लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुसाइड स्क़्वाड (फ़िल्म)

सूची सुसाइड स्क़्वाड (फ़िल्म)

सुसाइड सक़्वाड (अंग्रेजी; Suicide Squad) वर्ष २०१६ की अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी काॅमिक्स के खलनायकों के दल पर रखे समान नाम पर ही आधारित है। डीसी के विस्तृत सृष्टि की यह बतौर तीसरा संस्करण है, वहीं फ़िल्म का लेखन और निर्देशन डेविड ऐयेर द्वारा किया गया है, तथा फ़िल्म में कई नामी अदाकारों जैसे विल स्माइथ, जैरेड लेटो, मार्गोट राॅबी, जाॅयल किनामैन, वियोला डेविस, जय काॅर्टनी, जय हेर्नैन्डेज़, एडेवैल एकिनुये-एगबैज, इके बारिनहाॅल्तज़, स्काॅट इस्टवुड एवं कारा डेलेविंग्ने आदि को शामिल किया गया है। फ़िल्म सुसाइड सक़्वाड की कहानी अनुसार, एक खुफिया सरकारी एजेंसी की प्रमुख एमाण्डा वैलेर के नेतृत्व में कुछ कैदी सुपरविलेनों को एक घातक व खतरनाक अभियान के लिए बहाल करती है और एक भयानक आशंका से दुनिया बचाई जाती है, जो बतौर उनको सजा सुनाए जाने बदले यह अवसर मिलता है। फरवरी २००९ से ही, सुसाइड सक्वाड के विकास का काम वाॅर्नर ब्राॅस.

6 संबंधों: चार्ल्स रोवन, एटलस एंटरटेनमेंट, सुपरहीरो फ़िल्म, जोकर (बहुविकल्पी), कनाडा, अंग्रेज़ी भाषा

चार्ल्स रोवन

चार्ल्स रोवन (जन्म 2 अगस्त 1949) एक अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं, जो एटलस एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष और सह-संस्थापक हैं। उन्हें प्रमुखतः डार्क नाइट ट्राइलॉजी, सुसाइड स्क़्वाड, मैन ऑफ़ स्टील, बैटमैन वी सुपरमैन: डॉन  ऑफ जस्टिस और अन्य  सुपर हीरो फिल्मों के निर्माता के तौर पर जाना जाता है।  उन्होंने 1985 में निर्माता डॉन स्टील से विवाह किया, लेकिन 1997 में स्टील की मृत्य हो गई। उन दोनों की एक बेटी है, रेबेका, जो मार्च 1987 में पैदा हुई। रोवन ने बाद में स्टेफ़नी हेमस से विवाह कर लिया, जो अभिनेता डिक हेमस और फ्रान जेफ्री की पुत्री हैं।  .

नई!!: सुसाइड स्क़्वाड (फ़िल्म) और चार्ल्स रोवन · और देखें »

एटलस एंटरटेनमेंट

एटलस एंटरटेनमेंट एक अमेरिकी फिल्म निर्माता कंपनी है, जिसकी स्थापना चार्ल्स रोवन और डॉन स्टील द्वारा 1995 में की गई थी। .

नई!!: सुसाइड स्क़्वाड (फ़िल्म) और एटलस एंटरटेनमेंट · और देखें »

सुपरहीरो फ़िल्म

सुपरहीरो फ़िल्म, सुपरहीरो मुवी अथवा सुपरहीरो मोशन पिक्चर (अंग्रेजी; superhero film, superhero movie, or superhero motion picture) वह विषय आधारित फ़िल्म हैं जिनमें एक या उससे कई ज्यादा सुपरहीरो किरदारों के एक्शन पर केंद्रित किया जाता है: यहां तात्पर्य उस अमानवीय एवं विलक्षण शक्तियों वाले किरदार से है जो साधारण मानवों के रूप में रहकर गुप्त तौर से अपनी शक्तियों का उपयोग लोगों के परोपकार या रक्षा करने के लिए करता है। इस तरह की फ़िल्मों में मिसाल के तौर पर एक्शन, काल्पनिक फंतासी और विज्ञान फंतासी जैसे तत्व जोड़े जाते है, जहाँ अपनी पहली फ़िल्म में बतौर एक विशेष किरदार पर उसकी शक्तियों की मूल उद्गम पर केंद्र में रखकर और फ़िल्म का चरम पर उसका किसी बेहद कट्टर दुश्मन या सुपर खलनायक या फिर सुपरविलैन के साथ मुठभेड़ कराया जाता। ज्यादातर सुपरहीरो किसी ना किसी काॅमिक्स से आधारित रहते हैं। हालाँकि, कुछेक फ़िल्म इस मामलों में उलट होती है उदाहरण स्वरूप राॅबोकाॅप सिरिज, द मेट्योर मैन, द इनक्रेडिब्लस, और हैनकाॅक आदि पर्दे की मूल गैर-काॅमिक्स रचनाएँ हैं, जिसकी शुरुआत द ग्रीन हाॅर्नेट से हुई जो मूल तौर पर आकाशवाणी श्रंखला थी और फिर 1960 के दशक में इसे टीवी धारावाहिक के रूप में रूपांतरित किया गया। और इसी दम पर अंडरडाॅग और द पावरपफ गर्ल्स जैसी एनिमेटेड टीवी श्रंखला भी पेश की गई। .

नई!!: सुसाइड स्क़्वाड (फ़िल्म) और सुपरहीरो फ़िल्म · और देखें »

जोकर (बहुविकल्पी)

जोकर एक अंग्रेजी शब्द है, जिसका संबंध निम्न लेखों से है: .

नई!!: सुसाइड स्क़्वाड (फ़िल्म) और जोकर (बहुविकल्पी) · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सुसाइड स्क़्वाड (फ़िल्म) और कनाडा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सुसाइड स्क़्वाड (फ़िल्म) और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सूसाइड स्क्वाड, सूसाइड स्क्वाड (फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »