लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुलेमान द्वितीय

सूची सुलेमान द्वितीय

सुलेमान द्वितीय (15 अप्रैल 1642 – 22/23 जून 1691) (उस्मानी तुर्कीयाई: سليمان ثانى सुलेमान-इ स्आनी) 1687 से 1691 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। सैन्य कार्रवाई में इन्हें तख़्त पर बिठाया गया। सुलेमान और उनके वज़ीर-ए-आज़म कोप्रुलु फ़ाज़िल मुस्तफ़ा पाशा पवित्र लीग की शक्तियों के ख़िलाफ़ युद्ध में उस्मानियों के पराजित होने के सिलसिले को समाप्त करने में काफ़ी सफल रहे थे। 1690 में उस्मानियों ने फिर से बलग़राद पर क़ब्ज़ा किया और शहरी प्रशासन में कई वित्तीय और सैन्य सुधार लाए गए। श्रेणी:उस्मानी साम्राज्य.

2 संबंधों: बॅलग्रेड, उस्मानी साम्राज्य

बॅलग्रेड

बेलग्रेड सर्बिया की राजधानी है। .

नई!!: सुलेमान द्वितीय और बॅलग्रेड · और देखें »

उस्मानी साम्राज्य

उस्मानी सलतनत (१२९९ - १९२३) (या उस्मानी साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य, उर्दू में सल्तनत-ए-उस्मानिया, उस्मानी तुर्कीयाई:دَوْلَتِ عَلِيّهٔ عُثمَانِیّه देव्लेत-इ-आलीय्ये-इ-ऑस्मानिय्ये) १२९९ में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। महमद द्वितीय द्वारा १४९३ में क़ुस्तुंतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य में बदल गया। प्रथम विश्वयुद्ध में १९१९ में पराजित होने पर इसका विभाजन करके इस पर अधिकार कर लिया गया। स्वतंत्रता के लिये संघर्ष के बाद २९ अक्तुबर सन् १९२३ में तुर्की गणराज्य की स्थापना पर इसे समाप्त माना जाता है। उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था। अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ़्रीका के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था। इसने १४५३ में क़ुस्तुन्तुनिया (आधुनिक इस्ताम्बुल) को जीतकर बीज़ान्टिन साम्राज्य का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में पुनर्जागरण को प्रोत्साहित किया था। .

नई!!: सुलेमान द्वितीय और उस्मानी साम्राज्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »