नई!!: सूझोऊ और आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सूज़ौ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »